वृश्चिक राशिफल 21 मई: दिन परोपकार करने में बीतेगा!

आजीविका: आपको जरा व्यवहारिक होने की जरूरत है, अति भावुकता आपको नुकसान पहुंचा सकती है। आज आपका आधा दिन परोपकार करने में बीतेगा। दूसरों की सहायता करने से जो आत्म संतुष्टि आपको प्राप्त होती है, उसकी तुलना अन्य किसी सांसारिक सुख से नहीं हो सकती। ऑफिस में आपके अधिकारों में वृद्धि होने के कारण साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है।

पारिवारिक जीवन: सांयकाल का समय परिवार के साथ देव दर्शन-प्रसाद-भक्तिभाव में व्यतीत होगा।

आर्थिक स्थिति: ग्रह-नक्षत्र संकेत दे रहे हैं कि आज आपके सितारे उत्कर्ष पर हैं, धन व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सभी कार्य मन के अनुकूल होने पर मन प्रसन्न रहेगा, धन निवेश लाभदायक है।

स्वास्थ्य: असंतुलित भोजन आहार के कारण, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आएगी।

सुझाव: आज गुड़-तिल का दान करें।