पंचांग 15 अगस्त: श्रावण शुक्ल पूर्णिमा, रक्षाबंधन आज और चंद्रमा का कुंभ राशि पर संचार

राष्ट्रीय मिति श्रावण 24, शक संवत् 1941, श्रावण शुक्ला, पूर्णिमा, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2076। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 31, जिल्हेज 13, हिजरी 1440 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 15 अगस्त सन् 2019 ई॰।

सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। पूर्णिमा तिथि सायं 05 बजकर 59 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ।

श्रवण नक्षत्र प्रातः 08 बजकर 02 मिनट तक उपरांत घनिष्ठा नक्षत्र का आरंभ। सौभाग्य योग पूर्वाह्न 11 बजकर 59 मिनट तक उपरांत शोभन योग का आरंभ।

बव करण सायं 05 बजकर 59 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा रात्रि 09 बजकर 28 मिनट तक मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय दिल्ली 15 अगस्त: सुबह 05 बजकर 50 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय दिल्ली 15 अगस्त: शाम 07 बजकर 02 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्तः
अमृत काल आज सुबह 11 बजकर 17 मिनट से मध्यरात्रि 01 बजकर 05 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 50 मिनट से 03 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त आज दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से 01 बजकर 08 मिनट तक। निशिथ काल मध्यरात्रि में 12 बजकर 20 मिनट से 01 बजकर 06 मिनट तक होगा।

आज का अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। सुबह 09 बजकर 33 मिनट से सुबह 11 बजकर 08 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 06 बजकर 23 मिनट से सुबह 07 बजकर 58 मिनट तक यमगंड रहेगा। पंचक रात 9 बजकर 29 मिनट से सुबह 6 बजकर 23 मिनट तक रहेगा।

आज के उपायः बृहस्पतिदेव की पूजा कीजिए। पीले वस्त्र दान करें। केले के पेड़ पर जल चढ़ाएं। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)