गुरुवार का राशिफल, ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति से 7 राशियों के लिए खास रहेगा दिन, मिलेगा पैसा और किस्मत का साथ

जीवन मंत्र डेस्क. गुरुवार का राशिफल, आज ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति से सर्वार्थसिद्धि और वृद्धि नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं। इनके प्रभाव से मेष, वृष, मिथुन, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। इन 7 राशि वाले लोगों को रुका हुआ पैसा मिल जाएगा। बिजनेस और नौकरी में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। पुरानी टेंशन खत्म हो जाएगी और सोचे हुए काम भी पूरे हो जाएंगे। इनके अलावा आज कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि वाले लोगों के लिए दिन ठीक नहीं कहा जा सकता है। इन 5 राशियों को पूरे दिन संभलकर रहना होगा। 

गुरुवार का राशिफल, क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

  • मेष

     

    • पॉजिटिव - पैसों का फायदा और कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा काम आपके नाम होने की संभावना है। परिवार की कोई अनबन या अनसुलझा मामला निपटाने में आपको सफलता मिलेगी। कोई ऐसी बात या परिस्थिति आपके सामने आ सकती है, जिससे आपकी सोच बदल जाएगी। यह बदलाव आपके लिए शुभ रहेगा। आपके लिए दिन सकारात्मक हो सकता है। आपके मन में कई तरह की बातें एक साथ चलेंगी। प्रेम संबंध भी मजबूत हो सकते हैं।
    • नेगेटिव - बिजनेस और रिश्तों के मामले दबे रहेंगे। सावधानी रखेंगे। जरूरी और खास मामलों पर कोई साफ और बड़ा फैसला कर पाने में परेशानी हो सकती है।
    • क्या करें - केले को मेश करें और शक्कर मिलाकर चींटियों को खिलाएं।
    और पढ़ें
  • वृष

     

    • पॉजिटिव - किसी काम में आपको मदद मिल सकती है। मन में कई तरह के विचार चलते रहेंगे। महत्वपूर्ण मामलों पर लोगों से बातचीत का मौका मिल सकता है और आपको इसका फायदा भी होगा। रूटीन लाइफ में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। पुराने दोस्तों से बातें या मुलाकात हो सकती है। आपको अपने अनुभव या ज्ञान से तारीफ मिलेगी। काम का बोझ भी कम हो जाएगा। पार्टनर से संबंध सुधरेंगे। पार्टनर भी आपको पूरा समय देगा। अच्छा बोलकर आप अपना काम पूरा करवा लेंगे।
    • नेगेटिव - किसी तरह का दबाव आज आपको महसूस हो सकता है। आपको किसी विषय में हल्की सी बेचैनी हो सकती है। किसी बात का अनजाना डर होने से आपके दूसरे काम बिगड़ सकते हैं। मानसिक तनाव भी हो सकता है। अच्छी खासी भाग-दौड़ हो सकती है।
    • क्या करें - तुलसी के गमले में थोड़े से चावल डालकर प्रणाम करें।
    और पढ़ें
  • मिथुन

     

     

    • पॉजिटिव -  चंद्रमा आपकी ही राशि में है। एकाग्रता से काम लें। कोई उलझी हुई स्थिति हो, तो बातचीत करना ही आपके लिए ठीक है। पैसों के नए  मामले आपके सामने आ सकते हैं। कुछ कारणों से पुरानी बातें और यादें ताजा हो सकती हैं। महंगी चीजों की खरीददारी भी हो सकती है।
    • नेगेटिव - कोई भी कदम सोच-समझ कर उठाएं। कामकाज में आपका मन कम ही लगेगा। किसी बात या काम में जल्दबाजी करने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। शारीरिक सुस्ती या बेचैनी रहेगी। पैसों की स्थिति पर गंभीरता से ध्यान दें। होगा। कोई महंगी चीज भी गुम हो सकती है या नुकसान का योग बन रहा है। सावधान रहें। ऑफिस में चुनौतियां मिल सकती हैं। 
    • क्या करें - पानी पीने के लिए स्टील या कांच के गिलास का उपयोग करें, बोतल से नहीं पिएं।
    और पढ़ें
  • कर्क

     

    • पॉजिटिव - लोगों से मिलेंगे। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। अपनी मर्जी से व्यवहार करेंगे। ऑफिस में आपको कोई नया काम दिया जा सकता है, खुद को तैयार रखें। परिवार से पूरा सहयोग आपको मिल सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं। आपका ध्यान संतान और शिक्षा की तरफ ज्यादा रहेगा।
    • नेगेटिव - छिटपुट झुंझलाहट और रुकावटें रहेंगी। धन हानि के योग बन रहे हैं।  इनके कारण आपका मन काम में नहीं लगेगा। दिन थकाने वाला रहेगा। पार्टनर से कुछ कम सुख मिलेगा। कोई पुराना विवाद भी चलता रहेगा। कामों में रुकावटें आने से परेशान रहेंगे। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। व्यसनों से दूर रहें। फालतू का दिखावा न करें।
    • क्या करें - पानी में तिल मिलाकर सूर्य को जल चढ़ाएं।
    और पढ़ें
  • सिंह

     

    • पॉजिटिव - आपको आगे बढ़कर लोगों से बातचीत करनी चाहिए और अपना नेटवर्क बनाना चाहिए। आपकी कल्पनाशीलता आपको बहुत कुछ नई चीजें सिखाएगी। किसी बुद्धिमान व्यक्ति से सलाह हो सकती है। परिवार के किसी मामले से जुड़े फैसले भी निपट सकते हैं। 
    • नेगेटिव - कोई फैसला सिर्फ अपनी कल्पना के आधार पर न करें। नकारात्मक विचार आपके मन में आ सकते हैं। आज आप कुछ महत्वपूर्ण मामलों को लेकर फैसला नहीं कर पाएंगे। कठिनाई भी महसूस कर सकते हैं। कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। कोई काम शुरू करने के लिए जरूरी कॉन्फिडेंस की कमी महसूस हो सकती है। 
    • क्या करें - मुलेठी खाएं।
    और पढ़ें
  • कन्या

     

    • पॉजिटिव - आज कुछ मामलों में सितारे आपकी मदद करेंगे। अपने टारगेट पर ही आपका ध्यान होना चाहिए। आपकी दोस्ती किसी नए व्यक्ति से हो सकती है जो आपके लिए बहुत काम का साबित हो सकता है। घर के बुजुर्गों की थोड़ी मदद करनी पड़ेगी। परिवार के लोगों से किसी खास मामले में सलाह ले सकते हैं। 
    • नेगेटिव - कुछ लोग आपका गलत फायदा भी उठा सकते हैं। आज आपको  सावधान रहना होगा। जो काम हो सकता हो, उसे कल पर न टालें। किसी कारण से अपने काम के लिए आपके पास समय नहीं बच पाएगा। अपनी कल्पनाशीलता को भी थोड़ा नियंत्रण में रखें। आपके और प्रेमी के बीच तनाव चल रहा है, तो उसे सुलझाने का सही समय नहीं है। जैसा चल रहा है, चलने दें। अपने आप मामला सुलझ भी जाएगा।
    • क्या करें - अपोजिट जेंडर वाले को चॉकलेट खिलाएं।
    और पढ़ें
  • तुला

     

    • पॉजिटिव - आज आप करियर में आगे बढ़ने की कोशिश में लगे रहेंगे। आप नई योजनाएं बनाएंगे। बिजनेस में भी कुछ नया करने की कोशिश आप करेंगे। आज आपको सकारात्मक रहना चाहिए। सम्मान, प्रतिष्ठा और हैसियत बढ़ाने की दिशा में आप सक्रिय हो सकते हैं। जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं। आप शांत रहें। नए लोगों से आपकी मुलाकात सफल हो सकती है।
    • नेगेटिव - मकान या प्लॉट संबंधी काम पूरे होने में परेशानी आ सकती है। आक्रामक ढंग से कोई काम करेंगे तो खुद ही परेशान हो सकते हैं। कोई भी काम सावधानी से करें वरना नुकसान हो सकता है। कामकाज और दौड़-भाग ज्यादा रहेगी। आसपास और साथ के लोगों से मदद नहीं मिल पाएगी। आपको मेहनत भी ज्यादा ही करनी पड़ेगी। आपके काम आसानी से पूरे नहीं हो पाएंगे। 
    • क्या करें - हनुमान मंदिर में लाल रेशमी धागा दान करें।
    और पढ़ें
  • वृश्चिक

     

    • पॉजिटिव - किसी बात को लेकर आप उत्साहित हो सकते हैं। रुके हुए काम और पुरानी योजनाओं को निपटाने की कोशिश करेंगे। कामकाज निपटाने के लिए अचानक यात्रा का प्लान बन सकता है। नौकरी और कारोबार में भी  अचानक बदलाव का मन बन सकता है। आप तनाव मुक्त रहने की कोशिश करें। आने वाले दिन में सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे।
    • नेगेटिव - अाज चंद्रमा की स्थिति से आपकी परेशानी भी बढ़ सकती है। दिन सावधानी से बिताना ठीक रहेगा। जोश में आकर कोई जोखिम न लें। अपने कामों के लिए आपने जो प्लानिंग की है उसे बार-बार न बदलें। आज आप वही काम हाथ में लें, जो जानते हैं। बेवजह किसी और का काम करने के झंझट में न पड़ें। सोचे हुए काम धीमी गति से पूरे हो सकते हैं। रोजमर्रा और पार्टनरशिप के कुछ कामों में भी रुकावटें आ सकती हैं। साझेदारी के काम में एक-एक कदम सावधानी से बढ़ाएं। बहस से भी दूर रहें। 
    • क्या करें - किसी ब्राह्मण को जनेऊ दान दें।
    और पढ़ें
  • धनु

     

    • पॉजिटिव - आपको कोई जरूरी सूचना मिल सकती है। पैसों के क्षेत्र में नई पहल आप कर सकते हैं। आपको हर कोशिश में अपने जीवनसाथी का पूरा साथ मिल सकता है। आप नया फोन खरीदने का मन बना सकते हैं। खानपान पर ध्यान दें। शांत रहने की भी कोशिश करें। 
    • नेगेटिव - आपको पुराना बिल चुकाना पड़ सकता है। कामवासना से बचें। रोजमर्रा के कुछ कामकाज निपटाने में आपको देरी हो सकती है। परेशानी की वजह से मूड भी खराब हो सकता है। किसी दोस्त से टकराव हो सकता है। फालतू बातों में भी समय खराब हो सकता है।
    • क्या करें - घर या ऑफिस की पुरानी झाड़ू बदल दें।
    और पढ़ें
  • मकर

     

    • पॉजिटिव - नई शुरुआत के लिए अच्छा समय है। आप जो भी करेंगे, उसके साथ कुछ एक्स्ट्रा जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। लोग अपनी परेशानियां आपके सामने रख सकते हैं। नई जानकारी आपके सामने आने के बाद कोई बड़ा मतभेद भी सुलझ सकता है। बिगड़ी हुई स्थिति में सुधार होने के योग बन रहे हैं। बुद्धिमानी से हर तरह की स्थिति आप संभाल लेंगे। मौजूदा स्थिति को बदलने और सही करने का दिन है।   
    • नेगेटिव - अपने ही लोग आज आपसे उलझ सकते हैं। कुछ लोगों का व्यवहार आपको समझ नहीं आएगा। घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह का माहौल आपके लिए थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। अचानक धन हानि के योग भी बन रहे हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। 
    • क्या करें - पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं और घी का दीपक लगाएं।
    और पढ़ें
  • कुंभ

     

    •  पॉजिटिव -  किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। बिजनेस में कुछ अच्छा बदलाव करने का मन भी बन सकता है। कामकाज चलता रहेगा। आपको आगे बढ़ने के लिए नए रास्ते मिल सकते हैं। खुद पर भरोसा और धैर्य रखें। काम करने की ताकत और बातचीत बेहतर रहेगी। नए विचार दिमाग में आएंगे। राजनीतिक क्षेत्र के लोगों के लिए समय पहले से अच्छा हो सकता है। अपनी सोच सकारात्मक रखें। आप जितना सकारात्मक सोचेंगे, उतने सफल भी हो सकते हैं। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं।
    • नेगेटिव - किसी से धर्म संबंधी बात या मामलों को लेकर बहस हो सकती है। ऐसी स्थिति से बचने की कोशिश करें। कुछ कठिन स्थितियों के कारण आप मन ही मन बेचैनी भी महसूस कर सकते हैं। सामाजिक और सामूहिक कामों से दूर रहें। किसी खास मामले में आप खुद से भी जबरदस्ती कर सकते हैं, इससे आपका ही मूड खराब हो सकता है।
    • क्या करें - तुलसी को घी का दीपक लगाएं।
    और पढ़ें
  • मीन

     

    • पॉजिटिव -  कुछ काम समय से निपट जाएंगे। जैसे-जैसे काम निपटाते जाएंगे आप खुश और तनावमुक्त हो जाएंगे। आपकी जिम्मेदारी भी बढ़ सकती है। कुछ लोगों से आपको नई बातें सीखने को मिलेगी। आप अपने मन की बात किसी खास इंसान से शेयर कर सकते हैं। रोमांस के अवसर भी अचानक मिल सकते हैं। घर और ऑफिस में सफाई या कोई मरम्मत का काम भी शुरू हो सकता है।  
    • नेगेटिव - नौकरी और बिजनेस के किसी मामले को लेकर आपकी टेंशन बढ़ सकती है। खर्चे पर कंट्रोल रखें। दिनभर आप बिजी रहेंगे। तनाव महसूस होगा। कुछ नया करने की कोशिश न करें तो ही अच्छा है। ध्यान रखें कि आप अपनी बात जितनी जोर से कहेंगे, समस्या सुलझने के बजाए उतनी उलझेगी। निवेश और लेन-देन में सावधानी रखें।
    • क्या करें - ऑफिस या गाड़ी पर अपनी सीट पर लाल कपड़ा रखकर बैठें।ग्रह-नक्षत्र /बुधवार का राशिफल, राहु-केतु और शनि की छाया से बढ़ेंगी मुश्किलें, 7 राशियों पर है सितारों का अशुभ असर

 

जीवन मंत्र डेस्क. बुधवार का राशिफल, आज चंद्रमा पर राहु-केतु और शनि की छाया पड़ रही है। जिससे विष और ग्रहण नाम के अशुभ योग बन रहे हैं। इन अशुभ योगों का सीधा असर मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि वाले लोगों पर होगा। जिससे इन 7 राशि वाले लोगों के फैसले गलत साबित होंगे। कोई अनजाना डर भी परेशान करेगा। इसके साथ ही दिनभर मूड ठीक नहीं रहेगा। चिड़चिड़ापन होगा। इस वजह से नुकसान भी हो सकता है। वहीं कन्या, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशि वाले लोग सितारों के अशुभ प्रभाव से बच जाएंगे। इस तरह 5 राशियों के लिए दिन शुभ है और अन्य 7 राशियों को संभलकर रहना होगा।

 

बुधवार का राशिफल, क्या कहती है सितारों की चाल, पढ़ें आज का राशिफल

  • मेष

     

    • पॉजिटिव - आज चंद्रमा मिथुन राशि में होकर गोचर कुंडली के तीसरे  भाव में है।  रोजमर्रा के कुछ काम पूरे हो सकते हैं। ऑफिस में आपके दिए सुझावों पर गौर किया जाएगा। आसपास के लोग आपका साथ देंगे। परिवार में कुछ रोचक बातें हो सकती हैं। अपने आसपास होने वाले बदलावों को आप तुरंत महसूस कर सकते हैं। 
    • नेगेटिव - राहु-केतु और शनि की दृष्टि चंद्रमा पर होने से आपकी उलझनें बढ़ सकती हैं। आपको अपनी इच्छाएं भी मारनी पड़ सकती हैं। आप जो भी काम हाथ में लेंगे, बाद में उससे पीछे हटने का मौका आपको नहीं मिल पाएगा। छोटे कामों में भी ज्यादा समय लग सकता है। दोस्तों या आसपास के लोगों से कुछ खटपट हो सकती है। पैसा भी ज्यादा खर्चा हो सकता है। थोड़ी कहा-सुनी हो सकती है। किसी दोस्त या परिवार के सदस्य का व्यवहार अचानक बदल सकता है। इस कारण आपके काम अधूरे भी हो सकते हैं।
    •  क्या करें - हरा रूमाल या कपड़ा साथ रखें।
  • वृष

     

    • पॉजिटिव - नौकरी-धंधे में कामकाज बढ़ेगा। नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। आपकी लाइफ में जो भी कठिन स्थितियां हैं, वे जल्दी ही सुलझ सकती हैं। धैर्य रखना होगा। आप जितने शांत और संयम में रहेंगे, तनाव को जितना टालेंगे, आपके लिए उतना ही अच्छा रहेगा। आपको हर मामले पर खुले मन से विचार करना होगा। 
    • नेगेटिव - किसी बात को लेकर आप थोड़े जोश में भी आ सकते हैं। शांत रहें। लोगों की बुराई करने से बचें। काम के बोझ और तनाव के कारण आप थोड़ी झुंझलाहट भी महसूस कर सकते हैं। बिना सोचे-समझे किसी से भी न उलझें। इस तरह से किसी को भी चैलेंज देना आपके लिए अच्छा नहीं है। 
    • क्या करें - भगवान को घी का दीपक लगाएं।
  • मिथुन

     

     

    • पॉजिटिव - नए लोगों से कॉन्टैक्ट होंगे। आज जो कुछ हासिल कर लेंगे, वह आपकी तरक्की में जुड़ेगा। सहजता और संतुष्टि आपके चेहरे पर दिखेगी। किसी काम में कोशिश करेंगे, तो आपकी समस्या खत्म हो जाएंगी। आपको किसी की मदद करने का मौका मिलेगा। जरूरी मामलों पर पार्टनर से राय लें। पिता से आपके संबंध ठीक रहेंगे। 
    • नेगेटिव - खुद को खुश रखने के लिए खर्चा करने का रास्ता न अपनाएं। पैसों को लेकर थोड़ा सावधान रहें। कोई काम तुरंत बने या न बने, आप किसी तरह का शक मन में न रखें। माता-पिता की सेहत का पूरा ध्यान रखें। शाम को पैसे भी खर्च हो सकते हैं। कामकाज में मन नहीं लगेगा। चिड़चिड़ापन रहेगा। मूड भी खराब हो सकता है।
    • क्या करें - गाय को घास खिलाएं।
  • कर्क

     

    • पॉजिटिव - काम में मन लगाने की पूरी कोशिश करेंगे। ऐसी स्थिति के लिए आपको तैयार रहना होगा। मौका मिले, तो थोड़ा समय अकेले में बिताएं। घर-परिवार के सामानों की खरीददारी हो सकती है। यात्राओं के योग बन रहे हैं। दूर स्थान पर रहने वाले लोगों से बातचीत हो सकती है। 
    •  नेगेटिव - भाग-दौड़ रहेगी। लगभग हर काम में बार-बार कुछ रुकावटें आ सकती हैं। आपको किस्मत का साथ कम ही मिल पाएगा। कुछ लोगों पर आप फालतू गुस्सा भी निकाल सकते हैं। आपका खर्चा बढ़ सकता है। खरीददारी में आप या तो अति कर सकते हैं या बिना देखे-समझे कुछ खरीद कर खुद का नुकसान कर सकते हैं। आपके निजी संबंधों में किसी तरह का असंतोष या गलतफहमी हो सकती है। सावधान भी रहें। आपका खर्चा और बढ़ सकता है।
    • क्या करें - चेहरे पर गुलाब जल लगाएं।
  • सिंह

     

     

    • पॉजिटिव -  आज कामकाज की कुछ समस्याएं सुलझ सकती हैं। कोशिशें आपको ही करनी होंगी। दिनभर फायदे के लिए कुछ जुगाड़ लगा सकते हैं। पैसों के निवेश के लिए कोई योजना भी बना सकते हैं। आपको किसी न किसी बात की खुशी भी रहेगी। इनकम और खर्चा बराबर रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। खाने-पीने की चीजों की खरीददारी हो सकती है। 
    • नेगेटिव - अपने सम्मान की चिंता रहेगी। कोई समस्या आपके कामकाज में रुकावट बन सकती है। किसी उलझे हुए मामले को कल पर न टालें। इससे आपको ही नुकसान हो सकता है। आपके सुख में भी कमी हो सकती है। 
    • क्या करें - अनार खाएं।
       
  • कन्या

     

     

    • पॉजिटिव - रुके हुए काम आज शुरू हो सकते हैं। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वालों को आसपास के लोगों की मदद मिल सकती है। आप अपने कामकाज में सफल हो सकते हैं। आपके सामने आज जो भी मौका आए, उसे न गंवाए। कुछ खास मुलाकातें आपके लिए फायदेमंद हो सकती हैं। किसी अनुभवी या बुजुर्ग व्यक्ति से आपको सलाह मिल सकती है। अपने साथ के लोगों के प्रति आप ईमानदार हो सकते हैं। इससे आपके संबंध सुधर जाएंगे। आने वाले दिनों में फायदा हो सकता है।
    • नेगेटिव - अधिकारियों से भी कुछ अनबन या बहस हो सकती है। गैर कानूनी कामों से पैसा कमाने की न सोचें वरना फंस सकते हैं। किसी करीबी व्यक्ति से अनबन हो सकती है। सावधान रहें। खरीददारी में सावधान रहें। किसी मामले में अति भी हो सकती है।
    • क्या करें - किन्नरों को मिठाई खिलाएं।
  • तुला

     

     

    • पॉजिटिव - कुंडली के किस्मत वाले घर में चंद्रमा होने से आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। आपकी जीवनशैली में बदलाव होने के योग हैं। कुछ दिनों पहले किए गए अच्छे कामों का फायदा मिल सकता है। आपकी टेंशन भी कम हो सकती है। करियर में आगे बढ़ सकते हैं, रुकावटें भी खत्म हो सकती हैं। ऑफिस और फील्ड में लोगों से सहयोग मिल सकता है। आपकी परेशानियां कम हो सकती हैं। कुछ नए विचार आपके दिमाग में आ सकते हैं। आज आप नई योजनाएं बना सकते हैं। 
    • नेगेटिव - किसी पर अपनी बात मानवाने का दबाव न डालें। पुरानी कोई बात कड़वी है, तो उसे पूरी तरह भूलने की कोशिश करें। पैसा उलझने की भी संभावना बन रही है। आपका खर्चा बढ़ सकता है। साथियों से मनमुटाव हो सकता है। लाइफ पार्टनर की इच्छाएं पूरी करने के लिए मन मारना पड़ सकता है। 
    • क्या करें - किसी गरीब बच्चे को पनीर खिलाएं या दूध पिलाएं।
  • वृश्चिक

     

    • पॉजिटिव - आप हर बात की गहराई में जाने की कोशिश करेंगे। कारोबार से जुड़ी कोई कठिन परेशानी भी सुलझाने की कोशिश में रहेंगे। रुके और उलझे हुए काम निपटाने की कोशिश रहेगी। इसके लिए अपनी सोच और व्यवहार सकारात्मक रखें। कुछ नए अनुभव आज आपको हो सकते हैं। अधिकारियों से बातचीत और बिजनेस के सौदों में गंभीर रहें। 
    • नेगेटिव - आज चंद्रमा गोचर कुंडली के आठवें भाव में होने के कारण आप सावधानी जरूर रखें। जरूरत से ज्यादा खर्चा, गुस्सा, रोग और कर्ज से परेशानी पैदा हो सकती है। फालतू यात्राओं का योग बन सकता है। अचानक हानि होने की संभावना है। पैसों के मामलों में किसी पर भी ज्यादा भरोसा न करें। किसी मामले पर जरूरत से ज्यादा जिद न करें। अपनी परेशानियां दोस्तों से शेयर करें। दिन थकाने वाला और तनावपूर्ण हो सकता है। आपको कुछ नया नहीं करना चाहिए। 
    • क्या करें - पूड़ी या पराठे पर गुड़ रख कर चौराहे पर रख दें।
  • धनु

     

    • पॉजिटिव -  करियर में आपकी उम्मीदें और संभावनाएं अच्छी रहेंगी। जिस चीज के लिए काफी समय से कोशिश करते आ रहे थे, उसमें सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। आपके मन में जो नई और महत्वपूर्ण योजनाएं हैं, उनके लिए तैयारियां शुरू कर दें। मेहनत और एकाग्रता ज्यादा रखनी होगी। 
    • नेगेटिव - पैसों के क्षेत्र में कुछ तनाव या दबाव भी महसूस हो सकता है। काम-धंधे में थोड़ी-सी लापरवाही से नुकसान होने की संभावना है। गलत तरीका या शॉर्टकट यूज करने की कोशिश न करें। ऑफिस और घर दोनों जगह की जिम्मेदारी को लेकर आपकी परेशानियां और बढ़ सकती हैं। 
    • क्या करें - पीपल के पेड़ पर पीला धागा बांधें।
  • मकर

     

    • पॉजिटिव -  आज इनकम को लेकर पुराना डर खत्म हो सकता है। बड़े भाई से भी मदद मिल सकती है। काम-धंधा बढ़ाने के लिए आपने मेहनत की है तो नतीजे आपके फेवर में हो सकते हैं। कोई नया काम करने का मन भी आप बना सकते हैं या चलते काम को ही किसी नए तरीके से  करने की कोशिश आप कर सकते हैं। दिनभर आपको शारीरिक और मानसिक फुर्ती रखनी चाहिए। प्रेमी या जीवनसाथी से संबंधों में गहराई बढ़ सकती है।
    • नेगेटिव - कुछ अनचाही स्थितियां आपके साथ बन सकती हैं। किसी काम के लिए आप बहुत ज्यादा जिद न करें तो ही अच्छा है। बकाया काम आपके सामने रहेगा। उसे निपटाने का दबाव आप पर हो सकता है। किसी दोस्त से अनबन भी  हो सकती है। ऐसे ही अनबन सुलझाने वाले मामलों में कोई कदम न उठाएं। हो सकता है, आपको निराशा हाथ लगे। दुश्मनों से भी परेशान हो सकते हैं।
    • क्या करें - 2 बूंद खाने का तेल जमीन पर गिरा दें।
  • कुंभ

     

    • पॉजिटिव - चंद्रमा गोचर कुंडली के पांचवें भाव में रहेगा। इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और सोचे हुए काम निपटाने में सफलता मिलेगी। आज आप घर या ऑफिस में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। खास प्लानिंग पर भी काम हो सकता है और सफलता मिलेगी। एक काम खत्म होते ही दूसरे के लिए प्लानिंग शुरू कर दें। जल्दी ही आपको कुछ और अच्छे मौके मिल सकते हैं। पैसों की समस्या का सामना कर रहे थे, तो राहत मिल सकती है। 
    • नेगेटिव - आप किसी बड़े पद पर हैं, तो सावधान रहें। कोई बात या बयान आपको परेशानी में डाल सकता है। भाग-दौड़ या मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आप ज्यादा जोश में आकर खुद का ही नुकसान कर सकते हैं। 
  • मीन

     

    • पॉजिटिव - आज परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश रहेगी। कुछ लोग आपको कॉपी कर सकते हैं। आज आप अजीब तरीके से किसी की मदद भी कर सकते हैं। परिवार के साथ बातचीत कर के परेशानियां सुलझाने की कोशिश करें। किसी दोस्त या प्रेमी से आपको कोई वादा भी करना पड़ सकता है।