शुक्रवार का राशिफल, आज 2 शुभ योग के बावजूद 5 राशियों के लिए ठीक नहीं है दिन बाकी लोग रहेंगे भाग्यशाली!

जीवन मंत्र डेस्क. शुक्रवार का राशिफल, आज सर्वार्थसिद्धि और महालक्ष्मी योग बनने से मेष्, वृष, कन्या, वृश्चिक, धनु, मकर और मीन राशि वाले लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। इन 7 राशियों को सितारों का साथ मिलेगा और ये लोग भाग्यशाली भी हो सकते हैं। इनके अलावा आज मिथुन, कर्क, सिंह, तुला और कुंभ राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। 2 शुभ योग बनने के बावजूद इन 5 राशियों के लिए दिन ठीक नहीं रहेगा।

शुक्रवार का राशिफल, आपके लिए कुछ ऐसे रहेंगे सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

  • मेष

     

    • पॉजिटिव -  आज आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। काम रुकेंगे नहीं, चलते रहेंगे। पैसों के मामले सुलझ सकते हैं। पैसों के मामले में आप भविष्य के लिए भी योजनाएं बना सकते हैं। ऑफिस और बिजनेस में आपको मदद मिल सकती है। अपनी योजना या रणनीति पर भरोसा रखना होगा। सफलता मिलेगी। फायदा भी हो सकता है। फैसले लेने के लिए और योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। दोस्तों के साथ बहुत अच्छा समय बीतेगा। ऑफिस और फील्ड में जूनियर्स का सहयोग भी मिल सकता है। 
    • नेगेटिव - निवेश करने के पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। आपका पैसा कहीं अटक भी सकता है। गुस्से या जल्दबाजी में आप अपने काम बिगाड़ सकते हैं।
    • क्या करें - 1 सिक्के पर सिंदूर लगा कर हनुमान जी को चढ़ा दें।
    और पढ़ें
  • वृष

     

    • पॉजिटिव - आपको नौकरी और बिजनेस में किस्मत का साथ मिलेगा। सोचे हुए काम पूरे होने से आपका फायदा बढ़ेगा। करियर, पैसे और इज्जत के लिए कोई व्यक्ति बहुत खास हो सकता है। पैसों से जुड़ी परेशानी थोड़े समय की ही रहेगी। चतुराई से आपके काम पूरे हो सकते हैं। समझदार लोग आपका सम्मान करेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुख मिलेगा। परिवार के साथ समय बीत सकता है। 
    • नेगेटिव - आज आपकी मेहनत और भाग-दौड़ बढ़ सकती है। आपके सामने कई तरह की जिम्मेदारियां आ सकती हैं। किसी खास व्यक्ति की अनदेखी करने से आपको नुकसान हो सकता है। किसी खास इंसान से अनबन होने के योग बन रहे हैं। जॉब और बिजनेस में पैसों से संबंधित रिस्क न लें।
    • क्या करें - थोड़े-से घी में शक्कर मिलाकर खाएं।
    और पढ़ें
  • मिथुन

     

    • पॉजिटिव -  आज आपके कुछ उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। छोटे-छोटे कदमों से आगे बढ़ने की कोशिश सफल रहेगी। इसमें आपको फायदा हो सकता है। आप खुद पर भावनात्मक कमजोरी हावी नहीं होने दें। कोई जमीन-जायदाद खरीदने की भी बात हो सकती है। नौकरी और पैसों के मामले में आगे बढ़ने की कोशिश करें। नए मौके भी आपके सामने आ सकते हैं। अपने मन के अनुसार चलने की कोशिश करें। 
    • नेगेटिव - चंद्रमा आज कुंडली के आठवें भाव में रहेगा। इससे थोड़ा-बहुत तनाव रहेगा या किसी से अनबन भी हो सकती है। प्रेमी या जीवनसाथी को आपके विचार पसंद नहीं आएंगे। उससे अनबन भी हो सकती है। उतार-चढ़ाव भरा दिन रहेगा। शारीरिक जोखिम न लें। कोई जरूरी फैसला भी न लें। पैसों के मामलों को लेकर भी आपको थोड़ी परेशानी का सामना करना होगा। आपको जहां से मदद मिलने की उम्मीद है, वहां से निराशा भी मिल सकती है। ऑफिस में मानसिक तनाव होगा। बेकार बातों में समय खराब न करें। काम तय समय पर पूरा न होने से परेशान भी रहेंगे।
    • क्या करें - मूंग खाएं।
    और पढ़ें
  • कर्क

     

    • पॉजिटिव - आज चंद्रमा गोचर कुंडली के सातवें भाव में होगा। कामकाज निपटाने का जुनून रहेगा। पुराने विवाद भी शांति से निपट जाएंगे। आप महत्वपूर्ण लोगों के सामने अपने मन की बात रख सकते हैं। आप समय के साथ चलेंगे और  कुछ अच्छे ऑफर भी आपको मिल सकते हैं। अपनी सेहत का ध्यान रखें। अपना काम चुपचाप करें तो सफल हो जाएंगे। आपके व्यवहार की तारीफ होगी। 
    • नेगेटिव - जोश और होश के संतुलन की जरूरत है। पैसों के मामलों में कोई भी फैसला बिना सोचे-समझे न करें। आपके कामों में दूसरों की दखल अंदाजी हो सकती है। इससे आपका मूड भी बिगड़ सकता है। आपके कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। जरूरत से ज्यादा खर्चा करने से बचें। कामकाज में मन नहीं लगेगा सोचे हुए कुछ खास अधूरे भी रह सकते हैं।
    • क्या करें - गंगाजल पिएं।
    और पढ़ें
  • सिंह

     

    • पॉजिटिव - आज कुछ नए लोग आपसे जुड़ सकते हैं, जो आने वाले दिनों में आपकी मदद कर सकते हैं। महत्वपूर्ण लोगों से कॉन्टैक्ट हो सकता है। नौकरी और बिजनेस में कुछ बदलाव करने का मूड भी बन सकता है। सकारात्मक रहें। दूसरों की मदद करेंगे। किसी भी परेशानी की जड़ तक जाने की कोशिश करेंगे। संतान और पढ़ाई के मामले पर ध्यान देना जरूरी है।  
    • नेगेटिव - नियमित कामकाज में मन कम लगेगा। सुस्ती, अनिश्चितता या नकारात्मकता के कारण कुछ अच्छे मौके आप गंवा सकते हैं। मानसिक या शारीरिक सुस्ती आपको महसूस हो सकती है। कोई आपको ठगने की कोशिश कर सकता है। दुश्मनों से सावधान रहें। सही और गलत फैसले में आपकी उलझनें बढ़ सकती हैं। फालतू कामों में आपका समय खराब हो सकता है।
    • क्या करें - विष्णु मंदिर में गेहूं चढ़ाएं।
    और पढ़ें
  • कन्या

     

    • पॉजिटिव - आज आपकी इनकम बढ़ सकती है। घर-मकान में किए गए निवेश से फायदा हो सकता है। रोजमर्रा के काम से भी फायदा होने के योग बन रहे हैं। रुके हुए काम समय पर पूरे हो सकते हैं। आप काम-काज पर ध्यान दें, उन बातों पर ध्यान दें, जिनके बारे में आपने पहले से ही कुछ सोच रखा है। घर से चलने वाले बिजनेस में फायदा हो सकता है।  दूसरों के लिए आपको त्याग करना पड़ सकता है। मेहनत का पुरस्कार भी आपको मिल सकता है। पार्टनर का सहयोग मिलेगा और उससे धन लाभ होगा। किसी काम को लेकर उत्साह भी रहेगा। 
    • नेगेटिव - जीवनसाथी को नाराज न करें। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें, जिद्दी विचारों से भी बच कर रहें। फालतू कामों में भी समय खराब हो सकता है। सावधान रहें।
    • क्या करें - पेन पर हरा धागा बांधें।
    और पढ़ें
  • तुला

     

    • पॉजिटिव - ऑफिस में बकाया काम निपटाने का मन बन सकता है। आपको अपना नजरिया व्यावहारिक रखना होगा। आज आप विवादों से बच सकते हैं। परिवार के जरुरी कामकाज निपटाने की कोशिश करें। परिवार में सकारात्मकता बढ़ाने के लिए बड़े कदम उठा सकते हैं। माता से मदद और प्रेम मिलेगा। सभी से सहयोग मिल सकता है।
    • नेगेटिव - आज चंद्रमा आपकी राशि से चौथी राशि में रहेगा तो आपको हर काम सावधानी से करना चाहिए। कानूनी कामों में कोई बदलाव न करें तो ही अच्छा है।  रुकावटों और मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रगति में कोई कानूनी, तकनीकी या राजनीतिक अड़चन आ सकती है। इससे कामकाज सुस्त रहेगा। पैसों के मामलों में किसी से अनबन या विवाद की स्थिति बन सकती है। कई तरह की समस्याओं में उलझ भी सकते हैं। अपने काम से आप संतुष्ट नहीं होंगे। अपने ही कामों में कुछ न कुछ कमी निकल सकते हैं।
    • क्या करें - किसी गरीब को मीठे चावल खिलाएं।
    और पढ़ें
  • वृश्चिक

     

    • पॉजिटिव - आज कामकाज ज्यादा रहेगा, लेकिन आज किए गए कामों से आपको आने वाले दिनों में फायदा मिलेगा। दिनचर्या में कुछ अच्छा बदलाव हो सकता है। आप बहुत सारी जिम्मेदारियों के साथ व्यस्त हो सकते हैं। आप थोड़े संवेदनशील रहेंगे। खुद के लिए भी समय निकाल लेंगे। आपकी योजनाएं सफल हो जाएंगी। योजनाओं पर पूरी मेहनत से काम करेंगे। कठिन स्थिति से कॉन्फिडेंस के दम पर निपट सकते हैं। परिवार की ओर से आपको कोई न कोई काम दिया जा सकता है।
    • नेगेटिव - दूसरों की भावनाओं का ध्यान नहीं रखने से आपका नुकसान हो सकता है। किसी से बहस में उलझने की संभावना बन रही है। आज आप कोई ऐसी गलती कर सकते हैं जिससे आप अपनी इमेज भी खुद बिगाड़ सकते हैं।
    • क्या करें - साथ काम करने वाले किसी व्यक्ति को चटपटी चीज खिलाएं।
    और पढ़ें
  • धनु

     

    • पॉजिटिव - आज ऑफिस के सोचे हुए काम समय पर पूरे हो जाएंगे। अधिकारी भी आपकी तारीफ कर सकते हैं। नई नौकरी की बात चल सकती है। खरीददारी हो सकती है। घर के जरूरी सामान की खरीददारी कर सकते हैं। ज्यादातर समय घर से बाहर ही बीतेगा। आप एक्स्ट्रा इनकम के लिए कोशिश करेंगे। पैसे कमाने के दूसरे तरीके भी आपके दिमाग में रहेंगे। आपका पूरा ध्यान पैसों के और घरेलू मामले सुलझाने पर रहेगा। कोई आपकी मदद भी करना चाहेगा।  
    • नेगेटिव - समय की कमी के कारण आपकी परेशानी बढ़ सकती है। लोगों की अनदेखी न करें। वरना मुश्किल समय में आप अकेले रह सकते हैं। अपनी बात कह पाने में परेशानी महसूस हो सकती है। किसी तरह का कन्फ्यूजन, उलझन और भाग-दौड़ जैसी स्थिति भी बनने के योग हैं। भाग-दौड़ के कारण अपना कार्यक्रम तय नहीं कर पाएंगे। किसी करीबी व्यक्ति से भी अनबन हो सकती है। कोई पुराना मुद्दा न उठाएं। 
    • क्या करें - पीपल के पेड़ में कच्चा दूध और पानी चढ़ाएं।
    और पढ़ें
  • मकर

     

    • पॉजिटिव - करियर में नए मौके मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति में बदलाव होने की संभावना है। निवेश के लिए समय आपके फेवर में रहेगा। अाप किसी खास व्यक्ति से अपनी बातें शेयर कर सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। मन पर कंट्रोल करने की कोशिश करें। किसी महत्वपूर्ण मामले पर आपकी राय लोगों के लिए फायदेमंद हो सकती है। मनचाहे काम पूरे करने में मेहनत ज्यादा होगी। आपको सफलता भी मिलेगी। सोचे हुए काम भी पूरे हो सकते हैं।
    • नेगेटिव - सेहत से जुड़ी कोई समस्या आज बढ़ सकती है। आपकी कोई इच्छा किसी विवाद की वजह भी बन सकती है। सावधान रहें। पैसों को लेकर किसी के साथ अनबन हो सकती है। 
    • क्या करें - हनुमान जी को तेल का दीपक लगाएं।
    और पढ़ें
  • कुंभ

     

    • पॉजिटिव - आज आप खर्चे और इनकम में बैलेंस बनाने की कोशिश करेंगे और सफल हो सकते हैं। कोई राज या छुपी हुई बात आपको पता चल सकती है। आपको दूर स्थान के लोगों से सहयोग मिलेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों से भी मदद मिलने के योग बन रहे हैं। आज सब आपके साथ है। पुराने दोस्तों से भी मुलाकात हो सकती है। दुख-सुख की बातें होंगी। दोस्त कोई अच्छी योजना बना सकते हैं। आप अपने दोस्तों की योजना से भी सहमत हो जाएंगे।  
    • नेगेटिव - किसी की मदद में समय और पैसा खर्चा हो सकता है। कॉन्फिडेंस ज्यादा होने के कारण आपके तेवर भी थोड़े तीखे हो सकते हैं। ध्यान रखें कि आप किसी खास व्यक्ति से ही न उलझ जाएं। आपके मन में कुछ सवाल चलते रहेंगे, जिनका कोई समाधान आपको शायद ही मिल सकेगा। किसी विवादास्पद बातचीत में भी आप फंस सकते हैं। आपको खुद पर कंट्रोल करना होगा। दुश्मनों से सावधान रहें। आपका खर्चा भी ज्यादा हो सकता है।
    • क्या करें - 1 चुटकी तिल खाएं।
    और पढ़ें
  • मीन

     

    • पॉजिटिव - आज  बिजनेस और नौकरी में आपका काम बढ़िया रहेगा। आपके काम की तारीफ होगी। सामाजिक समारोह में मान-सम्मान मिलेगा। न्यायालयीन मामलों में आपका पक्ष भी मजबूत हो सकता है। आपके लिए दिन अच्छा है। पैसों का फायदा मिल सकता है। आपके सोचने के तरीके में भी बदलाव हो सकता है। आज आप कुछ नया और अलग करने की कोशिश कर सकते हैं। ऑफिस या फील्ड में कोई बड़ा बदलाव करने का मूड रहेगा। कॉन्फिडेंस और इच्छाशक्ति के दम पर परेशानियों से निपट सकते हैं। ऑफिस में ज्यादा मेहनत का फायदा आपको मिल सकता है। खुद के लिए समय निकाल लेंगे, तो रोमांस के मौके मिल सकते हैं।