सिंह राशिफल 17 जुलाई: प्रभाव-प्रताप में वृद्धि होगी

आजीविका: षष्ठम भाव का चंद्रमा और एकादश घर में मिथुन राशि का राहू आज प्रभाव-प्रताप में वृद्धि कराएगा। रोजी-रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। दूसरों का सहयोग लेने में सफल होंगे। नौकरी संबंधी यात्रा की स्थिति सुखद और लाभप्रद होगी। शत्रु एवं विरोधियों को लेकर परेशान न हों, वे चाहकर भी आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे।

पारिवारिक जीवन: आज शाम तक किसी प्रियजन से भेंट होगी। अचानक ही कोई शुभ समाचार मिलेगा। लेकिन आज आपको कुछ ज्‍यादा ही सामाजिक होने की जरूरत है। भाईयों में किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है।

आर्थिक स्थिति: रूका हुआ धन प्राप्त होगा। घर के आवश्‍यक कार्यों में धन अधिक खर्च होने की संभावना है। इससे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

स्वास्थ्य: तेज धारदार वस्‍तुओं के प्रयोग में सावधानी बरतनी जरूरी है।