जिले में अब तक 496.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज, पढ़े खबर।

नीमच नीमच जिले में चालू वर्षाकाल में अब तक 496.4 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। नीमच में 537 मि.मी. मनासा में 539.4 मि.मी. एवं जावद में 413 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई हैं। जबकि गत वर्ष इस अवधि में औसत 498.6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी। नीमच में 670 मि.मी. मनासा में 366 मि.मी. एवं जावद में 460 मि.मी.वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में 31 जुलाई 2019 को प्रात: 8 बजे समाप्‍त हुए पिछले चौबीस घन्‍टो के दौरान औसत 6 मि.मी.वर्षा दर्ज हुई हैं। नीमच में 4 मिमी. मनासा में 9 मि.मी. एवं जावद में 5 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई हैं।