यह चुनाव न केवल देश के भविष्य बल्कि राजनीती की दिशा दशा भी तय करेगा - योगेश राजोरा


भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया है की ऐनडीए इस चुनाव में 400 सीटें प्राप्त करेगी , वहीँ भाजपा ने स्वयं के लिए 370 सीटो का लक्ष लिया है एवं इतना ही नहीं पार्टी ने देश भर के प्रत्येक बूथ पर पूर्व चुनाव से 370 वोट अधिक प्राप्त करने का भी लक्ष तय किया है  और इस लक्ष को प्राप्त करने के लिए भाजपा कार्यकर्त्ता गाँव चलो अभियान , लाभार्थी संपर्क अभियान ,शक्ति वंदन अभियान ,बस्ती संपर्क व् संवाद ,दिवार लेखन ,ग्राम परिक्रमा यात्रा ,स्वाभिमान से उडान की और ,युवा चोपाल ,चाय पर चर्चा ,दलित युवा संवाद ,जैसे अनेक कार्यक्रम बूथ स्तर पर आयोजित कर देश भर के प्रत्येक घर पर दस्तक दे रही है | इन सभी अभियानों की मोनिटरिंग भाजपा के राष्ट्रिय कार्यालय से सीधे हो रही है पार्टी ने प्रत्येक लोक सभा स्तर पर कॉल सेंटर की भी स्थापना की है जो सम्पूर्ण लोकसभा में प्रत्येक वोटर से सीधे संवाद कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आह्वान कर रहे है | भाजपा की सोशल मिडिया एवं आईटी सेल का अपना एक महत्त्व है जो निरंटर पार्टी के कंटेंट को प्रत्येक हाथ में लगे मोबाईल तक वाइरल कर रही है एवं पार्टी व् सरकार के विचार से आमजनो को जोड़ रही है | साथ ही विगत 10 वर्षो में मोदी सरकार द्वारा किये गए ऐतिहासिक फैसलों को भी जनता के बिच भुनाने में पार्टी कोई कसार नही छोड़ रही |  धारा 370 ,राम मंदिर निर्माण , नारी वंदन अधिनियम , सीएए ,जैसे फेसले मोदी सरकार मे ऐतिहासिक हुए है ये ऐसे फेसले है जिसके बारे में पूर्व की सरकारे सोचने से भी कतराती थी और वहीँ मोदी सरकार ने कड़े फेसले लिए है और उन्हें धरातल पर लागु किया है | हर घर नल ,4 करोड़ से अधिक परिवारों को प्रधानमंत्री आवास की सोगात ,80 करोड़ लोगों को निःशुल्क अनाज वितरण ,10 वर्षो में 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आये है सरकार ने लगभग 11 करोड़ शौचालय बनाकर गरीबो को दिए है  आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को सक्षम बना रही पीएम स्वनिधि योजना | पीएम विश्वकर्मा योजना से 84 लाख से ज्यादा लोग जुड़े है | ऐसी अनेक योजनाओ ने देश के गरीब ,किसान, युवा व् महिलाओ को सशक्त बनाने की दिशा में सार्थक सिद्ध हुई है | आज भारत में सपनो को हकीकत में बुना जा रहा है | गरीब युवा महिला और किसान जैसी चार जातियों के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार गारंटी के साथ काम कर रही है | अमृतकाल के इस समय में आज पूरी दुनिया भारत को अवसरों की भूमि के रूप में देख रही है | आज भारत उस स्थान पर है जब वो विश्व की बढ़ी चुनौतियों के समाधान में बड़ी भूमिका निभा रहा है | भारत विश्व को नई राह दिखने में सक्षम दिखाई दे रहा है सम्रद्ध ,सशक्त व् आत्मनिर्भर भारत की रफ़्तार को आज सारा विश्व टकटकी लगाकर देख रहा है | हमारे साथ दुनिया भी मान रही है की भारत का यही समय है | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी तीसरी टर्म का जिक्र करते रहते है एवं यह भी कहते है की तीसरी टर्म में और भी अधिक कड़े फेसले सरकार लेगी | देश दुनिया में अपनी धाक जमा चुके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव के बाद तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की और अग्रसर है ऐसा करने वाले वह पंडित जवाहरलाल नहरू के बाद दुसरे प्रधान मंत्री होंगे , क्युकी आज़ादी के बाद अब तक तीन बार सिर्फ नहरू ही प्रधानमंत्री बने है | यह चुनाव न केवल देश के भविष्य बल्कि राजनीती की दिशा दशा के लिए भी अहम् होंगे