भाजपा किसान मोर्चा की बैठक संपन्न



नीमच-आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा किसान मोर्चा की बैठक तपोभूमि पर भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार के नेतृत्व में किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री महेश पाटीदार व जिला अध्यक्ष नवलगिरी गोस्वामी की मुख्य अतिथि में संपन्न हुई जिसमें किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ने भारत माता की जय घोष के साथ आगामी लोकसभा चुनाव पर ध्यान आकर्षित कराते हुए शहर, गांव व जिले एवं प्रदेश मैं अपने-अपने सभी बुथो को मजबूती प्रदान करने तथा ग्रामीण क्षेत्र के नए पुराने मतदाता जो कि आज भी भटके हुए हैं उन सभी को भाजपा शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं की जानकारी व लाभ दिलाते हुए उन सभी को एक सही प्लेटफॉर्म पर लाकर भाजपामयी बना भाजपा के प्रति जागरूकता पैदा कर आगामी लोकसभा चुनाव में फिर से एक सशक्त मोदी सरकार की बात कही जिसके लिए देश- प्रदेश में किसान मोर्चा जागरूकता से कार्य कर रहा है।इसी कड़ी में भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार ने भी अपने उद्बोधन में कहां की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की भाजपामयी सरकार एक ऐसी सशक्त, शक्तिशाली व मजबूत पार्टी है जिसने देश के हर क्षेत्र में सभी वर्गों को एक समानता से देखते हुए सभी वर्गों के लिए ऐसी- ऐसी योजनाएं ओर योजनाओं का लाभ दिया है जिसकी कल्पना भी लोगों ने नहीं की थी लोगों के झोपड़ी नुमा मकानों को प्रधानमंत्री आवास योजना में ढाई लाख रुपए राशि से स्वयं के पक्के मकान वाली योजना से लेकर आयुष्मान कार्ड,शौचालय, मुद्रा लोन, उज्जवल गैस योजना, किसान निधि, संबल योजना, लाडली बहन व कई लाभकारी योजना भाजपा सरकार ने जनहित में दी है जिसका प्रतिफल भी देश की जनता ने विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत से तय किया है इसी तरह आगामी लोकसभा चुनाव में भी हम सभी को मिलकर पुनः माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार लाना है जिसके लिए देश - प्रदेश के हर क्षेत्र में किसान मोर्चा व समस्त भाजपा साथीगण पुरजोर से मेहनत कर भाजपा की सभी योजनाओं का लाभ आम जन को दिलवा रहे है!इस अवसर पर किसान मोर्चा जिला महामंत्री राम नारायण राठौड़, कन्हैया लाल रावत, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष विमल पाटीदार, राजेश पाटीदार, नीतियां शोध प्रभारी बाबूलाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष अशोक जरेरीया, मंडल अध्यक्ष महेश माली, विनोद नागदा,मुखर्जी मंडल महामंत्री चंद्रशेखर जायसवार, मोहम्मद रईस हुसैन पटवा वअन्य सभी भाजपा साथीगण उपस्थित रहे।