राष्ट्रीय गौ सेवा संघ महिला इकाई ने पौधे किये वितरण, डॉक्टर निरूपा झा ने कहा पेड़ पौधे मानव जीवन की अमृत संजीवनी!

पर्यावरण को प्रोत्साहन देना आवश्यक  राकेश पप्पू जैन

नीमच- पेड़ पौधे स्वस्थ मानव जीवन के लिए अमृत संजीवनी है पर्यावरण की सुरक्षा के लिए मानव को बीमारियों बचाव के लिए पेड़ पौधों को प्रोत्साहन देना अति आवश्यक यह बात दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर निरूपा झा ने कहि  राष्ट्रीय गौ सेवा संघ महिला इकाई की जिला संयोजक मीनू लालवानी ने  टीम द्वारा विजय टॉकीज चौराहा पर पौधा वितरण समारोह के कार्यक्रम में बोल रही थी नगर पालिका अध्यक्ष राकेश पप्पू जैन ने कहा कि पेड़ नहीं रहेंगे तो मानव जीवन नहीं रह पाएगा जितने पेड़ धरती पर होंगे उतनी ज्यादा पृथ्वी का ज्यादा तापमान भी नहीं बढ़ेगा वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र सेठी जी ने इस पुनीत एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्य की सराहना की राष्ट्रीय गौ सेवा संघ की जिला संयोजक मीनू लालवानी ने कहा कि हम हर साल सबके सहयोग से पौधे वितरित करते है आज हमने मीठा नीम नीम  सीताफल तुलसी आदि  कई तरह के 101 पौधे वितरण किए

आज पौधा वितरण कार्यक्रम में कई समाजसेवी ने पर्यावरण को आगे बढ़ाने के लिए अपने विचार व्यक्त किए इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष राकेश पप्पू जैन वरिष्ठ  पत्रकार सुरेंद्र सेठी दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर निरूपा झा डॉक्टर दीपक  सिहल डॉक्टर राजेंद्र जयसवाल  समाजसेवी श्रीमती राखी आठवानी जया आठवानी नंदिनी वरदानी मंजू मोदी समाजसेवी किशोर जवेरिया शिव महेश्वरी राजेश जयसवाल पराग पंकज शर्मा मीनू लालवानी डॉ पृथ्वीराज वर्मा अभिषेक पगारिया मोमु लालवानी आदि कई जन कार्यक्रम में उपस्थित थे