बुधवार का राशिफल, शनि की टेढ़ी नजर के कारण बढ़ेगी परेशानी, आज 5 राशियों को रहना होगा संभलकर!

जीवन मंत्र डेस्क. बुधवार का राशिफल, अाज कन्या राशि के चंद्रमा पर शनि की टेढ़ी नजर पड़ रही है। इस वजह से मेष, वृष, मिथुन, तुला और कुंभ राशि वाले लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। नौकरी और बिजनेस में ये 5 राशि वाले लोग संभलकर रहें। किसी विवाद हो सकता है। धन हानि की संभावना है और दिनभर तनाव भी रहेगा। इसके अलावा दौड़-भाग करनी पड़ सकती है। इस तरह पूरे दिन किसी न किसी चीज को लेकर परेशानी बनी रहेगी। वहीं कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु, मकर और मीन राशि वाले लोग शनि के इस अशुभ असर से बच जाएंगे। इसलिए इन 7 राशियों के लिए दिन शुभ रहेगा। 

बुधवार का राशिफल, क्या कहते हैं किस्मत के सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

  • मेष

     

    • पॉजिटिव - चंद्रमा आज गोचर कुंडली के छठे भाव में रहेगा। कामकाज के लिहाज से आप बहुत मेहनत करेंगे और उतने ही महत्वाकांक्षी हो सकते हैं। आप किसी काम को अलग ढंग से करने की कोशिश कर सकते हैं। अचानक या तुरंत निवेश करने के मामले आपके सामने आ सकते हैं। पैसों के मामले में पूरे दिन की प्लानिंग पहले से ही बनाकर रखें। आप नौकरी या बिजनेस में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। कोई करीबी इंसान आपकी मदद करेगा। आपको रिश्तों के मामलों पर ज्यादा ध्यान देना होगा। 
    • नेगेटिव - परिवार के कुछ मामलों के कारण आपका ध्यान कामकाज से हट सकता है। कोई भी बड़ा फैसला लेने के पहले हर बात पर ठीक से सोच-विचार कर लें। छिटपुट विवाद की स्थिति भी बन सकती है। आपको सावधान रहना होगा। पुराने दुश्मनों से भी सामना हो सकता है। वाहनों के उपयोग में भी आप सावधान रहे। कारोबार में कर्जा लेना पड़ सकता है। 
    • क्या करें - इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने में सावधानी रखनी होगी।
    और पढ़ें
  • वृष

     

    • पॉजिटिव - आप उतना ही पैसा निवेश करें, जितना कर सकते हैं। गोचर कुंडली के पांचवें भाव का चंद्रमा आपके वादे पूरे करवा सकता है। नौकरी और बिजनेस में आपने दूसरों से जो वादे किए हुए थे, उनको पूरा करने में आधे से ज्यादा दिन बीत सकता है। आप दूसरों की जरूरतें और उनकी स्थितियां अच्छी तरह समझ सकेंगे। संतान से मदद मिल सकती है। 
    • नेगेटिव - थोड़ा कन्फ्यूजन या हिचकिचाहट हो सकती है। परेशानियां और व्यस्तता के कारण आपका मूड खराब हो सकता है। दूसरों का गुस्सा अपने करीबी इंसान पर निकालने से आपका ही नुकसान हो सकता है। आप किसी जिम्मेदारी से पीछा छुड़ाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन ये ठीक नहीं है। बिना सोचे-समझे बोलेंगे तो फंस सकते हैं। योजनाएं भी पूरी नहीं हो पाएंगी।
    • क्या करें - चॉकलेट खाएं और किसी गरीब बच्चे को भी खिलाएं।
    और पढ़ें
  • मिथुन

     

    • पॉजिटिव - संतान और परिवार के साथ खुशी से समय बिताने की कोशिश करें। दूसरों की सलाह और जरूरतों पर ध्यान दें। आज आप खुद पर नियंत्रण रखें। एक बार खुद पर नियंत्रण कर लिया, तो आपके काम पूरे हो जाएंगे। बदलाव का भी दिन है। जिन बदलाव को आप काफी समय से टालते आ रहे थे वो होंगे। कोई नया दोस्त आपको मिल सकता है। धार्मिक स्थानों पर जाने का मन बन सकता है।
    • नेगेटिव - गोचर कुंडली के चौथे भाव का चंद्रमा आपके कामकाज में रुकावट बन सकता है। आप थोड़े परेशान भी हो सकते हैं। महत्वाकांक्षाएं पूरी नहीं होने से दुखी हो सकते हैं। दिल दुखाने वाली कोई पुरानी बात आपके सामने आ सकती है। दोस्त, प्रेमी, संतान, परिवार, किसी के साथ कोई टकराव भी हो सकता है। काम का बोझ आप पर ज्यादा हो सकता है। किस्मत का साथ आपको  कम ही मिल पाएगा।
    • क्या न करें - ऑनलाइन शॉपिंग या लेन-देन न करें।
    और पढ़ें
  • कर्क

     

    •  पॉजिटिव - सेविंग बढ़ सकती है। ऑफिस के कुछ लोग आपको बड़ी जिम्मेदारी के लिए उकसा सकते हैं। इससे आपको फायदा हो सकता है। टैक्स, निवेश और उधार पैसा देने के मामले सामने आ सकते हैं। किसी योग्य और पेशेवर सलाहकार से कॉन्टैक्ट हो सकता है। विपरीत लिंग के लोग आपको सपोर्ट कर सकते हैं। किसी यात्रा की योजना भी बन सकती है। आप हर काम में हिम्मत रखें तो सफलता मिल सकती है।
    • नेगेटिव - कम बोलें और अपने राज उजागर न होने दें। फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। परिवार से जुड़े किसी काम को लेकर आपकी परेशानी बढ़ सकती है। बिना सोच-विचार किए किसी मामले में न पड़ें। बातचीत में किसी से कहा-सुनी हो सकती है। फालतू गुस्सा न करें। इससे खुद का भी नुकसान हो सकता है।
    • क्या करें - माता जी के मंदिर में कपूर दान करें।
    और पढ़ें
  • सिंह

     

    • पॉजिटिव - आज आपको बिजनेस में फायदा हो सकता है। शेयर मार्केट और दलाली का काम करने वाले लोगों को भी फायदा होने के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य जीवन भी सुखमय रहेगा। व्हीकल खरीदने की योजना बन सकती है। पुराना कोई विवाद खत्म हो सकता है। वाणी से सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे। कामकाज में आप बेहद व्यावहारिक रहेंगे तो आपके काम पूरे हो सकते हैं। एकाग्रता रखें तो बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। कुछ लोगों से भावनात्मक जुड़ाव भी महसूस हो सकता है। 
    • नेगेटिव - आज आप लगभग हर चीज को ज्यादा ही गंभीरता से ले सकते हैं। इस कारण फालतू तनाव या दबाव भी बढ़ सकता है। दूसरों को बिना मांगी सलाह न दें। उन्हें कामकाज के बारे में जरा भी न छेड़ें। दूसरों के मामलों में ज्यादा दखल देंगे तो कोई न कोई झंझट खुद अपने लिए खड़ी कर सकते हैं। 
    • क्या न करें - किसी से भी झूठा वादा न करें।
    और पढ़ें
  • कन्या

     

    • पॉजिटिव - आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। बिना प्लान किए कोई बड़ा काम भी जल्दी हो जाएगा। किस्मत का साथ आपको मिल सकता है। आपका ध्यान पैसों की व्यवस्था पर रहेगा। खरीददारी हो सकती है। पैसे कमाने के मौके मिल सकते हैं। किसी पुरानी चीज की खरीदी या बिक्री हो सकती है। कुछ दोस्त आपको अचानक मिल सकते हैं। दोस्त, प्रेमी, संतान, सभी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। दूसरों की जरूरतें और उनकी भावनाएं आप समझ सकते हैं। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है।
    • नेगेटिव - जरूरत से ज्यादा खर्चा न करें। आक्रामक होने से अच्छे मामले भी बिगड़ सकते हैं। बहस और विवाद के योग बन रहे हैं। बने बनाए काम बिगड़ने की संभावना है। सावधान रहें। अनचाहे खर्चे भी हो सकते हैं।
    • क्या न करें - मोबाइल, इंटरनेट आदि संचार के साधनों पर खर्चा न करें।
    और पढ़ें
  • तुला

     

    • पॉजिटिव - ऑफिस या फील्ड में आपके दिए गए सुझावों का सम्मान हो सकता है। कुछ लोग आपकी बात मानेंगे। आज आप पूरे जोश से काम करेंगे। किसी रचनात्मक काम में संतान का भी साथ मिल सकता है। आक्रामकता को काबू में रखें, तो ज्यादातर लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं। अचानक आपसे कोई मिलने आ सकता है। रहस्यपूर्ण मामलों की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। 
    • नेगेटिव - बिना सोचे समझे कोई काम न करें तो ही अच्छा है। दिनभर होने वाली कुछ घटनाओं से आप परेशान हो सकते हैं। आप थोड़े बेचैन भी रहेंगे। प्रेमी, जीवनसाथी या परिवार के किसी सदस्य से आपकी अनबन हो सकती है। रिश्तों के मामले उलझ सकते हैं। आज आपसे कोई व्यक्ति नाराज भी हो सकता है। छोटी-मोटी यात्राओं से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। किसी खास काम को लेकर यात्रा होने के योग बन रहे हैं। खर्चा बढ़ सकता है। 
    • क्या करें - घर या ऑफिस की टेबल पर 1 फूल रखें।
    और पढ़ें
  • वृश्चिक

     

    • पॉजिटिव - आप अपनी योग्यता का पूरा फायदा उठा सकते हैं। किसी से मदद चाहिए, तो मिल सकती है। चंद्रमा आपके लिए शुभ है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। खुद के ही दम पर सफलता मिल सकती है। लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं, इसकी परवाह न करें। सौदेबाजी और पैसों के मामलों में आप दूसरों के इरादे जान जाएंगे। दोस्तों की मदद से सफलता मिल सकती है। जरूरी और खास मामलों के फैसले भविष्य के लिए छोड़ दें। आपके काम पूरे हो जाएंगे। गंभीर योजना बनाने के लिए समय सही है। परिवार और दोस्त आपके साथ रहेंगे।
    • नेगेटिव - आज आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। कुछ अनचाही बातें और घटनाएं आपको परेशान भी कर सकती हैं। आप पर जिम्मेदारियों का बोझ भी रहेगा। अचानक कुछ चुनौतीपूर्ण स्थितियां बन सकती हैं। 
    • क्या करें - मंदिर में सिंदूर या कुमकुम दान दें।
    और पढ़ें
  • धनु

     

    • पॉजिटिव - निवेश, खरीदी-बिक्री और जमीन-जायदाद के लिहाज से दिन अच्छा है। धनु राशि वाले लोगों को फायदा हो सकता है। आज आप खुद में बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं। किसी खास मामले में आप काफी उत्साहित रहेंगे। अपने काम और करियर पर आपको ध्यान देना होगा। आपके करियर को भी मजबूती मिल सकती है। अपोजिट जेंडर वाले लोग आपके फेवर में रहेंगे। 
    • नेगेटिव - जो लोग आपके लिए खास हैं, वे आपसे थोड़े नाराज हो सकते हैं। सावधानी न रखी, तो किसी दोस्त से अनबन भी हो सकती है। परिवार में वैचारिक मतभेद होने के भी योग बन रहे हैं। 
    • क्या करें - पपीता खाएं ।
    और पढ़ें
  • मकर

     

    • पॉजिटिव - आपकी राशि के लिए चंद्रमा अच्छी स्थिति में है। कॉन्फिडेंस से किए गए आपके काम पूरे हो सकते हैं। जरूरी कामों के लिए खुद को समय दें। जिम्मेदारी के कामों पर भी पूरा ध्यान दें। करियर में आगे बढ़ने के लिए दिन अच्छा है। आपके संबंध मजबूत हाे सकते हैं। उत्साह रहेगा। पैसों के मामले में चली आ रही रुकावटें खत्म हो सकती हैं। अटके हुए काम पूरे होंगे। आज आपको किए गए कामों का पूरा फल मिल सकता है। आपका मन बहुत सक्रिय रहेगा। आपको भविष्य से जुड़े कुछ अच्छे इशारे भी मिल सकते हैं। 
    • नेगेटिव - आपका मूड थोड़ा आक्रामक भी हो सकता है। आसपास के लोगों से आप उलझ सकते हैं। सावधान रहें। कुछ लोग आपके काम में रुकावटें पैदा करने की कोशिश करेंगे। आप विचारों में उलझते हुए काम में कुछ ज्यादा ही फंस सकते हैं। आपको सावधान रहना होगा। बॉस या कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति भी आपको परेशान कर सकता है। वर्क प्लेस पर मामूली समस्या बढ़ सकती हैं।
    • क्या करें - सीट कवर, बेडशीट और टेबल क्लॉथ चेंज करें।
    और पढ़ें
  • कुंभ

     

    • पॉजिटिव - आज नौकरीपेशा और बिजनेस करने वालों की मुलाकात नए लोगों से हो सकती है। अविवाहित लोगों को कोई विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। कोई दोस्त या बिजनेस का साथी पैसा कमाने का नया तरीका बता सकता है। माता-पिता से दूर कहीं रहते हैं, तो पैतृक निवास की यात्रा हो सकती है। साथ के लोगों की खुशी में आप शामिल होंगे। खुद को जितना उदार रखेंगे, उतनी ही आपकी परेशानियां कम हो सकती हैं। 
    • नेगेटिव - किसी काम की जिम्मेदारी जबरदस्ती अपने सिर पर लेने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। इससे आपका तनाव बढ़ेगा। चंद्रमा गोचर कुंडली के आठवें भाव में है। इससे आपकी रूटीन लाइफ डिस्टर्ब हो सकती है। काम की टेंशन बढ़ सकती है। कुछ मामलों में आपकी सोच और रवैया ज्यादा ही छोटा हो सकता है। यात्राओं में ज्यादा खर्चा होने के योग बन रहे हैं। किसी झंझट में फंसने के बाद आप ज्यादा उलझ भी सकते हैं। सावधान रहें। आप पर झूठे आरोप लग सकते हैं। भाइयों का सहयोग न मिलने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। 
    • क्या करें - पीपल के पेड़ के नीचे तेल का दीपक लगाएं।
    और पढ़ें
  • मीन

     

    • पॉजिटिव - जहां भी काम करते हैं और जो भी करते हैं, वहां आपकी जरूरत महसूस हो सकती है। आपके मन में रोमांस या प्रेम की भावना रहेगी। काम पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में कुछ जरूरी बदलाव भी होने के योग बन रहे हैं। नए मौके भी आपके सामने आ सकते हैं। रूटीन काम समय पर पूरे होंगे। उनमें आपको सफलता मिल सकती है।