राशिफल 18 जुलाईः देखें आज किन-किन राशियों का दिन बीतेगा मंगलमय

मेष:

आज चंद्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा। चंद्रमा के इस संचार से कई राशियों के लिए दिन का पहला भाग शुभ रहेगा तो किसी के लिए दोपहर के बाद का समय ज्यादा अनुकूल रहेगा। अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन देखें सबसे पहले मेष राशिः-

आज किया हुआ अथवा सोचा हुआ कार्य शीघ्र ही शुभ परिणाम देगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। यात्रा मंगलमय रहेगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। मायके से भी लाभ हो सकता है व अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावना है। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ, मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। भाग्य 75% साथ देगा।

वृषभ:

 

आज भाग्य आपका साथ देगा। बीते दिन जिन लाभों से आप वंचित रह गए, उन्हें पाने का समय आ गया है। धर्म स्थल की यात्रा का विशेष योग बन रहा है। आज आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धियों पर आप विजय प्राप्त कर सकेंगे। विदेश में रहने वाले मित्रों या स्वजनों का समाचार आपको भाव-विभोर कर देगा। भाग्य 70% साथ देगा।

मिथुन:

 

आज शत्रुओं द्वारा रचे षड्यंत्र से सावधान रहने की आवश्यकता है। कोई नई डील अथवा कोई विशेष निर्णय लेने से बचें। वस्तुओं को संभालकर रखें, आज कोई चीज गुम हो सकती है। परिजनों के साथ वाद-विवाद ना हो, इसका ध्यान रखें अन्यथा तकलीफ हो सकती है। भाग्य 60% साथ देगा।