मंगलवार का राशिफल, महालक्ष्मी और प्रजापति योग बनने से आज इनकम बढ़ेगी, 5 राशियों के लिए रहेगा फायदे वाला दिन

जीवन मंत्र डेस्क. मंगलवार का राशिफल, आज चंद्रमा उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में है। चंद्रमा के कन्या राशि में होने से उस पर मंगल की दृष्टि पड़ रही है। जिससे महालक्ष्मी और प्रजापति नाम के 2 बड़े शुभ योग बन रहे हैं। इनके प्रभाव से वृष, कन्या, वृश्चिक, मकर और मीन राशि वाले लोगों को धन लाभ होगा और फायदे वाला दिन रहेगा। इनके अलावा कर्क, सिंह और धनु राशि वाले लोगों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। इन 3 राशियों को भी अन्य मामलों में सितारों का साथ मिलेगा। वहीं मेष, मिथुन, तुला और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए चंद्रमा की स्थिति ठीक नहीं होने से इन 4 राशियों को दिनभर संभलकर रहना होगा।

  • मेष

     

    • पॉजिटिव - कोई ऐसा काम हो सकता है या योजना बन सकती है, जिससे आने वाले दिनों में आपको बड़ा फायदा मिलेगा। खास काम पूरे करने की प्लानिंग बनाएंगे। सोच-समझ कर बात करेंगे और इससे किसी उलझन में फंसने से भी बच सकते हैं। प्रेमी, जीवनसाथी या अन्य महत्वपूर्ण रिश्तेदारों के लिए समय निकालना पड़ सकता है।  
    • नेगेटिव -  कुछ गलतियों से आप परेशान हो सकते हैं। गोचर कुंडली के छठे भाव का चंद्रमा आपके लिए थोड़ा टफ और परेशानी वाला हो सकता है। आपका खर्चा बढ़ सकता है। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। वाहनों से सावधान रहना होगा। दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। दिनभर तनाव रहेगा।
    • क्या करें - साथ काम करने वाले लोगों और भाई-बहनों पर गुस्सा न करें। दोस्तों के साथ संयम से रहें।
    वृष
  •  

    • पॉजिटिव - आज करियर में बदलाव हो सकता है। इसी नौकरी में काम भी बदल सकता है। जो होगा, आपके लिए अच्छा ही होगा। करियर में आगे बढ़ने की योजना बन सकती है। कोई भी योजना बनाएंगे तो उससे बड़ा फायदा हो सकता है। नई तकनीक सीखने का मौका मिलेगा। किसी सौदे को लेकर महत्वपूर्ण खबर मिल सकती है। बिजनेस में कन्फ्यूजन की स्थिति है, तो पार्टनर से बातचीत के बाद दूर हो जाएगी। कुछ नया और रचनात्मक काम करने की इच्छा हो सकती है।
    • नेगेटिव - मेहनत भी ज्यादा हो सकती है। थोड़ी बहुत परेशानियां भी रहेंगी। भावनाओं में आकर कोई ऐसी बात कर सकते हैं, जो आपके लिए परेशानियों का कारण बन सकती है।
    • क्या न करें - अपोजिट जेंडर वाले लोगों को अपशब्द न कहें और बहस भी न करें।
    मिथुन
  •  

    • पॉजिटिव - आज कम बोलना और ज्यादा सुनना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। आसपास के लोगों से सहानुभूति रखें। रोमांस में समय बीतेगा। बहुत से मामलों में आप सफल हो जाएंगे। सहयोग और समझौते से आप आगे बढ़ेंगे। आपको तारीफ और सम्मान मिल सकता है। साथ वाले लोगों में इज्जत बनाना चाहेंगे और इसमें सफलता भी मिल सकती है। आपको कुछ मामलों में धैर्य भी रखना जरूरी है। पैसे और सम्पत्ति से जुड़े महत्वपूर्ण सौदे हो सकते हैं।
    •  नेगेटिव - थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं। गलतियों पर बहस और सफाई देने की स्थिति बन सकती है। बिजनेस पार्टनर, प्रेमी या जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है। किसी बात से आज आप विचलित हो सकते हैं। एक समय में एक साथ दो कामों में बिजी रहेंगे तो कुछ काम भी बिगड़ सकते हैं। कोई बड़ा फैसला न लें तो ही अच्छा रहेगा। कोई नया काम भी शुरू न करें। पुराना हिसाब न मिलने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। किसी उलझे हुए काम के कारण नौकरी में दिक्कतें आ सकती हैं।
    • क्या न करें - दूसरे को अपना पेन या स्टेशनरी की वस्तु का उपयोग न करने दें।
    कर्क
  •  

    • पॉजिटिव -  गोचर कुंडली के तीसरे भाव में चंद्रमा है। दिनभर काम ज्यादा रहेगा। आपके काम की तारीफ सबके सामने होगी। अचानक बड़े लोगों से कॉन्टैक्ट हो सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात होगी और माता-पिता का सुख भी मिलेगा। किसी काम में लगातार कोशिश करने से सफलता मिल सकती है। आपके कुछ फैसले सही भी रहेंगे। पार्टनरशिप से फायदा हो सकता है। आपकी इज्जत बढ़ सकती है। नए और उपयोगी काम की शुरुआत होने के भी योग बन रहे हैं। पिता के साथ संबंधों में सुधार होगा। आपके व्यवहार में बदलाव आ सकता है। दोस्तों और भाइयों का सहयोग मिलेगा।
    • नेगेटिव - ऑफिस में काम से जी न चुराएं। पारिवारिक मामलों के कारण आज आप अचानक बिजी  हो सकते हैं। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। चीजें कहीं रखकर भूल सकते हैं। काम की कोई बात याद नहीं रहेगी। ज्यादा पैसों का भुगतान भी कर सकते हैं। कामकाज में समय ज्यादा लग सकता है। उसका फायदा भी आपको नहीं मिल पाएगा।
    • क्या करें - शिव मंदिर में मिश्री दान दें।
    सिंह
  •  

    • पॉजिटिव - आज कामकाज से जुड़े कुछ खास बदलाव होने की संभावना बन रही है। नए विचारों पर काम होगा । नए ऑफर्स स्वीकार करने के लिए तैयार रहें। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। प्रेमी से मन की बात कहने के लिए भी अच्छा समय है। अपनी बातों से लोगों को इम्प्रेस करने की काेशिश में रहेंगे। आज आपकी सेविंग बढ़ सकती है। 
    • नेगेटिव - महंगी चीज खरीदने के बारे में आप सोच सकते हैं। आज कोई समस्या भी आपके साथ रहेगी। कठिन सवालों के जवाब ढूंढने में आप व्यस्त रहेंगे। कामकाज में काफी दबाव रहेगा। समय पर मदद नहीं मिलने से आपका मूड ऑफ भी हो सकता है।
    • क्या न करें - बार-बार न थूकें।
    कन्या
  •  

     

    • पॉजिटिव - नौकरीपेशा लोग रूटीन कामों  में कुछ नया करने की काेशिश कर सकते हैं। बिजनेस में कुछ नया काम करने का विचार बनेगा। उसमें फायदा भी होगा। नए काम पर पूरा ध्यान रहेगा। आपके दिमाग में कोई न कोई प्लानिंग चलती रहेगी। आप व्यावहारिक रहें। चतुराई से काम लें। आखिरी में सब आपके लिए अच्छा रहेगा। पैसों के मामलों में दिन ठीक रहेगा। नौकरी बदलने की बात भी सामने आ सकती है। यात्रा के योग बन रहे है।
    • नेगेटिव - फालतू खर्चा न करें। किसी न किसी मामले में आपका मन उलझा रहेगा। आप बहस मे फंस सकते हैं। रोजमर्रा के कामकाज में आपका खर्चा बढ़ सकता है। कोई मामला भी उलझ सकता है। सोच-समझकर बोलें। सेहत को लेकर सावधान रहें। थकान होगी। दांतों में समस्या बढ़ सकती है।
    • क्या करें - सौंफ या माउथ फ्रेशनर का उपयोग करें।
    तुला
  •  

    • पॉजिटिव - आज आप काफी हद तक सफल हो सकते हैं। कुछ जरूरी काम निपटाने की कोशिश करें। घर-परिवार के लिए खरीददारी होगी। खुशी मिलेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। नौकरी और अपने निजी जीवन के बारे में कुछ अलग ही विचारधारा बन सकती है। यात्राओं से आपका कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है। आपका  कामकाज भी ज्यादा रहेगा। 
    • नेगेटिव - कुछ लोग आपकी बातों से सहमत नहीं हो पाएंगे। लोगों से किसी भी तरह की जबरदस्ती करने से बचें। आपको किसी तरह की परेशानी भी हो सकती है। आपका खर्चा बढ़ सकता है। दूसरों को अपने विचारों से सहमत करवाने में आप परेशानी महसूस कर सकते हैं। कोई भी कदम उठाने या प्रतिक्रिया करने के पहले उसके नतीजों पर विचार जरूर कर लें। निजी जीवन के बारे में जो बात आपके मन में है उसे साफ-साफ कह दें वरना गलतफहमी हो सकती है। 
    • क्या करें - अपोजिट जेंडर वाले को लाल या केसरिया रूमाल दें।
    वृश्चिक
  •  

    • पॉजिटिव - आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। निजी जीवन में सफल रहेंगे। आज होने वाली कुछ घटनाएं आपके लिए मददगार हो सकती हैं। कुछ मामलों में आपको समाधान मिल जाएगा। कोई खास व्यक्ति आपकी मदद कर सकता है। किसी भी काम के लिए आज आप संकोच न करें और जो सोच रहे हैं वो कर दें। छुपी चीजें अचानक आपके सामने आ जाएंगी। पुराने कॉन्टैक्ट काम आएंगे। कोई परेशानी सुलझ सकती है। काम के अलावा आपके लिए आत्मसम्मान भी बहुत जरूरी रहेगा। 
    • नेगेटिव - किसी के लिए आपके मन में गलत विचारधारा बन सकती है। करीबी लोगों की कोई बात आपको गलत लग सकती है। ऑफिस में आज अजीब स्थिति आपके साथ बनेगी। जिसके कारण आपका मन काम में नहीं लगेगा। आपको अपनी भावनाओं पर कंट्रोल करना होगा।
    • क्या करें - भाई या दोस्तों की चीजें उपयोग न करें।
    धनु
  •  

     

    • पॉजिटिव - आज गोचर कुंडली के ग्रहों से सफलता मिलने के योग हैं। आपके काम करने की क्षमता बढ़ेगी। आप दिन भर उत्साहित रहेंगे। कुछ नया करने की कोशिश भी आप कर सकते हैं। आपके लिए दिन रोमांटिक और फलदायी साबित हो सकता है। निजी मामलों पर कोई स्थायी फैसला भी आज आपको लेना पड़ सकता है। 
    • नेगेटिव - बिना जानकारी और ज्ञान के कही हुई बात आपके लिए परेशानी पैदा कर सकती है। आज धनु राशि वाले लोगों को मानसिक तनाव ज्यादा हो सकता है।  कार्यक्षेत्र और बिजनेस का कोई बड़ा काम आपके बिना नहीं हो पाएगा। आपके कुछ काम अधूरे भी रह सकते हैं।
    • क्या करें - किसी मंदिर में पीला नैपकिन या कपड़ा दान दें।
    मकर
  •  

     

    • पॉजिटिव - आज ऑफिस में आपको पूरा महत्व मिलेगा। इनकम और सेविंग दोनों होगी। आप निवेश का मन बना सकते हैं। सोचे हुए काम आज ही शुरू कर लें। साथ के लोगों से मदद मिल सकती है। आपकी महत्वाकांक्षाएं ज्यादा रहेंगी। सफलता भी मिलेगी। पहल और कोशिशें आपको करनी होंगी। अपने बारे में महत्वपूर्ण फैसले खुद करें। उत्साह, उम्मीद और आत्मविश्वास के दम पर आप हर तरह के जोखिम ले सकते हैं। खुद को जताने के लिए दिन अच्छा है। किसी को लव प्रपोजल देना है तो आज बात करें। 
    • नेगेटिव - बिना सोचे-समझे खर्चा करने से भी बचें। दूसरों के भरोसे न रहें। आपके कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। आपकी बातों और व्यवहार से कोई नाराज भी हो सकता है। आपकी बात या आदत से किसी को कोई गलतफहमी हो सकती है। कुछ लोगों की नजरों में आपकी इमेज खराब हो सकती है।
    • क्या करें - किसी भी तरह का नशा न करें।
    कुंभ
  •  

     

    • पॉजिटिव -  जरूरत पड़ने पर किसी सीनियर से मदद मिल सकती है। अपने कॉन्टैक्ट बढ़ाने के लिए अच्छा दिन है। अपने विचार साफ रखें। मेहनत का पूरा नतीजा आपको मिलेगा। कुंभ राशि वालों को कुछ नए रास्ते मिल सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में आप पूरी तरह सफल रहेंगे। कुछ घरेलू काम भी आप निपटा लेंगे। कामकाज ज्यादा होने के कारण जरूरी और खास लोगों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। 
    • नेगेटिव - आप कई तरह से परेशान हो सकते हैं। ऑफिस में आपके कुछ काम अधिकारियों को समझ नहीं आएंगे। आज आपकी राशि के लिए चंद्रमा की स्थिति ठीक नहीं है। आप थोड़े परेशान जरूर रहेंगे। बिजनेस में मदद नहीं मिलने से दुखी भी हो सकते हैं। योजना बनाने में भी आपको परेशानी होगी। बड़े फैसले करने के लिए दिन ठीक नहीं है। बहुत से मामलों में आपको सावधान रहना होगा। मेहनत भी ज्यादा हो सकती है। 
    • क्या करें - लोहे की खराब चीजें घर या ऑफिस से निकाल दें।
    मीन
  •  

     

    • पॉजिटिव- ऑफिस में आपको कोई बड़ा काम दिया जा सकता है। आज आपको करियर में कुछ बड़े फैसले लेने पड़ेंगे। उनसे फायदा मिल सकता है। आपकी कुछ पुरानी समस्याएं खत्म हो सकती हैं। मूड भी अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। फायदा मिलेगा। नई नौकरी के कागजों पर साइन हो सकते हैं। रोजमर्रा के काम मेहनत और किसी की मदद से पूरे हो सकते हैं। पैसों को लेकर धैर्य रखें। पैसों की स्थिति में जल्दी ही अच्छा बदलाव आ सकता है। लोग कई मामलों पर आपसे सलाह ले सकते हैं।