कोई भी पात्र व्यक्ति जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित ना रहे - सुधीर गुप्ता  


मंदसौर - सांसद सुधीर गुप्ता ने संसदीय क्षेत्र की मल्हारगढ़ विधानसभा के ग्राम देवरी में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया। इस अवसर पर सांसद गुप्ता ने ग्रामवासियों को विकसित भारत बनाने की शपथ भी दिलाई।इस अवसर पर सांसद गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर विकसित भारत निर्माण का संकल्प देशवासियों में राष्ट्र की प्रगति व प्रतिष्ठा के अभ्युदय का विश्वास बना है। आज भारत प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियाँ अर्जित कर रहा है। युवा, महिला, किसान और गरीब को सशक्तिकरण और स्वावलंबन प्रदान करने को समर्पित यह संकल्प यात्रा जन-जन के नवजागरण का संदेश बनी है। सांसद गुप्ता ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन ही इसलिए किया गया है ताकि अगर किसी पात्र व्यक्ति को लाभ नहीं मिल रहा तो इस यात्रा के दौरान वह अपना पंजीकरण कराकर योजना का लाभ ले सकता है।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सामंतसिंह भाजपा के वरिष्ठनेता पूर्व सरपंच  देवीलाल धनगर, जनपद सदस्य बंशीलाल धनगर, सरपंच भारत चौहान, बुथ अध्यक्ष बद्रीलाल धनगर,  विष्णु पाटीदार,  गोविंदसिंह सहित अधिकारी कर्मचारीगण एवं ग्रामवासी उपस्थित थे ।