गुरुवार का राशिफल, मंगल-चंद्रमा का शुभ योग बनने से आज बढ़ सकती है 8 राशि वालों की इनकम

जीवन मंत्र डेस्क. गुरुवार का राशिफल, आज मकर राशि के चंद्रमा पर मंगल की दृष्टि पड़ रही है। जिससे 8 राशि वाले लोगों को महालक्ष्मी योग का फायदा मिलेगा। इसके प्रभाव से मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु, मकर और मीन राशि वाले लोगों की इनकम बढ़ने के योग बन रहे हैं। फायदा भी होगा और रुका हुआ पैसा मिल सकता है। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। वहीं इनके अलावा वृष, कर्क, तुला और कुंभ राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। इन 4 राशियों को सितारों का साथ कम ही मिलेगा।

गुरुवार का राशिफल, कुछ इस तरह बीतेगा आपका दिन, पढ़ें आज का राशिफल

  • मेष

    • पॉजिटिव -  चंद्रमा गोचर कुंडली के दसवें भाव में रहेगा। जिससे आपको जॉब और बिजनेस में अच्छी सफलता मिल सकती है। सकारात्मक व्यवहार के कारण लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं। आपका दिन अच्छा रहेगा। जरूरी काम निपटा लेंगे। पार्टनर के साथ मनमुटाव की स्थिति है तो खत्म हो सकती है। आप काफी व्यस्त और सक्रिय रहेंगे। ज्यादातर व्यस्तता दोस्तों और परिचित लोगों के कारण रहेगी। थोड़ा आराम करने का मौका भी मिल सकता है। सोचे हुए काम पूरे करने के लिए समय अच्छा है। 
    • नेगेटिव - एक समस्या से निपटने के बाद ही दूसरी पर विचार करें। आनन-फानन में एक से ज्यादा काम एक साथ शुरू करने से बचें। इससे आपका पैसा और समय भी खर्च हो सकता है। लोगों को सहमत कराने की कोशिशों में न पड़ें। ज्यादातर लोग आपकी बातों से सहमत नहीं हो पाएंगे।
    • क्या करें - अपने खाने में से पहली रोटी कुत्ते को दें।
    वृष
    • पॉजिटिव - कुछ खास कामों में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। गोचर कुंडली में किस्मत के घर में चंद्रमा होने से ऐसा होगा। कुछ लोग अनजाने में ही आपकी मदद कर सकते हैं। आप जिस बात को लेकर हैरान हैं वो पूरी तरह से आपके सामने आ सकती है। आपका ध्यान दूसरों पर ज्यादा रहेगा। समझदारी और सावधानी से काम करेंगे, तो आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। 
    • नेगेटिव - कुछ कठिन मामले आपके सामने आ सकते हैं। किसी भी कठिन मामले में उलझने सेबचना होगा। सड़क पर चलते हुए या वाहन चलाते हुए आप थोड़ा सावधान रहें। आपका ध्यान आसानी से बंटता रहेगा। एक काम में मन नहीं लगेगा। मन भटकने से कुछ काम समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे। वाहन चलाते समय खासतौर से सावधानी रखें। एकाग्रता रखें।
    • क्या करें - गाय को आटा खिलाएं।
    मिथुन
    • पॉजिटिव - अाज के सितारे आपके लिए शुभ है। मकान, जमीन और जायदाद में, घर से चलने वाले किसी बिजनेस में निवेश करने के लिए दिन अच्छा है। कहां निवेश करना है, इस बारे में किस्मत से इशारे मिल सकते हैं। खुद पर भरोसा रखें। आज आप किसी अनुभवी से सलाह भी ले सकते हैं। आपका तनाव कम हो जाएगा। मन में लगभग हर चीज को लेकर उत्सुकता रहेगी। थोड़ी मौज-मस्ती करने का मूड भी होगा। आसपास के लोगों के साथ मिलकर काम करने का दिन है। 
    • नेगेटिव - समय आपके फेवर में कम है। शांत रहें। जोखिम न लें। किसी भी तरह के निवेश को तुरंत भुनाने के चक्कर में न पड़ें। हर काम सावधानी से करना होगा। निवेश और उधार लेन-देन के पहले सोच लें। आपको आज सावधान रहना चाहिए। ज्यादा ही मेहनत करने में दिन निकल जाएगा। बिजनेस पार्टनर पर आंख बंद कर के भरोसा न करें, हो सकता है पैसों में हेर-फेर हो जाए। 
    • क्या करें - गाय को हरी सब्जी या घांस खिलाएं।
    कर्क
    •  पॉजिटिव - आज नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। रोजमर्रा के काम भी पूरे हो जाएंगे। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। नई चीज सीखने और समझने का मौका मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के योग हैं। पैसों के मामले में कहीं से कोई रोचक सुझाव मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। मन में कई तरह के विचार चलते रहेंगे। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। आपका दायरा बढ़ेगा। यात्रा होंगी।
    • नेगेटिव - दुश्मनों से सावधान रहें। लोग आपसे कोई बात छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। कोई बहुत गंभीर बात भी आप से छुपाई जा सकती है। आपको चौकन्ना रहना होगा। गलत आदत से आज कुछ संबंधों में कड़वाहट भी आ सकती है।
    • क्या करें - 2 बूंद कच्चा दूध पानी में डालकर नहाएं।
    सिंह
  •  

    • पॉजिटिव - आज पैसों की समस्या निपट जाएगी। नए अवसर भी मिलेंगे। सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे। निजी और कामकाजी जीवन में प्रसन्नता और सकारात्मकता रहेगी। आपकी इनकम बढ़ सकती है। फायदे की या कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। एक्स्ट्रा इनकम या अचानक पैसा मिलने के योग हैं। आप अपने काम से संतुष्ट हो जाएंगे। प्रेमी के साथ संबंध अच्छे होंगे। पारिवारिक मामले निपटाने के लिए भी दिन अच्छा दिन है।
    • नेगेटिव - सेहत के मामले में डॉक्टर से बात कर लें। लापरवाही से नुकसान हो सकता है। किसी भी काम में ज्यादा रिस्क न लें। गोचर कुंडली के छठे भाव में चंद्रमा होने से थोड़ी परेशानियां जरूर आ सकती है। चंद्रमा के कारण आज आप विवादों में उलझ सकते हैं।
    • क्या करें - पानी में लाल चंदन मिलाकर सूर्य को जल चढ़ाएं।
    कन्या
  •  

    • पॉजिटिव - आपको अचानक फायदा हो सकता है। ऑफिस या बिजनेस में कोई पुराना व्यक्ति आपकी मदद कर सकता है। पुराने उलझे मामले आज सुलझ सकते हैं। रुका हुआ पैसा भी मिलने के योग बन रहे हैं। आज आप किसी निवेश या लेन-देन को लेकर खुश भी हो सकते हैं। जहां तक हो सके, पैसों से संबंधित मामले आज ही निपटा लें। जरूरत पड़े तो किसी से मदद मांग लें। संयम में रहें।
    • नेगेटिव - नजदीकी रिश्तों में कोई अनबन हो सकती है। रोजमर्रा के काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। जिम्मेदारियों को लेकर सावधान रहें। आज का काम कल पर न टालें। लगातार व्यस्त रहेंगे। संचार के साधनों के कारण आप परेशान हो सकते हैं। 
    • क्या करें - गणेश जी को जनेऊ चढ़ाएं।
    तुला
    • पॉजिटिव - आज आपको भाइयों और दोस्तों से मदद मिलेगी। कुछ अनजाने लोग भी अचानक आपकी मदद करेंगे। रूटीन के अलावा आपके सामने कई तरह के काम रहेंगे, जिनमें से कुछ घर-परिवार से जुड़े रहेंगे। किसी की मदद करने का मौका आज आपको मिलेगा और उससे आपको संतुष्टि मिलेगी। आपके पास कुछ एक्स्ट्रा पैसा रहेगा। किसी करीबी की मदद करेंगे। रिश्तों में सबकुछ सामान्य रहेगा। प्रेमी के साथ छिटपुट मामले उठ सकते हैं, लेकिन उनमें परेशानी वाली कोई बात नहीं होगी। 
    • नेगेटिव - खुद पर कंट्रोल रखें। इधर-उधर की बातों में आपका मन भटक सकता है। सावधान रहें। घर में कुछ सुधार, बदलाव या मरम्मत करवाने पर भी पैसा खर्च हो सकता है। लापरवाही होने पर धन हानि के योग बन रहे हैं। गोपनीय बातें किसी से शेयर न करें। आपका ध्यान पारिवारिक मामलों पर रहेगा। इससे कुछ रूटीन के काम भी प्रभावित हो जाएंगे। साथ वाले या आसपास के कुछ लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।
    • क्या करें - घी का दीपक बिना जलाए किसी मंदिर में दान दें।
    वृश्चिक
    • पॉजिटिव - आज आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। बकाया मामले निपटते जाएंगे। आपको कोई ऐसी जानकारी मिलेगी, जिसका संबंध आपकी तरक्की से हो सकता है। कोई ऐसा काम करने की इच्छा हो सकती है जिससे आने वाले दिनों में आपको फायदा होगा।  खुद को खुश रखने की कोशिश भी सफल रहेगी। दिन अच्छा है। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निपट जाएंगी।  घर पर कुछ मेहनत भरा या ज्यादा समय लेने वाला काम भी निपटाना पड़ेगा।  संतुष्टि और उत्साह महसूस होगा। 
    • नेगेटिव - आप किसी काम में अति न करें। दूसरों के काम में रोक-टोक करेंगे तो आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। अपनी इस आदत पर कंट्रोल करें। अपनी भावनाएं और इच्छाएं लोगों पर थौपने से बचें। आज जॉब और बिजनेस के कुछ मामलों में आप थोड़े परेशान रहेंगे।
    • क्या करें - लाल फूल पर सिंदूर लगा कर हनुमान पर चढ़ा दें।
    धनु
  •  

    • पॉजिटिव - अाज आपको किए गए कामों से फायदा होगा। आप पैसों से संबंधित काम करें। उनका पूरा नतीजा भी मिलेगा। चंद्रमा गोचर कुंडली के धन भाव में होगा तो पैसों के मामले में आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके काम करने के तरीकों मे सुधार हो सकता है। घर और ऑफिस दोनों जगह का माहौल भी अापके लिए सकारात्मक रहेगा। आप अपने काम से आप दूसरों का मन मोह लेंगे। परिवार के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। आपकी रचनात्मक ऊर्जा चरम पर रहेगी। प्रेमी के साथ समय अच्छे से बीतेगा।  
    • नेगेटिव - किसी काम में अनुमान से ज्यादा मेहनत और समय लग सकता है। सेहत के मामले में आपकी परेशानी बढ़ सकती है। खर्चा बढ़ सकता है। किसी काम को आसान न समझें और अपने विचारों पर ज्यादा जोर न दें। आज आप खुद को अलग-अलग स्थितियों के बीच फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं।
    • क्या करें - किसी भी मंदिर से पीला फूल लाकर सूंघे और पानी में बहा दें।
    और पढ़ें
  • मकर

    • पॉजिटिव - आपकी ही राशि में चंद्रमा होना शुभ है। आज आपको एक्स्ट्रा इनकम हो सकती है। आज किए गए काम के नतीजे आने वाले समय में आपके ही फेवर में रहेंगे। अच्छे लोगों से भी मुलाकात होने के योग हैं। पार्टनर से प्रेम और शारीरिक सुख की अपेक्षा रहेगी। खुद पर कंट्रोल करना होगा। किसी दोस्त से रिश्ते अच्छे हो सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों की गहराई में जाकर सोच-विचार जरूर करें। परिवार के साथ संबंधों में और मधुरता आ सकती है। पैसों की स्थिति को लेकर किसी तरह का कन्फ्यूजन भी दूर हो जाएगा। 
    • नेगेटिव - अपोजिट जेंडर में मन भटक सकता है। खास कामों में आलस्य कर सकते हैं। जिससे आपके जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं। किसी काम में जरूरत से ज्यादा झूठ न बोलें। आपकी ही इमेज खराब हो सकती है।
    • क्या करें - झूठी गवाही न दें और किसी के बारे में बुरा न कहें।
       
    कुंभ
  •  

    • पॉजिटिव - आज आपको कई तरह के लोगों से मिलना होगा और उनसे अपने मामले सुलझाने होंगे। कुछ लोगों से आपको बहुत उपयोगी सलाह भी मिलेगी। जरूरी काम निपटाने के लिए किसी भरोसेमंद व्यक्ति की मदद मिल सकती है। आज आप कुछ जरूरी काम निपटाने में लगे रहेंगे। आपको खास मामलों में अनुभवी या बड़े लोगों से मदद मिल सकती है। 
    • नेगेटिव - गोचर कुंडली का चंद्रमा बारहवें भाव में होने से कुंभ राशि वालों के लिए दिन दौड़-भाग भरा होगा। कुछ फैसले आपके लिए गलत साबित हो सकते हैं। किसी बात को लेकर आपके मन में बेचैनी हो सकती है। किसी की कही हुई बात पर भरोसा न करें। व्हीकल का उपयोग संभलकर करना होगा। कोर्ट-कचहरी के विवाद उलझ भी सकते हैं। हाथों-हाथ किसी नतीजे की कोशिश में न पड़ें। किसी कारण से मन में बेचैनी और अनिश्चितता रहेगी। आपकी प्रगति में बड़ी रुकावट आपके मन का डर है। आप मानसिक और शारीरिक तौर पर परेशान हो सकते हैं। आप कुछ भी नया करने से बचें। 
    • क्या करें - काले कपड़े से जूते पोंछ कर फेंक दें।
    और पढ़ें
  • मीन

     

    • पॉजिटिव -  आज गोचर कुंडली के ग्यारहवें भाव में चंद्रमा होने से आपको आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। आमदनी का भी कोई एकदम नया सोर्स आपको मिल सकता है। आपका आत्मविश्वास प्रबल रहेगा। ऑफिस और परिवार की दबी-छुपी गतिविधियों में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। कुछ मामलों में अचानक फायदा हो सकता है। किसी खास इंसान से सीधी और खुली बात हो सकती है। आज आप कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं या ऐसा मन बना सकते हैं। पैसों के मामलों पर खास ध्यान देना होगा।