बिना निर्माण अनुमति तान दिया आलिशान मकान, पुष्पांजलि फिटनेस सेंटर का भी बिना परमिशन हो रहा संचालन, जल्द हो सकती है बड़ी कार्रवाई!

नीमच। गजट नोटिफिकेशन के बाद बंगला-बगीचा क्षेत्र में बिना व्यवस्थापन के निर्माण करनेे पर सख्ती से रोक लगी हुई है। बावजूद इसके बंगला नंबर 42 में अवैधानिक रूप से दर्शन पिता राजेन्द्र शर्मा ने आलिशान मकान का अवैध रूप से निर्माण किया है। मकान के निर्माण के समय कई बार नपा की चैतावनी के बाद भी अवैध निर्माण रोका नही गया। वही अब आरटीआई से यह खुलासा हुआ है कि दर्शन शर्मा ने बिना निर्माण अनुमति के मकान का निर्माण किया है। साथ ही यह भी खुलासा हुआ है कि बंगला नम्बर 42 स्थित दर्शन शर्मा के अवैध मकान पर पुष्पांजलि फिटनेस सेंटर का संचालन किया जा रहा है जिसकी परमिशन भी नपा से नही ली गई है, अवैधानिक रूप से फिटनेस सेंटर को संचालित किया जा रहा है। जल्द ही इन दोनो ही मामलो में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई देखने को मिल सकती है। दर्शन शर्मा आज तक अपने ही अवैध निर्माण पर चुप्पी क्यो साधे रहे। कई बार इनसे इनके अवैध मकान और फिटनेस सेंटर के अवैध संचालन को लेकर सवाल पुछे गए, लेकिन दर्शन शर्मा हमेशा की तरह सवालो के जवाब नही दे पाए। वही अब आरटीआई में साफ खुलासा हो गया है कि बंगला नम्बर 42 स्थित दर्शन शर्मा का मकान अवैध है साथ ही पुष्पांजलि फिटनेस सेंटर संचालित करने की भी इनके पास परमिशन नही है। ऐसे मे क्या अब दर्शन शर्मा अपने समाजसेवी होने का प्राण—प्राण और प्रतीष्ठा से पालन कर पाऐंगे, क्या दर्शन शर्मा अपने ही अवैध मकान और अवैध संचालित फिटनेस सेंटर को लेकर जल्द प्रेसवार्ता आयोजित करेंगे या फिर अपने दामन के दाग को जनता से छुपाने में कामयाब रहेंगे।क्या शिकायत के बाद जल्द धराशाही होगा मकानबंगला नम्बर 42 स्थित दर्शन पिता राजेन्द्र शर्मा के अवैध निर्माण की शिकायत हुई है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि जल्द ही अवैध निर्माण धराशाही हो सकता है। वही अवैध रूप से संचालित पुष्पांजलि फिटनेस सेंटर पर भी जल्द बड़ी कार्रवाई देखने को मिल सकती है।