OMG! लड़की को बॉयफ्रैंड से मिला धोका तो दिल्ली पुलिस को लेकर मनासा आ पहुंची... शादी से पहले दुल्हा हुआ फरार, पढ़े पूरी खबर!

मनासा - शादी करने जा रहे मनासा के जैन समाज के एक युवक को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस वारंट लेकर पहुंची, तो दूल्हा भाग निकला। मामला आज सुबह का है। जहां दुल्हे की प्रेमिका की शिकायत पर दुल्हे को गिरफ्तार करने दिल्ली पुलिस मनासा पहुंची। जैसे ही दिल्ली पुलिस के आने की भनक दुल्हे ओर उसके परिवार को लगी तो शादी समारोह को निरस्त कर दुल्हा घर से फरार हो गया। हालांकि दिल्ली पुलिस लड़के की तलाश कर रही है। वही मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि लड़के का कई समय से दिल्ली की लड़की से चक्कर चल रहा था। ओर लडकी के आरोप है की लड़के ने कई समय तक लड़की को शादी के झांसे में रखा। ओर अचानक ही धोका देकर दुसरी लड़की से शादी कर रहा है। धोखा खाई प्रेमिका की शिकायत पर दिल्ली पुलिस मनासा के मंजनु के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश में दिल्ली पुलिस मनासा पहुंची जहां शादी से पहले ही दूल्हा फरार हो गया।