आज का पंचांग: सुबह 07:30 से 09 बजे तक लगेगा राहुकाल, इस समय न करें शुभ कार्य!

प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना शुभ माना जाता है। पंचांग से शुभ तथा अशुभ मुहूर्त का ज्ञान भी होता है। शुभ समय में किये गए कार्य का परिणाम भी अच्छा होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य आरंभ नहीं करना चाहिए। चंद्रमा जिस राशि तथा नक्षत्र में हो उसके स्वामीग्रह की पूजा करने से दिन अच्छा गुजरता है। अभिजीत मुहूर्त भी बहुत श्रेयस्कर होता है। प्रतिदिन मंदिर अवश्य जाना चाहिए। भगवान की परिक्रमा करने से कष्ट कटते हैं।

 

आज जन्म लेने वाले बच्चों का भविष्य--

 

आज जिन बच्चों का जन्म हुआ है वो बहुत ही भाग्यशाली व प्रखर दिमाग के होते हैं। उनकी स्मरण शक्ति बहुत तीव्र होती है। बहुत मेहनती तथा कर्मयोगी होते हैं। यदि वो अपना कैरियर मेडिकल फील्ड में बनाते हैं तो उनको आगे बढ़ने में आसानी होगी। प्रशासनिक सेवा में भी जा सकते हैं। ऐसे लोग दोस्ती को निभाते हैं। वे यारों के यार होंगे। विदेश यात्राओं की खूब संभावना रहती है। प्रायः ऐसे बच्चों को उदर रोगों से समस्या रहती है। ऐसे जातक सिविल सेवा के उच्च अधिकारी बन सकते हैं। इनके विदेश शिफ्ट होने की संभावना अधिक रहती है।

 

Panchang today 08 July 2019

  • वार-सोमवार
  • माह-आषाढ़
  • पक्ष-शुक्ल
  • तिथि- खष्ठी 07:42am तक फिर सप्तमी
  • नक्षत्र- उत्तराफाल्गुनी 06:35pm तक फिर हस्त
  • करण- तैतिल 07:42am तक फिर गरज
  • सूर्य राशि- मिथुन,स्वामीग्रह-बुध
  • चंद्र राशि- कन्या ,स्वामीग्रह-बुध,
  • शुभ मुहूर्त- अभिजीत-11:58am से 12:53pm तक
  • अशुभ मुहूर्त- राहुकाल-प्रातःकाल07:30 से 09बजे तक