शनिवार का राशिफल, आज पुष्य नक्षत्र का योग बनने से 8 राशियों के लिए खास रहेगा दिन!

शनिवार का राशिफल, आज पुष्य नक्षत्र होने से मित्र नाम का शुभ योग बन रहा है। इसके साथ ही सूर्य-चंद्रमा की स्थिति सुकर्मा योग भी बना रही है। इन 2 शुभ योगों के प्रभाव से 8 राशियों के लिए दिन खास रहेगा। आज वृष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। जिससे जरूरी काम पूरे होंगे और टेंशन खत्म हो जाएगी। मेहनत का पूरा फायदा भी मिलेगा। जॉब, बिजनेस, लेन-देन और निवेश के मामलों में इन राशियों के लिए दिन खास रहेगा। वहीं इनके अलावा मेष, सिंह, कन्या और धनु राशि वाले लोगों को किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा। इन 4 राशियों के लिए दिन ठीक नहीं है।

शनिवार का राशिफल, क्या है कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

  • मेष

    • पॉजिटिव - ऑफिस के अधूरे काम निपटाने के लिए दिन ठीक है। रोमांस के लिए भी दिन अच्छा है। पार्टनर आपकी बात मानेगा। आपको आने वाले दिनों में फायदा हो सकता है। पुरानी समस्या का कोई नया ही पहलू आपके सामने आ सकता है। आपकी व्यावहारिकता पर भावुकता हावी हो सकती है। अपनी सभी योजनाएं और विचार अच्छी तरह दूसरों को समझा सकते हैं।  
    • नेगेटिव - गोचर कुंडली के चौथे भाव में चंद्रमा होने से अनजाना डर परेशान करेगा। मानसिक तनाव रहेगा। कोई काम शुरू करते समय कई तरह के नेगेटिव विचार आपके दिमाग में आ सकते हैं। असफलता के साथ ही धन हानि का डर भी हो सकता है। जायदाद से जुड़े बड़े फैसले आज न लें। किसी चीज की खरीददारी के लिए आप पर पारिवारिक दबाव बन सकता है। बड़े फैसलों के लिए भी दिन ठीक नहीं है। 
    • क्या करें - अनाथालय या किसी मंदिर में तुलसी का पौधा दान दें।
    वृष
    • पॉजिटिव - ऑफिस के काम ज्यादा रहेंगे। जरूरी काम पूरे हो जाएंगे। बिजनेस के किसी मामले में नया फैसला हो सकता है। पुरानी परेशानियों से राहत मिलने के योग हैं। सेहत पर ध्यान देना चाहिए। दोस्तों और भाइयों के साथ समय बीतेगा। आपकी परेशानी ज्यादा समय की नहीं रहेगी। आलस्य छोड़कर एक-एक कर के काम हाथ में लें और काम समय पर करें। कोशिश और दूरदर्शिता से आपको मदद मिल सकती है। 
    • नेगेटिव -  कुछ विचारों के कारण आपकी परेशानी बढ़ सकती है। उन आदतों को सुधारने की कोशिश करें, जो नुकसानदायक हैं। घर-परिवार के कामों पर कोई बड़ा खर्चा भी हो सकता है। पैसों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी खास काम को लेकर कन्फ्यूजन या आलस्य रहेगा। कई मामले और काम के बोझ से आप परेशान रहेंगे।
    • क्या करें - आज सुगंधित तेल का उपयोग न करें।
    मिथुन
    • पॉजिटिव -  आज अधूरे काम पूरे होने की संभावना बन रही है। भूमि-संबंधी लेन-देन में आपकी रुचि बढ़ेगी। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना आपके सामने आ सकती है। पुराने और बड़े लोगों से मुलाकात के याेग बन रहे हैं। दोस्तों और साथियों के दम पर आपके ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं। कुछ जिम्मेदारियां आप अगले दिन के लिए टाल सकते हैं। धन लाभ हो सकता है। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात या फोन पर बात हो सकती है। बातचीत, इंटरव्यू या सौदेबाजी के लिए दिन अच्छा हो सकता है। 
    •  नेगेटिव - कार्यक्रमों में आपको बदलाव करना पड़ सकता है। ऑफिस में बिजी हो सकते हैं। कुछ पुरानी बातें आज आपको परेशान कर सकती हैं। कामकाज भी ज्यादा हो सकता है। आज कामकाज में आप लापरवाही भी कर सकते हैं।
    •  क्या करें - लाल कपड़े में सिंदूर से स्वस्तिक बनाकर हनुमान मंदिर में चढ़ाएं।
    कर्क
    • पॉजिटिव - आज आप नौकरी और निजी जीवन के मामलों में जो भी फैसला करेंगे, उसका असर लंबे समय तक हो सकता है। दोस्त आपसे प्रभावित हो सकते हैं। जीवनसाथी से प्यार से पेश आएं। कामकाज में जितनी मेहनत करेंगे, उतनी तारीफ और सम्मान भी आपको मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में अपनी प्राथमिकताएं बिल्कुल साफ रखें। इससे आपको फायदा होगा। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने के नए मौके मिल सकते हैं। बिजनेस करने वालों को अच्छी प्लानिंग से सफलता मिल सकती है। नए लोगों से प्रोफेशनल संबंध बन सकते हैं। 
    • नेगेटिव - आज आप किसी व्यक्ति के बारे में न तो ज्यादा टिप्पणी करें और न ही किसी व्यक्ति के बारे में कोई फैसला लेने की कोशिश करें। नौकरी-धंधे में आपका मूड आक्रामक हो सकता है। इसका नुकसान भी आपको हो सकता है।  लाइफ पार्टनर की कुछ आदतों पर आपको गुस्सा आ सकता है। कामकाज में जल्दबाजी करने से बचें। आपके कुछ फैसले गलत भी हो सकते हैं। धन हानि के योग बन रहे हैं। संभलकर रहें। 
    • क्या करें - किसी गरीब को पीली मिठाई दें।
    सिंह
    • पॉजिटिव - आप किसी काम में ज्यादा ही बिजी हो सकते हैं। अधिकारियों से भी कामकाज में सहयोग मिलेगा। किसी काम के लिए ज्यादा मेहनत भी करनी पड़ सकती है। खुद पर ध्यान दें। बॉडी लेंग्वेज और आदतों में कुछ जरूरी बदलाव होने के योग बन रहे हैं। आप कोई नई चीज सीख सकते हैं। प्रेमी से अपने मन की बात कहेंगे। यात्रा का योग बन रहा है। पुराने मामलों को लेकर भी यात्रा हो सकती है।  
    • नेगेटिव - कुछ मामलों में आप मायूस हो सकते हैं। आप थोड़े स्वार्थी भी हो सकते हैं। किसी कारण से या बेवजह ही आप उदास हो सकते हैं। किसी की अनदेखी का शिकार भी आप हो सकते हैं। जो चाहते हैं, उसे हासिल करने के लिए आपको थोड़ा जोखिम उठाना पड़ सकता है। कामकाज के लिए समय नहीं निकाल सकेंगे। कामकाज सावधानी से निपटाएं। आपको संभलकर रहना होगा। खर्चा बढ़ने के योग हैं।
    • क्या करें - रोटी पर थोड़ा-सा नमक और सरसों का तेल लगाकर कौवों को खिलाएं।
    और पढ़ें
  • कन्या

    • पॉजिटिव - आज नौकरीपेशा लोग नई योजनाएं बना सकते हैं। आगे बढ़ने की कोशिश भी करेंगे। अपने दोस्तों और मददगार लोगों की इज्जत करें। उनको सम्मान दें। सकारात्मक सोच से आगे बढ़ेंगे तो आपके ज्यादातर काम निपट सकते हैं। काम पर बार-बार विचार करने का मौका भी मिल सकता है। पर्सनल लाइफ अच्छी रहेगी। दोस्तों की मदद से कुछ जरूरी काम पूरे हो सकते हैं।
    • नेगेटिव - फालतू काम और बातचीत में समय खराब हो सकता है। खर्चा भी ज्यादा रहेगा। मानसिक और शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। कोई बात या सूचना आपको हैरान कर सकती हैं। बहस करने से बचें। परिवार की खुशी के लिए कुछ इच्छाएं मारनी पड़ सकती हैं।   
    • क्या करें - गाय को घास खिलाएं।
    तुला
    •  पॉजिटिव - अच्छा और मीठा बोलकर आप अपने काम पूरे कर सकते हैं। खास लोगों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। आप काफी बिजी हो सकते हैं। पुरानी बातों भी आपको याद आएंगी। ऑफिस में साथ काम करने वाले और बड़े लोगों के साथ महत्वपूर्ण मामलों पर बातचीत होने के योग हैं। आपके विचारों को महत्व दिया जा सकता है। कोई दोस्त या साथ काम करने वाला आज कन्फ्यूज हो सकता है। 
    • नेगेटिव - फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। आपका पैसा भी कहीं उलझ भी सकता है। अशुभ योग के कारण पूरे दिन संभलकर रहना होगा। धन हानि का योग बन रहा है। आलस्य और थकान के कारण कुछ खास काम अधूरे रह सकते हैं। करियर के कुछ अच्छे मौके हाथ से निकल सकते हैं। 
    • क्या करें - कौवों को हल्दी वाली रोटी खिलाएं।
    वृश्चिक
    • पॉजिटिव - आपके लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। सोचे हुए ज्यादातर काम धीरे-धीरे पूरे होंगे। हर काम को धैर्य और समझदारी से निपटाने की कोशिश करें। इस राशि के कुछ लोग रोजगार की तलाश में रहेंगे। लोगों की नजर आप पर रहेगी। जमीन-जायदाद में रुचि बढ़ सकती है। 
    • नेगेटिव - दो तरफा बातें करने से बचें। पीठ पीछे किसी की बुराई करेंगे तो आप  फंस सकते हैं। किसी को पैसा उधार देंगे तो आपका पैसा अटक सकता है। परेशानियां रहेंगी। बिना सोचे-समझे किसी काम की शुरुआत न करें। किसी को सलाह देने से भी बचें।
    • क्या करें - बंदरों को मीठी पूड़ी खिलाएं।
    धनु
    • पॉजिटिव - बहुत से मामले आपके फेवर में रहेंगे। ज्यादातर मामलों में दिन सामान्य रहेगा। पार्टनरशिप के कारण जरूरी काम पूरे हो जाएंगे। कुछ नए अनुभवों के लिए आपको तैयार रहना होगा। इनसे आपका आत्मविश्वास और सम्मान बढ़ सकता है। घर के कुछ काम आज फोन पर ही निपटा लेंगे।  
    • नेगेटिव - चंद्रमा गोचर कुंडली के आठवें भाव में होने से सावधान रहें। अचानक खर्चा बढ़ सकता है। कुछ लोग आपके कामों में रुकावटें डालने की कोशिश कर सकते हैं। स्वार्थपूर्ण बातों के कारण कुछ संबंधों में बदलाव के भी योग हैं। कई तरह के विचार आपके दिमाग में रहेंगे। सोचे हुए काम पूरे होने में  समय लग सकता है। आपकी कोई बात दूसरों का दिल दुखा सकती है। बिना जानकारी के कोई बात न कहें। जो भी बोलें सोच-समझकर ही कहें।
    • क्या करें - गाय को आटा खिलाएं।
    मकर
  •  

    • पॉजिटिव - बिजनेस की शुरुआत सुस्त रहेगी। धीरे-धीरे कामकाज में गति आ सकती है।  बिजनेस पार्टनर के साथ मिल कर किए गए कामों से फायदा हो सकता है। बड़े सपने देखेंगे। आज आपकी परेशानियों का समाधान हो जाएगा। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें। करीबी लोगों को आपसे कुछ अपेक्षाएं हो सकती हैं। आपको थोड़ी सुस्ती भी महसूस होगी। संतान के कामकाज पर नजर रखनी होगी। संतान को समय भी देना पड़ सकता है। उच्च और बौद्धिक वर्ग में सम्मान मिल सकता है।
    • नेगेटिव - कुछ कामों में सफलता नहीं मिलने से आपका मूड खराब हो सकता है। पैसों की देनदारी के मामले को लेकर परेशानी बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन थोड़ा उलझन भरा हो सकता है। अचानक कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। खान-पान में गड़बड़ी के योग बन रहे हैं।
    • क्या करें - किन्नरों को पैसे या हरी चूड़ियां दें।
    कुंभ
    • पॉजिटिव - बिजनेस के मामलों में दिन अच्छा हो सकता है। राजनीतिक और सामाजिक कामों में सफलता मिलेगी। दोस्तों से मदद मिलने के योग बन रहे हैं। नए कामकाज आपके सामने आएंगे और उसके लिए जरूरी लोगों से भी मुलाकात होगी। कामकाज से जुड़ी कोई बड़ी चुनौती भी आपके सामने आ सकती है। नए संबंधों से फायदा होगा। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। प्रेमी या किसी करीबी दोस्त के साथ संबंधाें में सुधार होगा।
    • नेगेटिव - बिजनेस और नौकरी में कॉम्पिटीशन बढ़ सकता है। लोगों से काम करवाने के लिए व्यावहारिक तौर पर सावधान रहना होगा। परिवार के मामलों की अनदेखी न करें। पैसों की चिंता दिनभर रहेगी। नौकरी और बिजनेस वाले दुश्मनों से परेशानी हो सकती है। कुछ संबंधों में तनाव भी हो सकता है। खर्चों में कमी की कोशिश करें।
    • क्या करें - किसी ब्राह्मण को खीर खिलाएं।
    मीन
  •  

    • पॉजिटिव - अाज मेहनत का पूरा फल आपको मिल सकता है। आने वाले दिनों में फायदा होने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ने के योग हैं। ऑफिस के काम निपटाने के लिए आपको अपने रुटीन में बदलाव करने पड़ सकते हैं। बिजनेस करने वालों को जितना काम मिलता जाए, उतना ही स्वीकार करते जाएं। परेशान लोगों को राहत मिल सकती है। किसी काम को मन लगाकर करेंगे तो जल्दी सफल हो सकते हैं। एक-एक कर के काम निपटाएं। नए कामकाज की योजना बन सकती है। किसी तरह का निवेश करने के पहले ठीक से चेक कर लें।