पंचांग 17 अगस्त: भाद्रपद कृष्ण द्वितीय तिथि, चंद्रमा का कुंभ राशि पर संचार!

राष्ट्रीय मिति श्रावण 26, शक संवत् 1941, भाद्रपद, कृष्णा द्वितीया शनिवार, विक्रम संवत् 2076। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 01, जिल्हेज 15, हिजरी 1440 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 17 अगस्त सन् 2019 ई॰।

सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 निट तक। द्वितीया तिथि रात्रि 10 बजकर 49 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ।

शतभिषा नक्षत्र अपराह्न 01 बजकर 55 मिनट तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ, अतिगण्ड योग अपराह्न 01 बजकर 51 मिनट तक उपरांत सुकर्मा योग का आरंभ।

तैतिल करण प्रातः 09 बजकर 35 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कुंभ राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय दिल्ली 17 अगस्त: सुबह 05 बजकर 51 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय दिल्ली 17 अगस्त: शाम 07 बजे।

आज का शुभ मुहूर्तः

त्रिपुष्कर योग आज दोपहर 1 बजकर 56 मिनट से रात 10 बजकर 48 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 49 मिनट से दोपहर 03 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त आज दोपहर 12 बजकर 17 मिनट से दोपहर 01 बजकर 44 मिनट तक। निशिथ काल मध्यरात्रि में 12 बजकर 20 मिनट से मध्यरात्रि 01 बजकर 05 मिनट तक होगा। गोधूलि मुहूर्त शाम 6 बजकर 49 मिनट से शाम 7 बजकर 13 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 निट तक। सुबह 06 बजकर 24 मिनट से सुबह 07 बजकर 58 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर 02 बजकर 17 मिनट से 03 बजकर 52 मिनट तक यमगंड रहेगा। भद्रा सुबह 05 बजकर 37 मिनट से 06 बजकर 42 तक। आज पूरे दिन पंचक रहेगा।

आज के उपायः लाल गाय को गुड़ के साथ रोटी खिलाएं, सूर्य देवता को जल और लाल फूल अर्पित करें। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)