आज 6 ग्रह आमने-सामने होने से परेशान रहेंगे कई लोग, संभलकर रहें 8 राशियां

 जीवन मंत्र डेस्क. सोमवार का राशिफल, आज मिथुन राशि में सूर्य,शुक्र और राहु हैं वहीं इनके सामने धनु राशि में चंद्र, शनि और केतु रहेंगे। सितारों की ये स्थिति मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, धनु और मकर राशि वाले लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। इन 8 राशियों के लोगों की टेंशन बढ़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों के काम बिगड़ सकते हैं। बिजनेस में भी पैसा अटक सकता है। वहीं अन्य लोग विवाद में उलझ सकते हैं। लेन-देन और निवेश में भी नुकसान होने की संभावना है। इन राशियों के  अलावा तुला, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

सोमवार का राशिफल,कुछ ऐसे बीतेगा आपका दिन पढ़ें आज का राशिफल

  • मेष

    • पॉजिटिव - आपका मन बहुत सक्रिय रहेगा। अचानक ऐसे विचार भी आ सकते हैं जो धन लाभ में कारगर साबित होंगे। आप किसी को रोजगार दे सकते हैं। अपनी बात खुले तौर पर साफ-साफ कहें। किसी काम में मेहनत ज्यादा रहेगी, फायदा भी होगा।
    • नेगेटिव - सेहत को लेकर लापरवाही न करें। आपके सामने जोखिम भरे काम भी हो सकते हैं। पैसा कमाने के लिए थोड़ा जोखिम आप ले सकते हैं। आज थोड़ी परेशानियां आपके साथ जरूर रहेंगी। बात कहने में सावधानी रखें। कई लोगों को आपकी बात समझ नहीं आएगी। आज आप खर्चों के कारण परेशान हो सकते हैं।
    • क्या करें - 5 लोंग लाल कपड़े में बांध कर अपने साथ रखें।
    वृष
    • पॉजिटिव - आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। खुद पर भरोसा रखते हुए काम करें। बड़े लोगों से मेल-जोल बढ़ने के योग हैं। जिम्मेदारी का कोई बड़ा काम भी मिल सकता है। परिवार के कामों पर आपका ध्यान ज्यादा हो सकता है।  जो काम चल रहा है, वह पूरा हो सकता है। आप अच्छे इंसान हैं और बहुत अच्छे दोस्त भी साबित होंगे। खान-पान पर संयम रखना जरूरी है।  
    • नेगेटिव - कोई आपसे उधार पैसा मांग सकता है। नहीं चाहते हुए भी आपको देना पड़ेगा। आज आप कोई भी काम सावधानी से करें। जोखिमभरे फैसले लेने से बचें। जल्दबाजी में भी कोई काम न करें। आपको किसी नतीजे पर पहुंचने से भी बचना होगा। सुस्ती का माहौल रहेगा। आप दूसरों के जीवन में तांक-झांक न करें तो ही अच्छा है। किसी की मदद करने की कोशिश करेंगे, लेकिन खुद परेशान हो सकते हैं। विवादों से भी दूर रहना होगा। 
    • क्या करें - सूजी का हलवा खाएं।
    मिथुन
    • पॉजिटिव -  करियर में कुछ नया करने के मौके आपको मिल सकते हैं। कई तरह की स्थितियां जल्दी ही अपने आप सुलझ सकती हैं। मन में चल रही बेचैनी पर कंट्रोल करने में आपको सफलता मिलेगी। नए बिजनेस में हाथ डालने के पहले अच्छी तरह विचार कर लें। आज आप विपरीत परिस्थितियों का सफलता से सामना कर सकते हैं। 
    • नेगेटिव -  जितना हो सके आप उतना संभलकर रहें। जहां तक हो नया काम भी करने से बचें। मर्जी का काम करने का मौका आपको कम ही मिल पाएगा। आपकी एकाग्रता में भी कमी महसूस हो सकती है। कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। 
    • क्या करें - हरे कपड़े में मूंग रखकर गणेश मंदिर में दान दें।
    कर्क
    • पॉजिटिव -  अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। मौज-मस्ती और सुस्ती के कारण आपके कामकाज प्रभावित हो सकते हैं। जिम्मेदारियों के बाद आपको दूसरों की जरूरतों पर भी ध्यान देना होगा। आज के अनुभव आपको नई चीजें सिखा जाएंगे। साथ काम करने वाले लोग आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। विकास की योजनाएं बन सकती हैं।
    • नेगेटिव - जिस काम में हाथ डालने के लिए मन में हिचकिचाहट हो रही है, उसे फिलहाल छोड़ दें। बेचैनी और अधीरता से भी बनी रहेगी। संतान के कामों से कष्ट हो सकता है। जहां तक हो सके, हर समय धैर्य रखें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बार-बार आपकी एकाग्रता भंग हो सकती है। थोड़ी भाग-दौड़ रहेगी और परेशानियां आ सकती है। 
    • क्या करें - फालतू पानी न बहाएं। पीने के लिए गिलास में उतना ही पानी लें जितनी जरूरत हो।
    सिंह
    •  पॉजिटिव - नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। खरीददारी के भी योग बन रहे हैं। अपने जीवन में कुछ बदलाव करने की सोच सकते हैं। कुछ भी करने के पहले परिवार के लोगों को भरोसे में जरूर लें। दिन का थोड़ा समय शांति और आनंद से बीतेगा। बिजनेस में कर्मचारियों पर ज्यादा ध्यान दें। जरूरी काम किसी की मदद से पूरे हो सकते हैं। 
    • नेगेटिव - कुछ खास काम करने के लिए आप बेचैनी महसूस कर सकते हैं। पैसों को लेकर फालतू जोखिम न लें। आप जो खर्चा करना चाहते हैं उससे कुछ लोगों को परेशानी हो सकती हैं। मनमर्जी करेंगे, तो तनाव जरूर बढ़ सकता सकता है। दुश्मनों की संख्या बढ़ सकती है। आज आपको कर्जा भी लेना पड़ सकता है। आवास संबंधी समस्या हो सकती है।
    • क्या करें - पानी में लाल चंदन मिलाकर सूर्य को जल चढ़ाएं।
    कन्या
    •  पॉजिटिव - थोड़ा धैर्य रखें और हंसी-मजाक कर के खुद को हल्का कर लें। सब सुलझ जाएगा। कुछ नए लोगों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। आपको किसी काम से फायदा भी हो सकता है। यात्राओं का भी योग बन रहा है। बिजनेस सामान्य रहेगा। दोस्तों से मदद मिलने के योग हैं। 
    • नेगेटिव - ऑफिस में काम करने वाले लोग आपको किसी विवाद में उलझाने की कोशिश भी कर सकते हैं। दूसरों के मामलों में पड़ने से बचना होगा। निजी जीवन में कुछ कठिन स्थितियों का सामना भी करना पड़ सकता है। आप अपनी बात कहने में संकोच कर सकते हैं। कड़वी या जरूरत से ज्यादा बात कहने से सावधान रहें। किसी व्यक्ति या समूह के साथ अपने संबंधों को लेकर आपको टेंशन हो सकती है।  जीवनसाथी के साथ थोड़ी अनबन हो सकती है। हर मामले पर थोड़ी सावधानी से काम करें। आप खुद अपना मूड खराब कर सकते हैं। 
    • क्या करें - गणेश जी को दूर्वा और गुड़ चढ़ाएं।
    तुला
    • पॉजिटिव -  कामकाज बढ़ाने की योजनाएं बन सकती हैं। सफलता मिलेगी बस अपनी कोशिश न छोड़ें। बिजनेस के लिए दिन ठीक रहेगा। कोई बिजनेस या पार्टटाइम काम भी आप शुरू कर सकते हैं। आज शुरू किया गया पार्टटाइम काम कुछ दिनों बाद बढ़ सकता है, आप उसे ही अपना मुख्य काम बना सकते हैं।  
    • नेगेटिव - परिवार की समस्याओं को अनदेखा करेंगे तो खुद ही परेशान हो सकते हैं। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। आप ज्यादा ही बेचैन हो सकते हैं। आपकी बातें किसी को बुरी भी लग सकती हैं। आप खुद में कुछ नकारात्मकता महसूस कर सकते हैं। लेन-देन में सावधान रहें। आज आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। खर्चा भी बढ़ सकता है।
    • क्या करें - सफेद फूल सफेद कपड़े में बांधकर अपने साथ रखें।
    और पढ़ें
  • वृश्चिक

    • पॉजिटिव -  परिवार के सदस्यों से मदद मिलेगी। किसी समस्या को फौरन सुलझाने की कोशिश करें। आप उसमें कुछ हद तक सफल भी हो जाएंगे। परिवार के काम और अपने शौक पूरे करने में आप व्यस्त रहेंगे। दूसरों की मदद करने के मौके मिलेंगे। ऐसे किसी भी काम में आपको सफलता मिलने के पूरे योग हैं, जिसमें दूसरों को सलाह देनी होती हो।
    •  नेगेटिव - खुद को सीमित रखने की न सोचें तो ही अच्छा है। घर के बाहर की समस्याओं से डरे नहीं। कंजूसी का भाव भी रहेगा। फालतू कामों में आपका मन उलझा रहेगा। कोई समस्या समय पर न सुलझे तो खुद पर कंट्रोल करें। दुश्मनों से सावधान रहें। अपनी सेहत का भी पूरा ध्यान रखें। 
    • क्या करें - किसी भी मंदिर के बाहर बैठे गरीब को 1 सिक्का दें।
    और पढ़ें
  • धनु

     

    • पॉजिटिव - आसपास के लोगों की मदद से कामकाज समय से पूरे हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों से संबंध मधुर हो सकते हैं। कोई ऐसा काम हो सकता है। जिससे मानसिक तनाव कम होगा। कामकाज से जुड़ी कोई बात किसी खास व्यक्ति से शेयर कर सकते हैं। 
    • नेगेटिव - आज रोजमर्रा के कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। मानसिक तनाव रहेगा। किसी भी तरह की बहस में न पड़ें और अपने तर्क को मन में ही दबा कर रखें। कुछ लोगों के कारण झुंझलाहट हो सकती है और जीवनसाथी के साथ संबंधों में स्ट्रेस फिल हो सकता है। काम का बोझ ज्यादा रहेगा। किए गए कामों का पूरा परिणाम नहीं मिल सकेगा। 
    • क्या करें - पपीता खाएं।
    और पढ़ें
  • मकर

     

    • पॉजिटिव - किसी समस्या का समाधान हो सकता है। आज आप मन की बात किसी से कह सकते हैं। आपके पास काम ज्यादा रहेगा। इस कारण दिनभर काफी व्यस्त हो सकते हैं। आपका सामाजिक क्षेत्र बढ़ेगा। मन में भविष्य को लेकर कोई आशंका है, तो उसे छोड़ दें। आपके लिए सब ठीक रहेगा।
    • नेगेटिव - परिवार के लोग या छोटे बच्चे आपसे खर्चा करवा सकते हैं। कामकाज में आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। आपके मुंह से कड़वे शब्द निकल सकते हैं। परेशानी हो सकती है। कुछ लोगों या हालातों के कारण आज आप थक सकते हैं। कर्जा भी लेना पड़ सकता है। आज आप थोड़े सावधान रहें। नौकरी या कारोबार से जुड़ी किसी बात को लेकर आपकी टेंशन बढ़ सकती है। 
    • क्या करें - काले तिल दान दें।
    और पढ़ें
  • कुंभ

     

    • पॉजिटिव -  पैसों के मामलों में जहां तक हो सके, व्यावहारिक ही रहें। रोजमर्रा की जिम्मेदारियों से अलग कहीं कुछ करने के मौके आपको मिल सकते हैं। आज आप प्रतिष्ठा बचाने की कोशिश करें। साहस के दम पर आप अपने काम निपटा सकते हैं। साथ काम करने वालों के प्रति आप बेहद उदार भी हो सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात के योग बन रहे हैं।
    • नेगेटिव - फालतू खर्चा न बढ़ने दें। पैसों को लेकर किसी के साथ बहस या विवाद होने के भी योग बन रहे हैं। संभलकर रहें। धन संबंधी परेशानियां सामने आ सकती है। किसी इलेक्ट्रॉनिक सामान के कारण परेशानी हो सकती है। दौड़-भाग हो सकती है। संभलकर रहें। बिना सोचे-समझे किसी से कोई वादा न करें।
    • क्या करें - बालों में थोड़ा-सा काजल लगा लें।
    और पढ़ें
  • मीन

     

     

    • पॉजिटिव -  किसी चलते हुए काम में आप अपनी पूरी ताकत लगा सकते हैं। आप नए तरीके से काम करने की कोशिश करेंगे। शांति और समझौते का मन बनाकर घर-परिवार के मामले सुलझा सकते हैं। प्रेमी आपसे नाराज है, तो उसे भी मना लेंगे। बिजनेस के कामकाज से बाहर जाना पड़ सकता है।