नीमच जिले में 82.7 मिमी औसत वर्षा!

नीमच, जिले में मौसम की पहली बरसात मंगलवार बुधवार रात्रि में हुई। रात करीब 9 बजे बूंदाबांदी प्रारंभ हुई, रात्रि में मध्यम, तेज वर्षा का दौर सुबह तक चलता रहा। बुधवार को दिन भर मौसम मंे ठंडक रही। 

जिले में चालू वर्षाकाल में अब तक 82.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। नीमच में 111 मि.मी. मनासा में 89.8 मि.मी. एवं जावद में 47.4 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में औसत 15 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी। नीमच में 15 मि.मी. मनासा में 30 मि.मी. एवं जावद में वर्षा नहीं हुई।  

      जिले में 19 जून को प्रातः 8 बजे समाप्तं हुए पिछले चैबीस घन्टों की अवधि में औसत 82.7 मि.मी.वर्षा दर्ज हुई है। नीमच में 96 मि.मी. मनासा में 60.8 मि.मी. एवं जावद में 42 वर्षा दर्ज हुई है।