आज का पंचांग: जानिए 31 जुलाई 2019 का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय!

31 जुलाई, बुधवार, 2019। श्राद्ध की अमावस्या। सूर्य दक्षिणायन। सूर्य उत्तर गोल। वर्षा ऋतु। आज कोई शुभ काम करने के बारे में सोच रहे हैं तो दिन के शुभ और अशुभ समय के बारे में यहां जानकारी कर सकते हैं। आज मध्याह्न 12 बजे से मध्याह्न 1.30 बजे तक राहुकालम् रहेगा। इस दौरान शुभ काम करने से बचना चाहिए।

आज बुधवार होने से अभिजीत मुहूर्त नहीं होगा। आज शुभ कार्य करने के लिए अमृत काल आज सुबह 7 बजकर 23 मिनट से 09 बजकर 04 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 41 मिनट से 03 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 06 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक। लाभ योग सुबह 05 बजकर 41 मिनट से 07 बजकर 23 मिनट तक। 

31 जुलाई, बुधवार, 9 श्रावण (सौर) शक 1941, 16 श्रावण मास प्रविष्टे 2076, 27 जिल्काद सन् हिजरी 1440, श्रावण कृष्ण चतुर्दशी प्रात:11.58 बजे तक उपरांत अमावस्या, पुनर्वसु नक्षत्र मध्याह्न 2.41 बजे तक तदनंतर पुष्य नक्षत्र, वज्र योग सायं 7.06 बजे तक पश्चात सिद्धि (असृक) योग, शकुनि करण, चंद्रमा प्रात:9.15 बजे तक मिथुन राशि में उपरांत कर्क राशि में।

  •