OMG! दूषित पानी पीने से एक ही गांव के उल्टी दस्त से 50 से अधिक लोग हुए बीमार, पढ़े पूरी खबर!

- स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोर्चा संभाला

नीमच। जिले के मनासा उपखंड के गांव में उल्टी दस्त से बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रभावित हुए हैं। मनासा के विभिन्न चिकित्सालयों में करीब 50 मरीजों को भर्ती कर उपचार प्रारंभ किया गया है। कुछ लोगों का स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा गांव में ही उपचार किया जा रहा है। 

जानकारी के अनुसार कुंडला गांव में मंगलवार को अचानक ही कुछ ग्रामीणों को उल्टी और दस्त की शिकायत हुई। देखते ही देखते शाम तक अधिकांश घरों मंे मरीजों की संख्या बढ़ने लगी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के ब्लाक मुख्यालय पर दी। जहां से एक एंबुलेंस और कुछ चिकित्साकर्मी पहुंचाए गए। टीम ने ग्रामीणों की जांच की और उपचार प्रारंभ किया। मंगलवार को दोपहर तक कुंडला से करीब 50 मरीजों को तबियत अधिक खराब होने के कारण मनासा के चिकित्सालयों में भेजा गया। मनासा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करीब 12 मरीजों को भर्ती किया गया है शेष मरीजों को निजी चिकित्सालयों में भर्ती कराया गया। 

बताया गया है कि पीएचई की नल जल योजना के पाइप लीकेज के कारण दूषित पानी नलों में आया। इस पानी के सेवन से ग्रामीण उल्टी दस्त का शिकार हुए हैं। 

बीएमओ डा.आरके जोशी ने बताया कि लगभग 50 से अधिक मरीजों के उल्टी दस्त से प्रभावित होने की सूचना मिली थी। 12 से अधिक मरीजों का उपचार सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है। सभी की स्थिति सामान्य है। 

इधर नल जल योजना में सुधार कार्य भी प्रारंभ किया गया है।