कलेक्टर ने लिया ग्रामीण क्षेत्रों का जायजा, जल संरचनाओं का अवलोकन

न्ीमच, कलेक्टर अजय सिंह गंगवार ने बुधवार को मनासा विकासखंड के विभिन्न गावों में योजनाओं का जायजा लिया एवं जल संरचनाओं का अवलोकन किया। इस दौरान वे ग्रामीणों से भी रुबरु हुए। कलेक्टर ने सोसायटियों में खाद की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली। कलेक्टर ने ग्राम  बरथून, बड़कुआ, बनी चपलाना और भमेसर में जल ग्रहण परियोजना और कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग के माध्यम से निर्मित जल संरचनाओं चेकडैम, स्टॉप डेम, तालाब,  स्प्रिंकलर, मधुमक्खी पालन, वर्मी कंपोस्ट यूनिट आदि का निरीक्षण कर कृषकों से चर्चा की गई और उन्नत कृषकांे से गांव के अन्य किसानों को भी जैविक खेती विशेषकर नाडेफ व वर्मी कंपोस्ट का उपयोग करने की सलाह दी गई। कलेक्टर गंगवार द्वारा जल ग्रहण योजना अंतर्गत निर्मित संरचनाओं के यूजर ग्रुप से भी चर्चा कर, क्रॉप पैटर्न और जल उपलब्धता की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्राथमिक कृषि सहकारी संस्था गिरदौड़ा, जवासा और चचोर का निरीक्षण कर खाद की उपलब्धता एवं कृषको की समस्याओं के बारे में जानकारी भी प्राप्त की गई।

      इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ कमलेश भार्गव, समस्त परियोजना अधिकारी, उप संचालक कृषि एन.एस.रावत, एसडीएम के.के.मालवीय, सीईओ जनपद पंचायत आदि उपस्थित थे।