आज 3 शुभ योग बनने से 9 राशियों के लिए हर तरह से खास रहेगा दिन!

जीवन मंत्र डेस्क. शनिवार का राशिफल, आज सूर्य-चंद्रमा की शुभ स्थिति से सौभाग्य योग बन रहा है। वहीं शतभिषा नक्षत्र में चंद्रमा होने से आनंद नाम का एक और शुभ योग रहेगा। इनके अलावा चंद्रमा पर मंगल की दृष्टि पड़ने से महलक्ष्मी योग का फल भी मिलेगा। सितारों की इस शुभ स्थिति का सीधा फायदा मेष, वृष, मिथुन, सिंह, तुला, धनु्, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों को मिलेगा। इन 9 राशियों के लिए शनिवार खास रहेगा। वहीं इनके अलावा कर्क, कन्या और वृश्चिक राशि वाले लोगों को दिनभर संभलकर रहना होगा। इन 3 राशियों के लिए दिन ठीक नहीं कहा जा सकता है। 

शनिवार का राशिफल, 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

  • मेष

    मेष

     

    • पॉजिटिव - अाज आपको धन लाभ हो सकता है। किए गए कामों में फायदा होने के योग बन रहे हैं। संबंधों में सुधार हो सकता है। सबका सम्मान करें। आपके कुछ फैसलों में सटीकता रहेगी। नए बिजनेस के लिए की गई कोशिश भी सफल हो सकती है। प्रोफेशन में सफलता मिलने के योग हैं। करियर में बदलाव के लिहाज से समय ठीक कहा जा सकता है। पुरानी देनदारी भी निपट सकती है। साफ और नपी-तुली बात करेंगे तो परेशानियों से बच सकते हैं। दोस्तों और रिश्तेदारों की मदद भी आपको मिल सकती हैं। 
    • नेगेटिव - एक्स्ट्रा सावधानी वाला दिन है। जेब से पैसे निकालते समय और कुछ बोलते समय सावधानी रखें। आपकी इच्छाएं फालतू खर्चा करवा सकती है। नया कर्जा न लें। पैसों के मामले में किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें। सोच-समझकर बोलें। आपकी किसी बात के कारण विवाद भी हो सकता है। अाज आप भावुक होंगे तो परेशानी में पड़ सकते हैं।  
    • क्या करें - पान में 1 लौंग और इलाइची रखकर हनुमान जी को चढ़ाएं।
    और पढ़ें
  • वृष

    वृष

     

    • पॉजिटिव - आज कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं। कारोबार में व्यस्तता बढ़ेगी। नौकरी में नया काम मिल सकता है। इनकम के नए रास्ते खुल सकते हैं। अविवाहित लोगों की लव लाइफ अच्छी हो सकती है। शादीशुदा लोगों को भी पार्टनर से मदद मिलेगी। जीवनसाथी से आपके संबंध मधुर रहेंगे। नतीजों का इंतजार करें। कार्यक्षेत्र में कुछ लोगों से मदद मिल सकती है। घूमने-फिरने और मनोरंजन में समय बीतेगा।
    • नेगेटिव - किसी भी मामले में आप उतावले होंगे तो इससे आपका ही नुकसान हो सकता है। ऑफिस में बॉस का विरोध न करें। बिना सोचे-समझे किए गए कामों से आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ऑफिस में साथ का कोई व्यक्ति आपकी टेंशन बढ़ा सकता है। पैसों के मामलों में आप परेशान हो सकते हैं। इससे आपका ही मूड खराब होगा। 
    • क्या करें - गाय को मक्की का आटा खिलाएं।
    और पढ़ें
  • मिथुन

    मिथुन

     

    •  पॉजिटिव - आज आप खुश रहेंगे। कार्यक्षेत्र के बड़े काम संयम से करें। जिस ढंग से आप बात करेंगे, उससे लोग आपके फेवर में हो सकते हैं। कार्यस्थल पर आपके लिए स्थितियां अच्छी हो सकती हैं। आप मेहनत कम करेंगे और फायदा ज्यादा मिल सकता है। चंद्रमा गोचर कुंडली के किस्मत वाले घर में है। इससे किसी के साथ आपकी खास बातचीत हो सकती है, जिसका फायदा आपको करियर में मिलेगा। साथ काम करने वाला कोई व्यक्ति, आपको करियर से जुड़े मामलों में मदद भी करेगा। आपकी बेचैनी खत्म हो सकती है। कई तरह के नए-नए विचार आपके मन में चलते रहेंगे।  दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा। किसी से गिफ्ट भी मिल सकता है।
    • नेगेटिव - आज आपके व्यवहार से कोई नाराज हो सकता है। कुछ कामों में मन कम ही लगेगा। थोड़े परेशान भी हो रहेंगे। बिना किसी से सलाह लिए आगे बढ़ने की कोशिश न करें। मन की बातें, अपने इरादे और योजनाएं किसी को न बताएं। लंबे समय की कोई योजना आज न बनाएं। किसी बात को लेकर जल्दबाजी न करें।
    • क्या करें - गणेश जी को पिस्ता का भोग लगाएं।
    और पढ़ें
  • कर्क

    कर्क

     

    • पॉजिटिव - आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। कारोबार के लिए नए लोगों से कॉन्टैक्ट हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली के योग हैं। जीवनसाथी से सम्मान मिलेगा। अपने मन की बात किसी से कहना चाह रहे हैं तो कह दें। आप हर चीज पर गौर से ध्यान दें। अपने मन की आवाज सुनने की कोशिश करें। आज आप किसी रहस्य को जानने की कोशिश में रहेंगे।  
    • नेगेटिव - आज आपकी राशि के लिए चंद्रमा गोचर कुंडली के आठवें भाव में है।  पैसों की टेंशन रहेगी और आपको कुछ मुश्किल हालातों का सामना भी करना पड़ सकता है। कोई नया काम शुरू न करें। पैसा खर्चा करने में थोड़ा संयम रखें। डॉक्यूमेंट से जुड़ा कोई खास काम न करें। किसी की बात पर आंख बंद कर के भरोसा न करें। हर कदम सावधानी से ही बढ़ाएं। यदि आप जोश में आकर कुछ कहेंगे या करेंगे, तो खुद की ही परेशानी बढ़ा देंगे।  
    • क्या करें - दूध में बादाम मिलाकर पिएं।
    और पढ़ें
  • सिंह

    सिंह

     

    • पॉजिटिव - आज बिजनेस में फायदे के योग बन रहे हैं। आपको साथियों से मदद मिलेगी। प्रेम में भी सफलता के योग हैं। पार्टनर के सहयोग से आप सफल हो जाएंगे। आज आपके रोजमर्रा के काम पूरे हो सकते हैं और आपकी सेहत अच्छी रहेगी। कोई बड़ी परेशानी पैसों से सुलझ सकती है। इनकम के कई रास्ते खुल सकते हैं। आज कामकाज भी ज्यादा हो सकता है। बॉस से बातचीत में आपको सफलता मिलेगी।
    • नेगेटिव - जीवनसाथी की सेहत को लेकर टेंशन बढ़ सकती है। किसी स्थिति को लेकर ज्यादा संघर्ष करने या खुद को निराश करने से बचें। आज सब कुछ अपने सोचे हुए तरीके से होने की उम्मीद न रखें। गुस्सा ना करें। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। परिवार वालों के तेवर और फरमाइश बदल सकती हैं। 
    • क्या करें - अखरोट खाएं।
    और पढ़ें
  • कन्या

    कन्या

     

    • पॉजिटिव - बड़े अधिकारियों से बातचीत होने की संभाावना है। संतान से सुख मिलेगा। कारोबार में सफलता मिल सकती है। अधिकारी आपके कामों की तारीफ कर सकते हैं। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य रहेगा। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोग अपने कामकाज से संतुष्ट हो सकते हैं। किसी भी कठिन परिस्थिति का व्यावहारिक समाधान निकालने की कोशिश करें। माता-पिता का आशीर्वाद लें।
    • नेगेटिव - साथ काम करने वाले या आसपास के लोग आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। सोच-समझकर काम करें। दुश्मनों से बचकर रहें। आप किसी स्थिति पर भावनाओं में बहकर कोई प्रतिक्रिया न दें। जरूरत से ज्यादा प्रतिक्रिया करेंगे, तो आपके लिए समस्याएं पैदा हो सकती है। आज आप वाहन चलाते समय एक्स्ट्रा सावधानी रखें। कोई समस्या भी हो सकती है।   
    • क्या करें - उपयोग की हुई चायपत्ती किसी गमले में डालें।
    और पढ़ें
  • तुला

    तुला

     

    • पॉजिटिव -  आज आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। आपको सुख मिलेगा। कहीं से अच्छी खबर मिलेगी। काम-धंधा अच्छा चलेगा। कार्यस्थल पर माहौल अच्छा रहेगा। कुछ अवसरों का फायदा भी आपको मिलेगा। अचानक धन लाभ होने के भी योग बन रहे हैं। निवेश के सुझावों पर फैसला अपने अनुसार ही करें। आसपास के लोगों या साथ काम करने वालों की तारीफ करें। धन लाभ के बड़े मौके आज आपको मिल सकते हैं। पैसों के क्षेत्र में भी अच्छा खासा सुधार हो जाएगा। 
    • नेगेटिव - आप कोई भी बात सोच-विचार कर ही कहें, वरना आपकी परेशानी बढ़ सकती है। यात्रा में परेशानियां रहेंगी। मनोरंजन से जुड़े फालतू खर्चे भी हो सकते हैं। आपका कोई दोस्त या साथ का व्यक्ति परेशान हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में विवाद की स्थिति बनने की संभावना है। रोमांस के मामले में परेशानी भी आ सकती है।  
    • क्या करें - अपोजिट जेंडर वालों को खट्टी-मीठी चीज खिलाएं। 
    और पढ़ें
  • वृश्चिक

    वृश्चिक

     

    • पॉजिटिव - आपका व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा। मन भी मजबूत रहेगा। ऑफिस के कुछ अधूरे मामले निपटाने में आप लगे रहेंगे। आपके मन की शंका भी दूर हो सकती है। जो बदलाव हो रहे हैं, वह आपकी उन्नति के लिए भी जरूरी है। परिवार और समाज के लोग आपके लिए मददगार हो सकते हैं। परिवार के मामलों में विनम्र रहें। बातचीत और भाषण कला में आपको बहुत हद तक सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी बातों का गहरा असर भी लोगों पर होगा। 
    • नेगेटिव - नौकरी और बिजनेस में किसी निवेश, लेन-देन या फैसले को लेकर आपकी टेंशन बढ़ सकती है। माता-पिता या परिवार के अन्य सदस्यों के साथ विवाद होने की संभावना है। आज आप सोच-समझकर ही बोलें। कुछ नया करने के चक्कर में न पड़ें। नया डिसीजन लेने में आपको परेशानी हो सकती है। जरूरी कामों के लिए नहीं चाहते हुए भी आपको कर्जा लेना पड़ सकता है। 
    • क्या करें - अंजीर या गुड़ खाकर घर से निकलें।
    और पढ़ें
  • धनु

    धनु

     

    • पॉजिटिव - सोचे हुए काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। आज आप आने वाले दिनों की योजनाएं भी बना सकते हैं। नए कारोबार की रुपरेखा भी बन सकती है। बिजनेस बढ़ने के योग हैं। आपको अपने लक्ष्य, उम्मीदें और इच्छाओं के बारे में साफ-साफ बात करने का मौका मिलेगा। किसी खास इंसान से आप अपने मन की बातें शेयर करेंगे। कुछ बड़े फैसले आप ले सकते हैं। आज आप थोड़ी फूर्ति और चिंता दिखाएं, तो मेहनत से भी सफलता मिलेगी। माता से सुख मिलेगा। दोस्तों से मुलाकात होगी। 
    • नेगेटिव - मन में किसी मामले को लेकर बेचैनी हो सकती है। मन भटक सकता है। आप लालच में पड़ कर खुद का भी नुकसान करवा सकते हैं। साथ काम करने वाले या आसपास के किसी व्यक्ति के बारे में आपको गलतफहमी हो सकती है।
    • क्या करें - सांई बाबा या अपने गुरु के नाम से कुछ पैसा निकालकर गरीब को दें।
    और पढ़ें
  • मकर

     

    • पॉजिटिव -  धन लाभ के योग बन रहे हैं। गोचर कुंडली के धन भाव में चंद्रमा होने से रुका हुआ पैसा मिल सकता है। किसी एक व्यक्ति के साथ आपके संबंधों का मामला सुलझ जाएगा। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। नौकरी में अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। नई जिम्मेदारी भी मिलने की संभावना है। प्रेम प्रसंग शुरू हो सकता है। कामकाज में दोस्तों से  मदद मिल सकती है। कन्फ्यूजन की स्थिति से निपटने की कोशिश में आप सफल हो सकते हैं। धैर्य और कोशिश के बीच संतुलन रखेंगे, तो ज्यादातर समस्याएं सुलझ सकती है। 
    • नेगेटिव - आज झूठ न बोलें, वरना आपकी परेशानी बढ़ सकती है। किसी बिल के भुगतान में देरी हो सकती है। कोई मामला ज्यादा ही उलझ सकता है। अधिकारियों से बातचीत में सावधान रहें। कोई बात बिगड़ सकती है। पुराने मामले भी उजागर होने की संभावना है।
    • क्या करें - किसी मंदिर में जौ, तिल और चावल दान दें।
    और पढ़ें
  • कुंभ

    कुंभ

     

    • पॉजिटिव - कोई बड़ा काम या बड़ा फैसला आप ले सकते हैं।  न्यायालयीन कामकाज में जीत मिलेगी। परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। किसी नई तकनीक के कारण आपका कामकाज आसान हो सकता है। कोई नया उपकरण आप खरीद सकते हैं। बिजनेस में परिवार की सहायता से सफलता मिलेगी। नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। प्रेम में सफलता मिलने के योग हैं। 
    • नेगेटिव - आसपास या साथ के लोगों से टकराव हो सकता है। अपने व्यवहार में किया गया बदलाव आपको परेशान कर सकता है। कुछ लोग आपकी राय से बिलकुल सहमत नहीं हो पाएंगे। दूसरों में दोष देखने से आपकी ही परेशानी बढ़ सकती है। अपने आसपास के लोगों से समर्थन और मदद नहीं मिल पाएगी। 
    • क्या करें - अपोजिट जेंडर वालों को लेदर पर्स या बेल्ट गिफ्ट करें।
    और पढ़ें
  • मीन

    मीन

     

    • पॉजिटिव - बिजनेस या नौकरी के काम से यात्रा हो सकती है। संयम रखेंगे और खुद के लिए कुछ अच्छा काम भी होगा। सोचे हुए काम पूरे करने की कोशिश करेंगे। एक्स्ट्रा इनकम या बिजनेस बढ़ाने के लिए आपके दिमाग में कई तरह के आइडिया आ सकते हैं। आपके मन में कुछ बड़े विचार भी रहेंगे। भरोसेमंद लोगों से समय पर सही सलाह और मदद मिल सकती है। पढ़ने और कुछ नया सीखने में रुचि होगी।