मध्यप्रदेश का पहला नतीजा: KHARGONE में गजेंद्र उमराव सिंह पटेल जीते !

भोपाल। मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव का पहला नतीजा सामने आ गया है। सबसे पहला नतीजा खरगोन लोकसभा सीट से आ रहा है। यहां भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र उमराव सिंह पटेल (GAJENDRA UMRAO SINGH PATEL) जीत गए हैं। गजेंद्र करीब 2 लाख 7 हजार वोटों से जीते हैं। बता दें कि मध्यप्रदेश की 29 में से 28 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। 

दिग्विजय, सिंधिया, तन्खा, भूरिया, यादव सब पीछे

मध्यप्रदेश में इस बार चौंकाने वाले परिणाम आ रहे हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह, विवेक तन्खा, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव जैसे नेता लगातार पीछे चल रहे हैं। सिंधिया 2014 की मोदी लहर में अपनी सीट बचाने में कामयाब हो गए थे परंतु इस बार शर्मनाक पराजय की तरफ बढ़ रहे हैं। 

 

किसे कितने वोट मिले

AMIT KUMAR BALKE BSP 17596

GAJENDRA UMRAO SINGH PATEL BJP 748525

DR. GOVIND SUBHAN MUJALDA INC 550236

COMRADE JYOTI SUKHLAL GORE CPI 19681

JANI KARAN IND 5070

SHANTILAL S/O AASHARAM SAHITE IND 9818

SEVANTI DINESH BHABAR IND 9298

NOTA 17432

Total 1377656