गुरुवार का राशिफल, आज के शुभ योगों से बढ़ेगी इनकम और सेविंग, 6 राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ!

जीवन मंत्र डेस्क. गुरुवार का राशिफल, आज चित्रा और स्वाती नक्षत्र के प्रभाव से चर एवं स्थिर नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं। इन शुभ योगों के अलावा दिन की शुरुआत भी रवियोग में हो रही है। सितारों की इस स्थिति का फायदा वृष मिथुन कन्या, तुला, धनु और कुंभ राशि वाले लोगों को मिलेगा। जिससे इन 6 राशि वालों की इनकम और सेविंग बढ़ेगी। लेन-देन और निवेश में भी किस्मत का साथ मिलेगा। इनके अलावा मेष, सिंह और मकर राशि वाले लोगों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। वहीं इनके अलावा कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वाले लोगों को सितारों का साथ नहीं मिल पाएगा। 

गुरुवार का राशिफल, कुछ ऐसे बीतेगा आपका दिन, पढ़ें आज का राशिफल

  • मेष

     

    • पॉजिटिव - जो काम कर रहे हैं, उसमें मेहनत के हिसाब से नतीजे भी मिल सकते हैं। आपमें ऊर्जा ज्यादा रहेगी। आज आप खरीददारी करने का मन बना सकते हैं। चंद्रमा के कारण आपके बहुत से काम समय पर पूरे हो सकते हैं। आपको सहयोग मिलेगा। विवाद निपटाने में भी बहुत हद तक सफलता मिल सकती है। नजदीकी रिश्तों पर ध्यान देना होगा। नए लोगों से दोस्ती होगी। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। नए विचार पूरे दिन दिमाग में चलते रहेंगे। लोगों का ध्यान आप पर रहेगा। आपके लिए यह अच्छा भी होगा। दोस्तों के साथ समय बीताने का मौका आपको मिल सकता है।
    • नेगेटिव - पैसों के मामले में कठिनाई की स्थिति बन सकती है। अनदेखी न करें। हर व्यक्ति आपकी बातों से सहमत नहीं हो पाएगा। आज किसी से भी अपनी बात जबरदस्ती मनवाने की कोशिश न करें। नजदीकी रिश्तों में भी कोई अनबन हो सकती है। 
    • क्या करें - खाने की तली हुई चीज किसी गरीब को खिलाएं।
    और पढ़ें
  • वृष

     

    • पॉजिटिव - अच्छी खबर मिलने के योग बन रहे हैं। वेतनवृद्धि या प्रमोशन का इशारा मिल सकता है। किसी निवेश का फायदा आपको मिलेगा। नए ऑफर मिलेंगे। किसी लत से छुटकारा पाने की कोशिश कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। बहुत से लोग आपके लिए मददगार हो सकते हैं। जिससे आपको सीधा फायदा होगा। जमीन-जायदाद के कामों में फायदा हो सकता है। रिश्तों और पैसों को लेकर आप ज्यादा ही संवेदनशील रहेंगे। जीवनशैली में बदलाव के बारे में विचार कर सकते हैं। व्यवहार और अपनी उदारता से आप कुछ लोगों का दिल भी जीत लेंगे।
    • नेगेटिव - बुजुर्ग या किसी अधिकारी के साथ महत्वपूर्ण संबंधों में तनाव-विरोध या गलतफहमी होने की संभावना बन रही है। सावधान रहें। कुछ मामलों में मन मार कर समझौता करना पड़ सकता है। खर्चा भी ज्यादा रहेगा। इस राशि के लोग कोर्ट-कचहरी के कामों में उलझ सकते हैं। 
    • क्या करें - सफेद फूल नाली में फेंके।
    और पढ़ें
  • मिथुन

     

    • पॉजिटिव - दूर स्थान से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी भी तरह के नए ऑफर के लिए तैयार रहें। पहले ठीक से विचार कर लें। कहीं अटका हुआ पैसा मिल सकता है। गोचर कुंडली के पांचवे भाव में चंद्रमा होना आपके लिए अच्छा रहेगा। कुछ अच्छे बदलाव हो सकते हैं। आप अपने काम ज्यादा बेहतर तरीके से करने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में नई प्लानिंग हो सकती है। अपोजिट जेंडर में आपका ध्यान भटक सकता है। अट्रेक्शन बढ़ेगा। आप लव प्रपोजल देने का भी मन बना सकते हैं। व्यवहार और कार्यक्रमों को लचीला रखें।  
    • नेगेटिव - कुछ खास कामों में गलती हो सकती है। काम में मन कम लगेगा। फालतू बातों में दिमाग भटक सकता है। गलतफहमी होने की भी संभावना है। आपका झूठ पकड़ा जा सकता है।
    • क्या करें - कांटेदार पौधों की जड़ में थोड़ा-सा दूध डालें।
    और पढ़ें
  • कर्क

     

    • पॉजिटिव - परिस्थितियों में बदलाव महसूस होगा। चंद्रमा आपको सुख देगा। लोगों के सामने आपकी अच्छी इमेज बनेगी। इसके लिए आप पूरी कोशिश करेंगे। आपकी रचनात्मकता दोस्तों को आपकी ओर खींच सकती है। अपनी बात आप ठीक से कह सकेंगे। आपका जीवन बहुत सहज और सामान्य रहे तो ही आपके लिए अच्छा है। आपको माता से मदद मिल सकती है।
    • नेगेटिव - पुराना तनाव या दबाव बढ़ सकता है। थकान भी हो सकती है। कामकाज-नौकरी के मामले में कुछ नया करने की जरूरत नहीं है। जो काम आपने सोच रखे हैं वो शुरू न करें। जल्दबाजी या एक्साइटमेंट में काम न करें। तुनकमिजाजी से बचें। रिस्क लेकर काम न करें तो ही अच्छा है। आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। सोचे हुए कुछ काम पूरे नहीं होंगे तो मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
    • क्या करें - माता या मां के समान किसी महिला को प्रणाम करें।
    और पढ़ें
  • सिंह

     

    • पॉजिटिव - आज किसी खास काम के लिए आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। आप कुछ नया भी करना चाहेंगे। कोई अच्छी खबर आपको मिलेगी। किए गए कामों से सफलता मिल सकती है। जो भी खरीददारी करनी है, आप कर सकते हैं। समय का सही उपयोग करेंगे तो कोई बड़ा काम भी निपट सकता है। प्रेम और रोमांटिक संबंधों के लिहाज से समय अच्छा है। परिवार की कोई अनबन या कठिन स्थिति खत्म करने की कोशिश करेंगे और सफल हो जाएंगे। दोस्तों और भाइयों से भी मदद भी मिलेगी। प्रेमी से भी मुलाकात होने की संभावना है। 
    • नेगेटिव - किसी बात पर ज्यादा ही भावुक होकर रिएक्ट करने से आपकी गलत इमेज बन सकती है। कुछ बातों से आपको टेंशन भी होगी। सिरदर्द और थकान के कारण परेशानी बढ़ सकती है। सोचे हुए काम पूरे करने में थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं।
    • क्या करें - माता जी के मंदिर में लाल फूल चढ़ाएं।
    और पढ़ें
  • कन्या

     

    • पॉजिटिव - चंद्रमा आपकी राशि के लिए शुभ है। आपको धन लाभ हो सकता है। आज की मेहनत आने वाले दिनों में बहुत काम आएगी। कुछ एक्स्ट्रा जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आमदनी बढ़ेगी। डेली रूटीन से धन लाभ और फायदा होगा। काम का बोझ कम हो सकता है। हर हालत में अपना व्यवहार सकारात्मक रखें।  दोस्तों से सहयोग मिलेगा। सामाजिक मुलाकातों में आप सफल हो सकते हैं। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। आपसे जुड़े लोग अपने कामों में सफल होंगे।
    • नेगेटिव - बिना प्लानिंग बनाए कोई काम शुरू करने की कोशिश न करें। किस्मत और किसी खास इंसान के भरोसे काम शुरू करने की न सोचें। आपको कुछ अजीब और अलग तरह के संकेत भी मिल सकते हैं। वाहन का उपयोग संभलकर करना होगा। आपको न चाहते हुए भी किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। कुछ कामों में मेहनत का पूरा फल नहीं मिल पाने से आपका मूड खराब हो सकता है।
    • क्या करें - छोटी बच्ची को मिठाई खिलाएं।
    और पढ़ें
  • तुला

     

    • पॉजिटिव - आपके सोचे हुए ज्यादातर काम आज समय से पूरे हो सकते हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी ही राशि में चंद्रमा रहेगा। आप व्यस्त रहेंगे। धन कमाने के कुछ अच्छे मौके आपको जल्दी ही मिल सकते हैं। उनके लिए आपको चौकन्ना रहना होगा। आपको पैसा और सम्मान दोनों मिलेगा। सोचे हुए काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। आपकी परेशानियां कम हो सकती हैं। पुराना चला आ रहा कोई कोर्ट केस निपट सकता है। 
    • नेगेटिव - गैर जरूरी खर्चों में थोड़ी कटौती करनी पड़ सकती है। किसी दोस्त के साथ संबंधों में उतार-चढ़ाव भी आ सकते हैं। आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। कागजी कार्यवाही या कुछ कागजों के चक्कर में आप उलझ भी सकते हैं।
    • क्या करें - अपोजिट जेंडर वालों को सजावटी या सुगंधित वस्तु गिफ्ट करें।
    और पढ़ें
  • वृश्चिक

     

    • पॉजिटिव -  शांत रहें। लोग आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। यात्रा का कोई कार्यक्रम आपने पहले ही बना रखा है, तो उसमें बदलाव की स्थितियां बन सकती हैं। किसी कठिन काम में मदद मिलेगी, जिससे राहत महसूस होगी। दूर स्थानों से आपके संबंध मजबूत हो सकते हैं। जिम्मेदारियों को ठीक से निभा लेंगे। 
    • नेगेटिव - भावुक होकर कोई भी बड़ा फैसला करेंगे तो नुकसान होने की संभावना है। फालतू कामों में उलझ कर समय खराब कर सकते हैं। आपका खर्चा भी बढ़ सकता है। आप जल्दबाजी में कुछ ऐसे फैसले ले सकते हैं जिससे पैसों का नुकसान हो सकता है। आपके मन में एक साथ कई काम रहेंगे। इस वजह से आप कुछ जरूरी काम भी भूल सकते हैं।
    • क्या न करें - सिगरेट न पिएं।
    और पढ़ें
  • धनु

     

    • पॉजिटिव - गोचर कुंडली के लाभ भाव में चंद्रमा होना आपके लिए शुभ है। आज जो अवसर मिलेंगे, उनके लिए धैर्य रखना होगा। समय के साथ अपने प्लान में बदलाव करेंगे तो फायदा होगा। अपनी योजना पर फिर से विचार कर के काम करेंगे तो सफल हो जाएंगे। चंद्रमा गोचर कुंडली के लाभ भाव में होगा तो पैसों के लिहाज से आपकी स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। थोड़ा-बहुत विचार करके ही कोई फैसला करें। आपको फायदा जरूर मिलेगा। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। बिजनेस और नौकरी में भी सफलता मिल सकती है। कामकाज बढ़ सकते हैं।
    • नेगेटिव - छिटपुट परेशानियों या असफलता से आप डिस्टर्ब हो सकते हैं। खुद को संभालने की कोशिश करें। इस कारण आप कुछ अच्छे मौके चूक सकते हैं। कोई व्यक्ति किसी मामले को लेकर आप पर तुरंत कोई फैसला लेने का दबाव बना सकता है। कुछ ग्रहों के कारण मेहनत भी ज्यादा हो सकती है और उसके हिसाब से नतीजे कम मिल पाएंगे।
    • क्या करें - किसी-भी मंदिर का प्रसाद खाएं।
    और पढ़ें
  • मकर

     

    • पॉजिटिव-  चंद्रमा गोचर कुंडली के दसवें भाव में रहेगा तो आपको दोस्तों और भाइयों से भी मदद मिल सकती है। परिवार के साथ समय बीतेगा। ऑफिस में भी साथ के लोग किसी काम में मदद कर सकते हैं। अपोजिट जेंडर आपके फेवर में हो सकता है। परिवार और जमीन-जायदाद के मामलों पर भी ध्यान देना जरूरी है। लोग आपसे अपने मन की बात कहने में ज्यादा उत्सुक रहेंगे। ऑफिस में टीम भावना से काम करेंगे और उसका फायदा आपको मिलेगा।
    • नेगेटिव - यात्रा का कोई प्रोग्राम स्थगित हो सकता है। किसी तरह की देरी होने के भी योग बन रहे हैं। कोई अनजाना डर आपको परेशान कर सकता है। अपने दिल की बातें हर किसी से शेयर न करें। हर किसी पर भरोसा करने से बचें। आपको किसी तरह का धोखा भी हो सकता है। प्रॉपर्टी के मामले में पूरी तरह किसी पर भरोसा न करें।
    • क्या न करें - टूटी-फूटी क्रॉकरी का उपयोग न करें।
    और पढ़ें
  • कुंभ

     

    • पॉजिटिव - आज किस्मत के घर में चंद्रमा है। जिससे बिजनेस करने वाले कुछ लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा और फायदा भी होगा। लेखन और ग्लैमर में काम करने वालों को सफलता मिल सकती है। इनकम बढ़ेगी। अपोजिट जेंडर वाले आपके फेवर में रहेंगे। आसपास और साथ काम करने वाले लोग भी आप पर भरोसा करेंगे। कुछ लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं। कोई पुरानी वस्तु भी आप खरीद सकते हैं। घर-परिवार, रिश्तेदार और जमीन-जायदाद के मामले आपके लिए ज्यादा ही महत्वपूर्ण हो सकते हैं। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव अचानक मिल सकता है। प्रेमी या जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
    • नेगेटिव - सोचे हुए काम पूरे होने में रुकावटें आ सकती हैं। कुछ लोग आपसे जलन की भावना रखेंगे। कुछ मानसिक कामों में थकान भी महसूस हो सकती है।
    • क्या करें - किसी लंगड़े या अपंग व्यक्ति की मदद करें।
    और पढ़ें
  • मीन

     

    • पॉजिटिव -  सैलेरी सहित कुछ खास मामलों में अधिकारियों से बातचीत हो सकती है। आप कोई नई चीज सीख सकते हैं। ट्रेनिंग हो सकती है। जो भी सीखेंगे, वह आने वाले दिनों के लिए कारगर साबित होगा। आप कई अवसरों के लिए खुद को तैयार रखें। चौकन्ने रहें। अचानक जरूरी काम शुरू कर सकते हैं। नए और खास कामों की प्लानिंग भी हो सकती है।