सिद्धू को काले झंडे दिखाने आए भाजपा नेताओं को कांग्रेसियों ने पीटा, बाजार बंद!

आलोट। रतलाम के आलोट शहर में कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू की आज सुबह 11 बजे कांग्रेस उम्मीवार बाबू लाल मालवीय के समर्थन में एक सभा थी लेकिन उनके आने से पहले ही भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश कोठारी, जनपद अध्यक्ष कालू सिंह परिहार अपने साथियों के साथ सभा स्थल पर काले झंडे लेकर पहुंच गए। इससे कांग्रेसी कार्यकर्ता गुस्सा हो गए और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई। लेकिन कुछ देर में माहौल गरमाया और दोनों तरफ से पत्थर चलने शुरू हो गए।

 

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश कोठारी की जमकर पिटाई कर दी। जैसे-तैसे पुलिस ने उन्हें कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से छुड़ाया। इतना ही नहीं गुस्साए कांग्रेसियों ने जनपद अध्य़क्ष कालू सिंह परिहार को भी पीटा और उनके घर पर जमकर पत्थर बरसाए। खुद कांग्रेस विधायक मनोज चावला भी पत्थर बरसाते नजर आए। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच हुई पत्थरबाजी के बाद शहर में अफरा-तफरी मच कई और बाजार बंद हो गए।

 

पत्थरबाजी के बीच कांग्रेस विधायक मनोज चावला कार्यकर्ता को समझाने के लिए भीड़ में पहुंच गए भाजपा नेताओं का कहना है कि विधायक ने स्वयं पत्थरबाजी की है उनका एक वीडियो वायरल हुआ है।पुलिस ने इस मामले में जनपद अध्यक्ष कालू सिंह परिहार और भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश कोठारी, कुशाल सिंह परिहार, अमन मादलिया को गिरफ्तार कर लिया है। विवाद के बाद सिद्धू इस सभा में शामिल होने नहीं पहुंचे।