अपना काम बनता भाड़ में जाए जनता की तर्ज पर,  ये क्या कर दिया सांसद गुप्ता के गुर्गों ने, केंद्रीय मंत्री तौमर के साथ भाजपा की भी करवा दी फजीहत!

नीमच। सांसद प्रत्याशी सुधीर गुप्ता अपने कारनामो, लच्छेदार भाषणों से वैसे ही चर्चाओं में रहते हैं। इस बार उनकी झांकी चमकाने के लिए गुर्गों की एक और हरकत से भारी छिछालेदार हो रही है। हुआ यूं कि गुरुवार की शाम केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तौमर का नीमच में रोड़ शो रखा गया था। शाम तक कार्यकर्ता जुटे नहीं तो गुप्ता की झांकी सजाने वाले ठेकेदारों को तिकड़म सूझी। उन्होने आनन फानन में किराए पर कार्यकर्ताओं की जमावट कर ली। 200-200 रुपए में भाड़े पर कार्यकर्ता लाए गए। और कार्यकर्ता के रूप में मजदूरों से भाजपा के झंडे उठवाकर शहर में लहराए गए। हद तो तब हो गई आखरी में जब 200-200 रूपए में किराये से लाये गए मजदूरों को उनकी मजदूरी तक नहीं दी और गुप्ता की झांकी जमाने वाले ठेकेदार बारी-बारी से नो दो ग्यारह होते हुवे दिखाई दिए। तो कुल मिलाकर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमार के रोड़ शो के बाद फिर से सांसद सुधीर गुप्ता चारो और चर्चाओं में आ गए और सब दूर भाजपा की फजीहत करवा डाली!