राशिफल 23 अप्रैल 2019: मिथुन और धनु राशि में शुभ योग, क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष:

 

आज दूर की यात्रा न करें, वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन कर पाएंगे। आर्थिक विषय में भी कार्य करेंगे। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं।

वृषभ:

जीवनसाथी और प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। शेयर में निवेश कर सकते हैं, लाभ होगा।

मिथुन:

 

आज अचानक कोई शुभ समाचार मिलेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। बुद्धि-विवेक से सफलता मिलेगी। आज नया काम शुरू करने की योजना बनेगी। आत्मविश्वास में आज वृद्धि होगी।

 

 

कर्क:

 

ग्रह नक्षत्रों में परिवर्तन देखने को मिलेगा। परिस्थितयां आपका साथ देंगी। मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा। आंखों में तकलीफ हो सकती है। परिजनों के साथ खर्च के प्रसंग उपस्थित होंगे।

सिंह:

 

आज का दिन मिश्रित फलकारक है। खुशी बरकरार रहे इसके लिए सावधान हो जाएं। वाद-विवाद में न पड़ें। क्रोध व वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। किसी रमणीय स्थल पर पर्यटन का आयोजन हो सकता है।

कन्या:

आज आत्मविश्वास एवं पराक्रम में वृद्धि के कारण सफलता आपको अवश्य प्राप्त होगी। मेहनत के अनुपात में लाभ अवश्य प्राप्त होगा। पारिवारिक वातावरण में अनुकूलता रहेगी। व्यापार के क्षेत्र में नए संपर्कों से लाभ होगा।

तुला:

 

प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। सोचे हुए सभी कार्य पूरे होंगे। परिवार के सदस्यों का आज पूर्ण सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के विशेष योग है। दूर स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। सम्मान होने से आज मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक:

 

आज सभी तरह की समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग एवं कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा। कार्यालय में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। सुख और संतोष की भावना आज दिनभर मन में रहेगी।

धनु:

 

मान-सम्मान एवं लाभ बरकरार रखने के लिए आज आपको समझकर कार्य करना पड़ेगाय़ अनावश्यक खर्च से बचें। दोपहर से कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। गृहस्थ जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। छोटे से प्रवास का आयोजन कर पाएंगे।

मकर:

 

आज मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि आप पर बनी रहेगी। दिन मंगलमय बीतेगा। विशेष लाभ का योग बन रहा है। व्यापारीजनों के कारोबार में वृद्धि होगी। विदेश स्थित स्वजनों के शुभ समाचार मिलेंगे। बाहरी खान-पान से बचें।

कुंभ:

 

आज दिनभर कार्य की व्यस्तता रहेगी। मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। पूजा-पाठ से मन प्रसन्न रहेगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं सहयोग प्राप्त होगा। मनोबल दृढ़ रहेगा जिससे आप अपने काम को सफलता पूर्वक पूरा कर सकेंगे।

मीन:

 

भाग्य आज आपका साथ देगा। आध्यात्मिक सुख एवं शांति का वातावरण बना रहेगा। नए अवसर प्राप्त होंगे। परिजनों और मित्रों के साथ खान-पान का आयोजन होगा। दैनिक कार्य में आत्मविश्वास और एकाग्र मन से पूर्ण कर पाएंगे।– ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय