मंगलवार का राशिफल, आज शनि की टेढ़ी नजर और 1 अशुभ योग से बढ़ सकती हैं 5 राशियों की मुश्किलें!

जीवन मंत्र डेस्क. मंगलवार का राशिफल, आज धनु राशि में स्थित शनि की वक्र दृष्टि कन्या राशि के चंद्रमा पर पड़ रही है। जिससे मेष, वृष, मिथुन, तुला और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए दिन ठीक नहीं है। इन 5 राशि वालों की मुश्किलें आज बढ़ सकती हैं। शनि के कारण तनाव बढ़ेगा। विवाद हो सकता है और धन हानि होने की भी संभावना बन रही है। परिघ योग बनने से भी आज इन राशियों के लोगों के लिए दिन ठीक नहीं कहा जा सकता। इनेक अलावा कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु, मकर और मीन राशि वाले लोगों के लिए दिन ठीक है। ये 7 राशि वाले लोग आज सितारों के अशुभ प्रभाव से बच जाएंगे।

मंगलवार का राशिफल, 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

  • मेष

    • पॉजिटिव - नौकरी-धंधे को लेकर योजना बनाएंगे। आज आप जरूरी कामों पर ध्यान दें। ऑफिस या फील्ड के लोग आपकी बातें मान सकते हैं। लोगों से मेलजोल बढ़ सकता है। दोस्तों का साथ मिलेगा। प्रेम प्रसंग चल रहा है तो उसमें कुछ अच्छे बदलाव के योग हैं।
    • नेगेटिव - अपने मन की बात किसी से शेयर न करें। नौकरी बदलने का मूड है तो संभलकर रहें। आपके काम सरलता से पूरे होने में परेशानी आ सकती है। सामाजिक तौर पर व्यस्तता भी बढ़ने के योग हैं। हाथ आई चीज या कोई मौका आज फिसल सकता है। बिजनेस करते हैं, तो आप कुछ मामलों में उलझ भी सकते हैं। छोटी-मोटी बहस से मूड खराब होने के योग हैं।
    • क्या करें - किसी भी मंदिर में हलवे का भोग लगाएं।
    वृष
  •  

    •  पॉजिटिव -  आज आपको कई तरह के काम संभालने होंगे। नई योजनाएं बन सकती हैं। आपको काम करने और काम निकालने के लिए अपना व्यवहार संतुलित रखने की जरूरत है। आप दूसरों की जितनी मदद करेंगे, खुद भी उतने ही फायदे में हो सकते हैं। 
    • नेगेटिव - अपने स्वभाव में उग्रता न आने दें। इससे आपके काम बिगड़ सकते हैं। किसी को अपनी तरफ से नाराज न करें। आपका खर्चा बढ़ सकता है। आज आप जीवनसाथी का दिल भी दुखा सकते हैं। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव की संभावना है। एसिडिटी की शिकायत हो सकती है।
    • क्या करें - शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं।
    मिथुन
  •  

    • पॉजिटिव -  आपके कामकाज में बदलाव हो सकता है। नए काम की प्लानिंग आपके दिमाग में चलती रहेगी। ऑफिस में कुछ लोग आपके काम को नोटिस करेंगे। करियर में गंभीरता से विचार करें। प्रेमी या जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ने के योग हैं। 
    • नेगेटिव - आज कुछ मामलों में आपका कॉन्फिडेंस भी डगमग हो सकता है। मेहनत बढ़ सकती है। कामकाज में टेंशन रहेगा। वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें। नौकरी और बिजनेस के मामले में तनाव और फालतू खर्चे होने के योग बन रहे हैं। पुराने मुद्दे न उठाएं। प्रेम जताने में संकोच न करें। किसी ऐसे व्यक्ति से संबंध शुरू करने के प्रति सावधान रहें, जिसे आप नहीं जानते हैं। बीती बातों से आगे निकलने की कोशिश करें। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। 
    • क्या करें - नमक के पानी से पैर धोएं।
  • कर्क

     

    • पॉजिटिव - आज इनकम बढ़ने के योग हैं। साझेदारी का कोई नया प्रस्ताव आपको मिल सकता है। आने वाले दिनों में फायदा हो सकता है। मानसिक तनाव से राहत मिल सकती है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। बिजनेस अच्छा चलेगा। महत्वपूर्ण लोगों से कॉन्टैक्ट के योग बन रहे हैं। आपकी कार्यक्षमता बढ़ सकती है। जीवनशैली या कामकाजी दिनचर्या में भी बदलाव हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बिताए गए समय से आपको भावनात्मक सुरक्षा महसूस हो सकती है।   
    • नेगेटिव - किसी की बुराई ढूंढने में आपका समय खराब हो सकता है। लोगों की बुराई करने से दुश्मन पैदा होंगे। नेगेटिव सोच रखेंगे तो खुद ही परेशान हो सकते हैं। अपनी बुरी आदतों पर भी कंट्रोल करें।
    • क्या करें - तिलक लगाएं।
    सिंह
  •  

    • पॉजिटिव - आज बिजनेस में फायदेमंद एग्रीमेंट होने की संभावना है। नौकरी और बिजनेस में आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उसमें आपको सफलता मिल सकती है। मकान और परिवार की समस्या सुलझ जाएगी। रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। कोई पार्टटाइम काम भी आप शुरू कर सकते हैं। कर्जा चुकाने या किसी बड़ी खरीददारी के लिए पैसों का अरेंजमेंट हो जाएगा। समझदारी से काम लें। धैर्य और संयम रखकर काम करें। आज आपको सम्मान मिल सकता है। दिनचर्या व्यस्त और व्यवस्थित रहेगी। 
    • नेगेटिव - हर किसी पर भरोसा न करें। आज आप बिजनेस कॉम्पिटीशन में न उलझें। किसी को पैसा उधार देने से भी आपको बचना होगा। झूठे वादे करने के कारण आप किसी विवाद में उलझ सकते हैं।
    • क्या करें - 5 से 10 मिनट किसी मदिर में बैठें।
    कन्या
  •  

    • पॉजिटिव - आज आपको जॉब या बिजनेस में आगे बढ़ने के अच्छे ऑफर्स मिल सकते हैं। अधिकारियों से आपके संबंध सुधरेंगे। नौकरी-धंधे में फायदा देने वाले एग्रीमेंट हो सकते हैं। आपसे कुछ लोग इम्प्रेस हो सकते हैं। उन पर आपका पॉजिटिव असर पड़ेगा। आप लोगों से अपनी बातें मनवाने में भी सफल हो सकते हैं। नौकरी के इंटरव्यू आपके फेवर में होने की संभावना बन रही है। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। यात्राएं भी होंगी। संतान की तरक्की से मन प्रसन्न रहेगा। भावुकता में संतुलन रखें।  परिवार में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परेशानियां खत्म होने के योग भी बन रहे हैं।
    • नेगेटिव - गुस्से पर काबू रखें, वरना आपके काम बिगड़ सकते हैं। बिजनेस पार्टनर या प्रेम संबंधों के भविष्य को लेकर आपके मन में कई सवाल पैदा हो सकते हैं। छोटी या स्वार्थी सोच के कारण आपके रिश्तों में बदलाव हो सकते हैं। अपने इरादों का जिक्र किसी से न करें।
    • क्या करें - एक तरफ से सिकी हुई रोटी गाय को दें।
    तुला
  •  

    • पॉजिटिव - बिजनेस का कोई नया सौदा या निवेश करने की योजना बन सकती है। आप अपने विचारों या रूटीन लाइफ में थोड़ा बदलाव कर सकते हैं। जहां जरूरत लगे, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहें। पुराने दोस्त अचानक सामने आ सकते हैं और उनसे मदद मिल सकती है। आपने किसी दोस्त से कोई वादा किया हुआ है, तो उसका ध्यान रखें। कोई बड़ा काम करने से पहले किसी समझदार से सलाह जरूर करें।    
    • नेगेटिव - कुछ कामों में कॉन्फिडेंस की कमी होगी। कोई खास काम निपटाना भी भूल सकते हैं। रुकावटें आ सकती हैं। टेंशन रहेगा। नौकरों पर ज्यादा भरोसा न करें। कोई उलझी हुई स्थिति आपके  सामने आ सकती है। नौकरी और कारोबार में पैसों का मामला उलझ सकता है। हर मामले पर आपको बारीकी से ध्यान देना होगा। कोई पुराना डर भी परेशान कर सकता है। 
    • क्या करें - किसी मंदिर में फूल का इत्र दान दें।
    वृश्चिक
  •  

    • पॉजिटिव - बिजनेस या नौकरी के किसी काम से यात्रा होने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा और बिजनेस वाले लोग खास कामों में किसी अनुभवी की सलाह लें तो ही अच्छा है। कामकाज में सुधार होगा। अच्छे काम करने की इच्छा होगी। परिवार को आपकी जरूरत होगी। दोस्तों की मदद करनी होगी।  
    • नेगेटिव - आप किसी भी मामले में भावुक न हों। थकावट के कारण आप सुस्त हो सकते हैं। ज्यादा भावुक होने से आपको नुकसान हो सकता है। आपके मन में बुरे विचार आ सकते हैं। गैर कानूनी और गलत काम करने की कोशिश न करें। फालतू खर्चा हो सकता है। बिना सोचे-समझे काम करेंगे और नुकसान हो सकता है। किसी खास मामले में तनाव भी बढ़ सकता है।
    • क्या करें - किसी गरीब को आम खिलाएं।
    धनु
  •  

    • पॉजिटिव - किसी खास व्यक्ति के बारे में आपको रोचक बातें पता चल सकती हैं। ज्यादातर काम आराम से निपटाने में आप सफल रहेंगे। दोस्तों और भाइयों की मदद से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ सकता है। आज आप पुराने कामों का फॉलोअप जरूर लें। अपने प्रेजेंटेशन या प्लान एक बार चेक करें। अधिकारियों से कोई रिक्वेस्ट कर रहे हैं तो आपके लिए दिन अच्छा है। परिवार से जुड़े बड़े फैसले होने के योग बन रहे हैं। 
    • नेगेटिव - काम को लेकर किसी तरह का डर मन में न रखें। विपरीत लिंग के कुछ लोगों से बहस हो सकती है। मतभेद के भी योग बन रहे हैं। कुछ लोग आपके विरुद्ध प्लानिंग कर सकते हैं। थोड़ा संभलकर रहें। 
    • क्या करें - गोशाला में पैसा दें।
    मकर
  •  

    • पॉजिटिव -  आज आपके अधूरे काम निपट सकते हैं। फायदा हो सकता है। रोजमर्रा के मामलों में दिन बहुत अच्छा हो सकता है। आज आपको सोचे हुए काम निपटाने में सफलता मिल सकती हैं। पुरानी चीजों में सुधार या बदलाव की संभावना है।  खुद को साबित करने का दिन है। अपने पेशे में पूरी तरह सफल हो सकते हैं। आपका कामकाज बढ़ सकता है। संपत्ति के कामों में रुचि बढ़ने के योग हैं। शारीरिक परेशानियां भी कुछ कम हो सकती हैं।
    • नेगेटिव - छोटी-सी बात पर गुस्सा कर के आप अपनी बनी-बनाई बात बिगाड़ भी सकते हैं। इस राशि के लोग अपनी मानसिक स्थिति को समझें और अपनी गलतियों को न दोहराएं।
    • क्या करें - सोयाबीन या सरसों के तेल से बनी चीज दूसरों को खिलाएं।
    कुंभ
  •  

    • पॉजिटिव - आज आपकी सोच और प्लानिंग साफ रहेगी। आप आगे बढ़ने के लिए लगातार कोशिश करते रहें। आपको कुछ अलग तरह के अनुभव हो सकते हैं। आप किसी काम को पूरा करने के लिए जितनी कोशिशें करेंगे उतने ही सफल हो सकते हैं। नई चीजें सीखने की कोशिश करें। संतान पर नजर रखने की कोशिश करें। 
    • नेगेटिव - ऑफिस में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। मन में आती कुछ बातें आपको दुखी कर सकती हैं। भावनाओं और गुस्से पर कंट्रोल करें। रोजमर्रा के कामों में मन नहीं लगेगा। आप अति उत्साह और जल्दबाजी में कोई काम बिगाड़ सकते हैं। भोजन के मामले में आप थोड़े लापरवाह भी हो सकते हैं। कोई राज की बात उजागर होने की संभावना है।
    • क्या करें - किसी मंदिर के पुजारी को फल या मिठाई दें।
    मीन
    • पॉजिटिव -  बिजनेस में फायदेमंद सौदे होने की संभावना है। पैसों के कुछ मामले आज आप पर हावी हो सकते हैं। पैसों से जुड़े कुछ वादे या बड़े प्लान आप बना सकते हैं। जरूरी कामों पर ध्यान दें। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। कामकाज में दिया गया समय आपको फायदा देगा। आज कामकाज या बिजनेस के सिलसिले में किसी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।