सोमवार का राशिफल, आज बन रहे हैं 2 बड़े शुभ योग, लेकिन 6 राशियों को नहीं मिलेगा इसका फायदा!

सोमवार का राशिफल, आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में चंद्रमा और बृहस्पति की जोड़ी गजकेसरी नाम का राजयोग बना रही है। वहीं चंद्रमा और मंगल का दृष्टि संबंध भी होने से महालक्ष्मी योग बन रहा है। इन 2 शुभ योग के बावजूद आज मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु और मीन राशि वालों के लिए दिन ठीक नहीं है। बुध के नक्षत्र में चंद्रमा के आ जाने से इन 6 राशियों को फायदा नहीं मिल पाएगा। वहीं इनके अलावा वृष, कर्क, तुला, वृश्चिक, मकर और कुंभ राश वाले लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा।
 

सोमवार का राशिफल, क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

  • मेष

    • पॉजिटिव - आज आप सबकी मदद कर सकते हैं। दूसरों की मदद के किसी काम से जुड़ना आपके लिए फायदेमंद और संतोषजनक हो सकता है। किसी कागज पर हस्ताक्षर करने के पहले उसे अच्छी तरह पढ़ लें। बिगड़े काम सुधारने में किसी की मदद भी ले सकते हैं। काम-धंधे, नौकरी, प्यार और परिवार के लिहाज से दिन थोड़ा ठीक हो सकता है। काम में मन लगेगा और उत्साह भी बढ़ेगा।
    • नेगेटिव - आप ज्यादा जिद न करें। सोच के अनुसार कुछ कम ही फायदा आपको मिल पाएगा। आप किसी से ज्यादा उम्मीद न करें। आपके कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। फालतू खर्चे बढ़ सकते हैं। कुछ खास कामों में परेशानियां आ सकती हैं। कुछ पारिवारिक मामले उलझ सकते हैं। न चाहते हुए भी किसी को उधार पैसा देना पड़ सकता है। विवाद भी हो सकता है। आपके राज उजागर भी हो सकते हैं।
    • क्या करें - खाना खाने के बाद सौंफ और इलाइची खाएं।
    वृष
    • पॉजिटिव - दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी। कुछ अच्छे लोगों से मुलाकात हो सकती है। ऑफिस की कोई स्थिति आपकी रूटीन लाइफ बदल सकती है। सामाजिक तौर पर आप काफी सक्रिय हो सकते हैं। अधूरे काम निपटने की संभावना है। जीवन के प्रति आपका नजरिया बदल सकता है। कोई प्रेम प्रसंग भी शुरू हो सकता है।
    • नेगेटिव - जीवनसाथी से विवाद होने के योग बन रहे हैं। फालतू बातों में दिमाग न लगाएं। पार्टनर के साथ कोई अनबन हो, तो इसे ज्यादा न बढ़ने दें। पैसों से जुड़ी कोई समस्या भी हो सकती है। सावधानी भी रखनी होगी। नया खर्चा न करें तो ही अच्छा है। 
    • क्या करें - किसी मंदिर में मक्की का आटा दान दें।
    मिथुन
  •  

    • पॉजिटिव - दूर स्थान के लोगों से मदद मिलने के योग बन रहे हैं। कन्फ्यूजन और गलतफहमियों की स्थिति से बाहर निकलने की कोशिश करें। कुछ नया करने के मौके भी आपको मिल सकते हैं। सफल होने के कई तरीके भी आपके दिमाग में आ सकते हैं। आज आप व्यावहारिक और संतुलित रहने की कोशिश करें। इसका असर आपके नजदीकी लोगों पर भी पड़ेगा। पुराना कर्जा उतर सकता है। दाम्पत्य जीवन भी सुखद रहेगा।
    • नेगेटिव - आपका व्यवहार पार्टनर को दुखी कर सकता है। व्यापारिक जवाबदारी और प्रतिस्पर्धा में जल्दबाजी करने से आपको नुकसान हो सकता है। आर्थिक मामले उलझ सकते हैं। कोई महत्वपूर्ण काम रुकने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। दूसरों के सामने अपनी बात रखने में किसी तरह की समस्या हो सकती है। सावधान रहें। दिन भर अनमनापन भी महसूस होगा। 
    • क्या करें - टमाटर सूप पिएं या किसी को पिलाएं।
    कर्क
  •  

    • पॉजिटिव - आप अपने मन की बातें किसी को पता नहीं चलने देंगे। पैसों से जुड़ी खुशखबरी आपको मिल सकती है या किसी मामले में कोई अच्छी खबर भी आपको मिलेगी। धैर्य रखें। अपनी बातों और बातचीत के तरीकों पर कंट्रोल रखें। इससे आपको फायदा होगा। आज आप सोच-समझकर बोलें। अपनी इच्छा से किसी की मदद भी कर सकते हैं। आपकी योजनाएं पूरी होंगी। आपको उससे फायदा भी होगा। 
    • नेगेटिव - आप किसी बात पर नर्वस हो सकते हैं। आपके मन में खुद को लेकर फालतू डर भी पैदा हो सकता है। संदेह को ज्यादा महत्व न दें। छिटपुट समस्याएं जरूर हो सकती है। आपके मन में स्वार्थपूर्ण भावनाएं आ सकती है। किसी और का गुस्सा खुद पर या जीवनसाथी पर निकालने से बचें। क्या करें - सिक्के पर चंदन लगाकर किसी मंदिर में चढ़ा दें।
    सिंह
  •  

    • पॉजिटिव - आज आप परिवार, प्रेमी और संतान को लेकर आप कुछ ज्यादा ही पजेसिव रहेंगे। अपनी क्षमता दिखाने का मौका भी नहीं चूकेंगे। अपनी रचनात्मक योग्यताओं के कारण आप दूसरों से अलग रहेंगे। जो काम सामने आए, उसे निपटाते जाएं। दूसरों से बेधड़क मदद मांग लें। कोई दोस्त परेशानी के वक्त भी आपकी मदद कर सकता है। प्रेमी या जीवनसाथी को समय देंगे। धैर्य से खुद पर कंट्रोल करें। आज आपको सफलता भी मिल सकती है।
    • नेगेटिव - अचानक कोई रुकावट या परेशानी आपके सामने आ सकती है। चंद्रमा के गोचर कुंडली के चौथे भाव में होने से आप कुछ मामलों में परेशान हो सकते हैं। आपको अपने सपनों में कुछ फेरबदल भी करना पड़ सकता है। बिजनेस या निवेश का कोई प्रस्ताव है, तो उस पर बहुत सावधानी से विचार करना होगा। ऑफिस में परेशानियों के कारण आपके कामकाज की गति थोड़ी धीमी हो सकती है। कामकाज को लेकर आपके मन में कोई साफ फैसला नहीं हो पाएगा। कन्फ्यूजन के कारण भी आप परेशान रहेंगे
    • क्या करें -  किसी भी तरह का नशा न करें।
    कन्या
  •  

    • पॉजिटिव - आज आप ऑफिस का कोई विवाद निपटाने की कोशिश करेंगे और उसमें आपको सफलता मिल सकती है। आप नकारात्मक स्थिति सुधारने की कोशिश भी करेंगे। आपका ध्यान घर-परिवार पर रहेगा। परिवार के कुछ मामले सुलझाना आपके लिए बहुत जरूरी हो जाएंगे। कोई भी फैसला करने के पहले परिवार के सदस्यों के साथ सलाह कर लें। अपने मन की हर बात कहने के प्रति आप उत्सुक रहेंगे। 
    • नेगेटिव - दूसरों के साथ तालमेल बना कर चलने में आपको परेशानी हो सकती है। आप कोई भी ऐसी बात न करें, जिससे दूसरों को परेशानी हो। कोई नया इरादा करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। कुछ भरोसेमंद लोगों से समय पर मदद नहीं मिल पाने के कारण आप परेशान रहेंगे। आपके सोचे हुए कुछ काम अधूरे रह सकते हैं।
    • क्या करें - हनुमान मंदिर में गुलाब की माला चढ़ाएं।
    तुला
  •  

    • पॉजिटिव - आज आपकी प्रतिभा से ही आपकी इज्जत बढ़ेगी। ऐसे काम आपको दिए जा सकते हैं, जिन्हें सिर्फ आप ही कर सकते हैं। आज आप कई लोगों और कई तरह के मामलों का सामना कर सकते हैं। खुद पर नियंत्रण रखेंगे तो आगे बढ़ जाएंगे। पैसों का कोई उलझा हुआ मामला है, तो आप उस पर सीधी बात करें। अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। हर जरूरी बात अपने पार्टनर से शेयर करें। आज आपकी टेंशन खत्म हो सकती है, नए आइडिया भी आपके सामने आ सकते हैं।
    • नेगेटिव - किसी काम की जिद करेंगे तो काम बिगड़ सकता है। इच्छा न होते हुए भी थोड़ा बहुत खर्चा हो सकता है। लोगों की सलाह या बातों के कारण आपका कन्फ्यूजन बढ़ सकता है। ऑफिस में आप किसी बड़े आदमी से उलझने का पूरा मन भी बना सकते हैं। साथ के लोगों से बात करने का तरीका ठीक रखें। 
    • क्या करें - मुनक्का दाख और चने की दाल विष्णु मंदिर में चढ़ाएं।
    वृश्चिक
  •  

    • पॉजिटिव - राजयोग के प्रभाव से आपके लिए दिन अच्छा है। आज आपके सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। तरक्की के मौके भी मिलेंगे। पार्टनर को समय दें। ऑफिस में काम करते समय भी आपका ध्यान पार्टनर की ओर रहेगा। पैसों की स्थिति पर आपको गंभीरता से विचार करना होगा। आपने जो सोच रखा है वो हो जाएगा। मानसिक शांति रहेगी। नतीजों से आप खुश हो जाएंगे। जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान दें। सेहत संबंधी परेशानी खत्म हो सकती है।
    • नेगेटिव - पार्टनर थोड़ा असुरक्षित महसूस करेगा, लेकिन आप प्रेम संबंधों में अपनी ओर से कोई पहल न करें, दिनचर्या में छोटी-मोटी असावधानी होने से सरल काम कठिन हो सकते हैं। आज आप अपनी जिद पर न अड़े रहें। 
    • क्या करें  - गुड़-चने खाएं।
    धनु
  •  

    • पॉजिटिव - दूर स्थान से करियर संबंधित खबर मिल सकती है, जिससे आप खुश हो जाएंगे। साथ काम करने वाले लोगों को समझने की कोशिश करें। कुछ ऐसे लोगों से आपकी बातचीत होने की संभावना है जो आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। जो चल रहा है उसे चलने दें। आपका पूरा ध्यान पैसों के हिसाब-किताब पर हो सकता है। 
    •  नेगेटिव - आज आप अपनी योजनाओं में ज्यादा फेरबदल न करें। दिन व्यस्त और कामकाज भरा रहेगा। छोटे से काम के लिए मेहनत और भागदौड़ ज्यादा हो सकती है। आप किसी जिम्मेदारी से इनकार कर सकते हैं। आपके साथ कोई समस्या भी हो सकती है। कानूनी मामलों में सावधानी रखें। एकाग्रता में कमी हो सकती है और कुछ काम करने में परेशानियां आ सकती हैं। 
    • क्या करें - सेब का जूस पिएं। 
    मकर
  •  

    • पॉजिटिव - आपके लिए दिन अच्छा है। आपको कोई ऐसा काम या नौकरी मिल सकती है। सोच समझ कर किए कामों से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपकी मानसिक सुस्ती खत्म हो जाएगी। परिवार या प्रेमीजनों के साथ कोई अनबन होगी तो उसका समाधान करने का भी अच्छा मौका आपको मिल सकता है। पैसों के मामले में कोई आपको कारगर सलाह दे सकता है। अकाउंट्स संबंधित अपने कागजात आप पहले ही तैयार रखें। 
    •  नेगेटिव - सावधान रहें और ज्यादा जिद न करें। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में आप अति भी कर सकते हैं। आत्मनियंत्रण रखें। कोई नई गलतफहमी भी पैदा हो सकती है। साथ के या आसपास के कुछ लोग आपकी बुराई कर सकते हैं।
    • क्या करें - सब्जी का कचरा गाय को खिलाएं।
    कुंभ
    • पॉजिटिव - कोई राज की बात अाज आपको पता चल सकती है। आज आप सकारात्मक सोच रखें। पूरी व्यावहारिकता और समझदारी से अपना काम करें। अपनी वाणी और हाव-भाव पर नियंत्रण रखें। आज आप उधार पैसा भी चुका देंगे। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वालों को मदद मिल सकती है। प्रॉपर्टी के कुछ उलझे हुए मामले आज सुलझ सकते हैं। बड़े और खास काम निपटाने की योजना बनेगी। लव और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े बड़े फैसले भी हो सकते हैं। 
    • नेगेटिव - लोगों की बातों में न आएं। कुछ जरूरी बातें और काम टल सकते हैं। कुछ कठिन और उलझे हुए मामलों से आपका ध्यान हट सकता है। दूसरों पर आरोप लगाने की कोशिश कर सकते हैं। आक्रामक अंदाज में बात करेंगे, तो कुछ अपने ही लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। इससे आप रिश्तों में कुछ बदलाव भी महसूस करेंगे। 
    • क्या करें - नारियल पानी पिएं।
    मीन
    • पॉजिटिव - आज आपको कोई खास बात पता चल सकती है। अपनी साज-सज्जा का ध्यान रखें। किसी यात्रा की तैयारी भी आप कर सकते हैं। पैसों के मामलों में सुलह करने का पक्का फैसला आप कर सकते हैं। कई लोगों से मुलाकात हो सकती है और भरोसेमंद व्यक्ति का सहयोग भी आपको मिल सकता है।