शासकीय समाचार से रहे अपडेट!

 

=====================

प्रदेश में 40 हजार 955 गैर जमानती वारंट तामील

नीमच 24 अप्रेल 2019ए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्हीण्एलण् कान्ता राव ने बताया कि 10 मार्च 2019 को आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होने के बाद से 21 अप्रैलए 2019 तक प्रदेश में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिये 40 हजार 955 गैर जमानती वारंट तामील करवाये गये। इस दौरान 2 लाख 61 हजार 239  शस्त्र थानों में जमा कराये गये। वल्नरेबिलिटी मैपिंग के अनुसार एक हजार 707 वल्नरेबल क्षेत्र चिन्हांकित किये गये। बाधा वाले संभावित 5 हजार 634 व्यक्तियों की पहचान की गयी है एवं 5 हजार 307 प्रकरणों में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी है। प्रदेश में 12 हजार 728 क्रिटिकल मतदान केन्द्रों को चिन्हित किया गया है।                                                   ======================

प्रदेश में 46 करोड़ से अधिक की नगदी एवं सामग्री जप्त

नीमच 24 अप्रेल 2019ए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्हीण्एलण् कान्ता राव ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन.2019 में निर्वाचन व्यय निगरानी का कार्य पुलिसए आबकारीए आयकर एवं अन्य एजेंसियों द्वारा किया जा रहा है। निर्वाचन घोषणा 10 मार्च से 19 अप्रैलए 2019 तक 46 करोड़ 60 लाख से अधिक की नगदी एवं अन्य सामग्री जप्त की गयी। जप्ती में 18 करोड़ 97 लाख 20 हजार रूपये नगदए 11 करोड़ 23 लाख की अवैध शराबए 5 करोड़ 39 लाख के अवैध मादक पदार्थ एवं 5 करोड़ 37 लाख की बहुमूल्य धातु तथा 5 करोड़ 63 लाख के हथियारए वाहन एवं अन्य सामान शामिल है।

===============

प्रदेश में 7470 शिकायतों का निराकरण

नीमच 24 अप्रेल 2019ए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्हीण्एलण् कान्ता राव ने बताया कि एक जनवरी से 21 अप्रैलए 2019 तक 7 हजार 859 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 7 हजार 470 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है। श्री राव ने बताया कि जन.सामान्य से 651 शिकायत ऑनलाईन प्राप्त हुई। इनमें से 618 शिकायतों का निराकरण किया गया। जिला स्तरीय कान्टेक्ट सेंटर में 4 हजार 573 शिकायत प्राप्त हुईंए जिनमें से 4 हजार 396 शिकायतों का निराकरण किया गया। भारत निर्वाचन आयोग के राष्ट्रीय कान्टेक्ट सेंटर के माध्यम से 534 शिकायत प्राप्त हुई। इनमें से 518 शिकायतों का निराकरण किया गया। राज्य स्तरीय कान्टेक्ट सेंटर से 2 हजार 101 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें से एक हजार 938 शिकायतों का निराकरण किया गया।

================

प्रदेश में सम्पत्ति विरूपण के 5 लाख 97 हजार 257 प्रकरण दर्ज

नीमच 24 अप्रेल 2019ए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्हीण्एलण्कान्ता राव ने बताया है कि आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होने के बाद कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिये 10 मार्च से 21 अप्रैलए 2019 सम्पत्ति विरूपण के 5 लाख 97 हजार 257 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। इनमें से कुल 5 लाख 26 हजार 126 प्रकरणों में कार्यवाही की गयी। शासकीय सम्पत्ति विरूपण के पंजीबद्ध 5 लाख 16 हजार 593 प्रकरणों में से 4 लाख 58 हजार 566 प्रकरण और निजी सम्पत्ति विरूपण के पंजीबद्ध 80 हजार 664  प्रकरणों में से 67 हजार 560 में कार्यवाही की गई। इसी तरह वाहनों के दुरूपयोग के 46 हजार 735 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये।