राशिफल 19 जूनः आर्थिक रूप से इन 5 राशियों के लिए दिन है शुभ

आज चंद्रमा धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा। और इसका शुभ फल कई राशियों को मिल रहा है। सिंह राशि पर किस्मत आज खूब मेहरबान है। देखिए आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं। सबसे पहले देखिए मेष राशि के सितारे क्या कहते हैंः-

आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति और समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इससे विरोधी परास्त होंगे और यात्रा लाभकारी रहेगी। व्यापार-धंधे के संबंध में प्रवास होगा और उसमें लाभ होगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ, मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। स्वास्थय पर ध्यान दें। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। भाग्य 70% साथ देगा।

वृषभ:

 

आज परिश्रम अधिक और लाभ कम हो सकता है लेकिन मेहनत करते रहें। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। आज यात्रा न करें और वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। धन खर्च भी हो सकता है। पारिवारिक सदस्य और ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव ना हो, ध्यान रखें। ईश्वर की आराधना, जप और आध्यात्मिकता आपको शांति का अनुभव कराएंगे। भाग्य 65% साथ देगा।

मिथुन:

 

आज का दिन आपके लिए काफी लाभदायक रहेगा। अगर कोई नया रोजगार शुरू करने की सोच रहे हैं तो अवश्य करें सफलता अवश्य मिलेगी। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। नए आयोजनों को हाथ में ले सकेंगे। आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे। विदेश में रहने वाले मित्रों या स्वजनों का समाचार आपको भाव विभोर करेगा। भाग्य 75% साथ देगा।

कर्क:

आज मेहनत के बाद सफलता अवश्य मिलेगी। मेहनत करने वालों को ही समाज में सम्मान मिलता है। कोई नया ऑर्डर अथवा कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है, शत्रु बलहीन रहेंगे। विदेश से शुभ समाचार मिलेंगे। धार्मिक कार्य और यात्रा पर जाने से आनंद होगा। विदेश जाने के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा वालों को लाभ मिलेगा। भाग्य 70% साथ देगा।

सिंह:

 

आज कारोबार सामान्य रहेगा। मनोरंजन कार्य पर खर्च हो सकता है। आज आपको प्रतिभा का लाभ मिलेगा और आपकी पहचान बनेगी। नई योजनाएं लाभ देंगी। घर, ऑफिस तथा सामाजिक क्षेत्र में अनुकूल वातावरण बनने से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। उच्च पदाधिकारियों के सहयोग से प्रमोशन हो सकता है। भाग्य 72% साथ देगा।

कन्या:

आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आज कोई नया कार्य न करें, जोखिमपूर्ण निवेश करने से बचें। पूरे दिन किसी से वाद-विवाद में न पड़ें, क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें। क्रोध और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। भाग्य 60% साथ देगा।

तुला:

 

आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी, इससे आपका मनोबल बढ़ेगा। कारोबार में बेहतरी आएगी और आपके साथ काम करने वाले आपका साथ देंगे। नए संपर्क बनेंगे और लाभकारी रहेंगे। स्त्री वर्ग से लाभ होगा। दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव होगा। नए कपड़ों की खरीदारी करेंगे। साझेदारी के लिए समय अनुकूल है। भाग्य 70% साथ देगा।

वृश्चिक:

 

आज लेन-देन के कार्यों में सावधान रहें। धन निवेश करते समय विशेष सावधानी बरतें। आज किसी को उधार न दें और न लें, क्योंकि आज दिए हुए धन को वापस आने की संभावना कम है। दैनिक कार्यों में थोड़ा अवरोध आ सकता है। अधिक परिश्रम करने के बाद अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। भाग्य 68% साथ देगा।

धनु:

आज प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के अवसर दिखाई दे रहे हैं। नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। भाई-बंधुओं का व्यवहार आज अधिक सहयोगपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। भाग्य 78% साथ देगा।

मकर:

आज खर्च की अधिकता हो सकती है, व्यर्थ व्यय से बचें। किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च और व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है। विलंब से कार्य पूरा होगा। महत्त्वपूर्ण निर्णय लेना हितकर नहीं है। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी टालने का प्रयास करें। दूर बसने वाले मित्र या स्नेही के समाचार या संदेश आपको लाभदायक साबित होंगे। भाग्य 62% साथ देगा।

कुंभ:

आज आपकी आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी। धन लाभ होगा, जोखिमपूर्ण निवेश करें तो लाभ अवश्य मिलेगा। परिवार का वातावरण आनंद से भरा रहेगा। मित्रों और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। प्रवास और पर्यटन का आनंद आज आप उठा सकेंगे। आरोग्य अच्छा रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाग्य 78% साथ देगा।

मीन:

आज आपका सितारा अनुकूल है, लाभ होगा और सफलता प्राप्त होगी। कामकाज में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। सभी कार्यो में मन की एकाग्रता से फायदा होगा। स्वजनों से वियोग का प्रसंग उपस्थित हो सकता है। परिजनों के साथ मतभेद ना हो, ध्यान रखें। लेन-देन में सोच-विचार कर निर्णय लें। भाग्य 70% साथ देगा।– आशुतोष वार्ष्णेय