आज का पंचांग: प्रातः 07:30 बजे से 09 बजे तक लगेगा राहुकाल, मगर यह घड़ी रहेगी बेहद शुभ

Panchang today 22 April 2019 : पंचांग से शुभ अशुभ समय का ज्ञान होता है। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना चाहिए। यह सूर्य तथा चंद्रमा की गति की बताता है। मुहुर्त का अपना विशेष महत्व है।प्रत्येक कार्य शुभ मुहूर्त में ही करना चाहिए। अभिजीत मुहुर्त किसी भी कार्य को आरम्भ करने के लिए बहुत से श्रेयष्कर है। राहुकाल में कोई भी कार्य नही शुरू करें। चंद्रमा जिस राशि में स्थित हो उसका भी अपना एक महत्व है। उस ग्रह के बीज मंत्र का जप उस दिन अवश्य करना चाहिए।

आज जन्म लेने वाले बच्चों का भविष्य-
ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार आज जिन बच्चों का जन्म होगा वो कई पैतृक संपत्तियों के स्वामी होंगे। उनका अपना एक अलग जीने का अंदाज होगा। संगीत तथा कला के प्रेमी होंगे। उनके मित्रों की संख्या ज्यादा होगी। बड़ों के आज्ञाकारी होंगे व उनके आदेशों का पालन करेंगे। वे सफल लेखक हो सकते हैं। राजनीति में भी जाने के अवसर मिल सकते हैं। उनके पास खूब दौलत होगी। यदि वे पॉलिटिक्स के फील्ड में कार्य करें तो बहुत बेहतर होगा। प्रायः आर्किटेक्ट या डाक्टर ज्यादा होने की संभावना भी रहती है। स्वास्थ्य बहुत बेहतर होगा। ये किसी को भी प्रभावित कर लेंगे। इनकी छवि बहुत ही सुंदर होगी। ऐसे जातक धर्म के फील्ड में भी बहुत नाम कमा सकते हैं।

 

Panchang today 22 April 2019 : 

  • माह-वैशाख
  • पक्ष-कृष्ण
  • वार-सोमवार
  • तिथि-  तृतीया11:26 am तदुपरांत चतुर्थी
  • नक्षत्र- अनुराधा 04:47 pm तक फिर ज्येष्ठा
  • करण-विष्टि11:26 am तक फिर बव
  • सूर्य राशि-मेष, स्वामीग्रह-मंगल
  • चंद्र राशि- वृश्चिक , स्वामीग्रह-मंगल
  • सूर्योदय- 05:54 am
  • सूर्यास्त; 06:46 pm

शुभ मुहुर्त- अभिजीत मुहर्त -11:54 am से 12:46 pm
अशुभ मुहुर्त- राहुकाल- प्रातः 07:30 बजे से 09 बजे तक