आज का पंचांग: जानें क्या है आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त, इसके मुताबिक करें अपने काम

Panchang today 20 April 2019:  पंचांग से शुभ- अशुभ समय का ज्ञान होता है। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना चाहिए। यह सूर्य तथा चंद्रमा की गति की बताता है। मुहूर्त का अपना विशेष महत्व है। प्रत्येक कार्य शुभ मुहूर्त में ही करना चाहिए। अभिजीत मुहूर्त किसी भी कार्य को आरम्भ करने के लिए बहुत से श्रेयष्कर है। राहुकाल में कोई भी कार्य ना शुरू करें। चंद्रमा जिस राशि में स्थित हो उसका भी अपना एक महत्व है। उस ग्रह के बीज मंत्र का जप उस दिन अवश्य करना चाहिए।

आज जन्म लेने वाले बच्चों का भविष्य-

 

ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार आज जिन बच्चों का जन्म होगा वो बहुत ही कुशाग्र बुद्धि के स्वामी  होंगे। उनका अपना एक अलग जीने का अंदाज होगा। संगीत तथा काव्य के प्रेमी होंगे। उनके मित्रों की संख्या ज्यादा होगी। माता पिता तथा बड़ों के आज्ञाकारी होंगे व उनके आदेशों का पालन करेंगे। वे सफल फिल्म अभिनेता तथा खिलाड़ी हो सकते हैं। राजनीति में भी जाने के अवसर मिल सकते हैं। वे यारों के यार होंगे। उनके पास खूब अचल संपत्ति होगी। यदि वे समाज सेवा के फील्ड में कार्य करें तो बहुत बेहतर होगा। प्रायः वकील या डॉक्टर ज्यादा होने की संभावना भी रहती है। इनका प्रशासनिक पावर बहुत बेहतर होगा। ये किसी को भी प्रभावित कर लेंगे। इनकी छवि बहुत ही सुंदर होगी। ऐसे जातक व्यवसाय के फील्ड में भी बहुत नाम कमा सकते हैं।

Panchang today 20 April 2019 : 

  • माह-वैशाख
  • पक्ष-कृष्ण
  • वार-शनिवार
  • तिथि-  प्रतिपदा 02:20pm तक फिर द्वितीया
  • नक्षत्र-  स्वाती 06pm तक फिर विशाखा
  • करण- कौलव 02:20pm तक फिर तैतिल
  • सूर्य राशि- मेष, स्वामीग्रह-मंगल
  • चंद्र राशि- तुला राशि, स्वामीग्रह- शुक्र
  • सूर्योदय- 05:56am
  • सूर्यास्त- 06:44pm

शुभ मुहूर्त- अभिजीत मुहूर्त- 11:54am से 12:46pm

अशुभ मुहूर्त- राहुकाल-प्रातः 09 बजे से 10:30  बजे तक