शनिवार का राशिफल, आज के ग्रह-नक्षत्र बना रहे हैं 2 बड़े शुभ योग बनने से 9 राशियों के लिए खास रहेगा दिन!

जीवन मंत्र डेस्क. शनिवार का राशिफल, आज सूर्य और चंद्रमा की शुभ स्थिति से सिद्धि और पद्म योग बन रहे हैं। इन 2 शुभ योगों का सीधा फायदा मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों को मिलेगा। आज इन 9 राशि वाले लोगों के साेचे हुए काम पूरे हो जाएंगे। अधिकारियों से मदद मिलेगी और बिजनेस में भी सितारे साथ देंगे। इनके अलावा वृष, कन्या और मकर राशि वाले लोगों को सितारों का साथ नहीं मिल पाएगा। इन 3 राशियों के लिए दिन ठीक नहीं कहा जा सकता है।

शनिवार का राशिफल, क्या कहते हैं आपके सितारे,पढ़ें आज का राशिफल

  • मेष

    • पॉजिटिव - दिन अच्छा है। ऑफिस में विपरीत लिंग के लोगों के साथ बातचीत कुछ ज्यादा हो सकती है। समय पर काम पूरे हो सकते हैं। कुछ खास लोगों से मदद मिलने के भी योग बन रहे हैं। अपनी भावनाओं पर कंट्रोल करेंगे तो फायदा होगा। प्रेम जताने के लिए दिन ठीक है। किसी के मेंटल सपोर्ट से आपकी मानसिक स्थिति में संतुलन रहेगा। 
    • नेगेटिव - आसपास का कोई व्यक्ति भावनात्मक तौर पर असंतुलित हो सकता है। कामकाज और जिम्मेदारी के क्षेत्र में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। आपके लिए किसी भी मामले पर फैसला लेना मुश्किल हो सकता है। किसी भी काम पर पूरा ध्यान नहीं दे पाने से आप परेशान हो सकते हैं। आपके इरादे चाहे जितने भी नेक रहें, कुछ लोग आपको गलत भी समझ सकते हैं। 
    • क्या करें - पूड़ी और बताशा छत पर रखें।
    वृष
    • पॉजिटिव - आज आप ऑफिस के कुछ खास काम निपटाने में सफल हो सकते हैं। काम में भी मन लगेगा। हिम्मत और दिमाग से बिगड़ी हुई स्थिति को संभालने में बहुत हद तक आपको सफलता मिल सकती है। अच्छे व्यवहार के कारण कुछ लोगों की मदद मिल सकती है। संयम में रहें। आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। 
    • नेगेटिव - आपको सफलता के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। कुछ वादे पूरा करने का दबाव भी आप पर हो सकता है। आपकी ही कुछ बातों में टकराव और तनाव होने के योग बन रहे हैं। आपका मन एक जगह नहीं लगेगा। इससे परेशानी बढ़ सकती है। अधूरी इच्छा और कुछ खास काम पूरे होने में थोड़ा समय लग सकता है।  
    • क्या करें - चेहरे पर कच्चा दूध लगाएं।
    मिथुन
  •  

    • पॉजिटिव -  आज कामकाज में सफलता के योग बन रहे हैं। आपका अच्छा असर लोगों पर रहेगा। आपके पास ऑफिस या अपने पेशे के काम बहुत रहेंगे। बहुत सारा काम निपटाने की कोशिश आप कर सकते हैं। जो काम और बातें अटक रही हैं, उनके लिए कोई बीच का रास्ता भी निकल सकता है। जीवनसाथी से मदद मिल सकती है। सबसे विनम्र होकर बात करें। कानूनी मामलों में समय का ध्यान रखें।
    • नेगेटिव - ग्रह-स्थिति के कारण आपके पारिवारिक और कामकाजी जीवन में थोड़ा टकराव होने की संभावना है। तनाव के कारण आपके लिए ये तय करना मुश्किल हो सकता है कि क्या करें और क्या नहीं।
    • क्या करें - किन्नरों को इलाइची खिलाएं।
    कर्क
  •  

    • पॉजिटिव - गोचर कुंडली के अनुसार चंद्रमा का असर आपके पैसों पर हो सकता है। आप मीठा बोलकर अपने काम पूरे करवा सकते हैं। किस्मत का साथ भी आज आपको मिल सकता है। अपने आप पर भरोसा रखें। आज ऐसे काम पूरे हो सकते हैं। जिनके बारे में आप पिछले कुछ दिनों से प्लानिंग कर रहे हैं। अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। अपनी कोशिशों में आप सफल रहेंगे। कुछ नया सीखने को मिलेगा। नए स्थान पर भी जा सकते हैं।  
    • नेगेटिव - वाणी पर नियंत्रण न रखा, तो बातचीत में कोई गलतफहमी हो सकती है। ये गलतफहमी नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों के लिए बड़ी परेशानी साबित हो सकती है। कर्क राशि के लोग आज अपनी दो तरफा बातों के कारण परेशानी में पड़ सकते हैं।
    • क्या करें - पीने का पानी रखने के स्थान पर दीपक लगाएं।
    सिंह
  •  

    • पॉजिटिव - बिजनेस में अच्छी स्थिति बन सकती है। कोशिश करने पर रुका हुआ पैसा मिल सकता है। आपका कॉन्फिडेंस भी बढ़ सकता है। जरूरी काम निपटाने में कुछ लोगों की मदद मिल सकती है। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। उन मामलों को टाल दें जिनको निपटाने में आप परेशान हो रहे हैं।  बड़ा कदम उठाने के पहले अच्छी तरह विचार कर लें। किसी अनुभवी से भी सलाह ले लें। शारीरिक परेशानियां भी खत्म होने के योग हैं।   
    •  नेगेटिव - पार्टनर के साथ संबंधों में हल्का तनाव हो सकता है। पैसों से जुड़े मामलों पर, बजट और खर्चे को लेकर मतभेद होने के योग बन रहे हैं। ऑफिस में गलतफहमी या टकराव की स्थिति बन सकती है। चलते कामों में रुकावटें आ सकती हैं। पैसों से जुड़ा तनाव बढ़ सकता है। पैसों के मामले में दूसरों की राय आपको कम समझ आएगी।  
    • क्या करें - चंदन का तिलक लगाएं।
    कन्या
  •  

    •  पॉजिटिव - आपके लिए दिन सामान्य रहेगा। परेशानी में खुद को संभाल लें। ऑफिस में विपरीत लिंग वाले लोगों से भावनात्मक बातचीत हो सकती है। आपको मदद भी मिलेगी। विवाद के मामलों से खुद को दूर रखने की कोशिश करें। कुछ विवादों में समझौते हो सकते हैं। पैसों के क्षेत्र में प्रगति होगी। पुराने अटके कामों में भी गति आ सकती है। कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। 
    • नेगेटिव - ऑफिस में परेशानी के योग बन रहे हैं। कुछ मामलों में जीवनसाथी से अनबन होने की संभावना बन रही है। रिश्तों के पुराने अनसुलझे मामले आपके सामने आएंगे।
    • क्या करें - गणेश जी को लड्डू चढ़ाएं।
    तुला
  •  

    • पॉजिटिव - चंद्रमा गोचर कुंडली के लाभ भाव में रहेगा। पैसों और अन्य मामलों में फायदे वाला दिन है। आज आप कामकाज में व्यस्त रहेंगे। आपके सामने कई जिम्मेदारी वाले काम भी रहेंगे। रोजमर्रा और पार्टनरशिप के काम आज समय से पूरे हो सकते हैं। किसी तरह का कन्फ्यूजन भी खत्म हो सकता है। आज मानसिक तौर पर आप सक्रिय रहेंगे। रोजमर्रा के कामकाज में बदलाव की कोशिश हो सकती है। अपने कामकाज में सुधार करने का दिन है।  
    • नेगेटिव - किसी भी काम में न तो बहुत जल्दबाजी करें और न ही किसी की बात पर पलटकर जवाब दें। यह दोनों चीजें आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। मनोरंजन पर पैसा खर्चा हो सकता है। कुछ कामों में थोड़ी बहुत परेशानी या देरी हो सकती है।  
    • क्या करें - पानी की टंकी में सफेद फूल डालें।
    और पढ़ें
  • वृश्चिक

     

    • पॉजिटिव - आपको मेहनत से सफलता मिलने के योग हैं। कोई बड़ा फायदा भी आपको हो सकता है। मनचाहे कामों को पूरे करने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। बिजनेस के लिहाज से दिन अच्छा है। आप किसी नतीजे या फैसले का इंतजार कर रहे हैं तो शांति रखें, सब ठीक हो जाएगा। ऑफिस में अपने नियमित काम से हटकर कुछ करने की कोशिश करेंगे तो सफल रहेंगे।  
    • नेगेटिव - किसी भी काम में अति करने से बचें। ऑफिस में थोड़ी परेशानी हो सकती है। बिजनेस का कोई भी बड़ा फैसला न करें। दिनभर सावधानी से ही काम लें। रिश्तों में बड़े बदलाव होने की संभावना है। कुछ दोस्तों और अपने ही लोगों से अनबन होने के योग बन रहे हैं।  
    • क्या करें - हनुमान जी को पान चढ़ाएं।
    और पढ़ें
  • धनु

     

    • पॉजिटिव - आज आपका कॉन्फिडेंस बढ़ सकता है। उलझे हुए काम सुलझाने के लिए स्थितियां आपके फेवर में हो सकती है। आपके सोचने के तरीके में बदलाव हो सकता है। दोस्तों से समय पर मदद मिल सकती है। अपनी राय और बातों से आप ज्यादातर लोगों पर प्रभाव जमा सकते हैं।
    • नेगेटिव - आपकी कुछ बातें आज सार्वजनिक हो सकती हैं। आपका पैसा न चाहते हुए भी कहीं फंस सकता है। आप जोश में आकर किसी काम के लिए लिमिट क्रॉस न करें। इससे आपको ही नुकसान हो सकता है। संभलकर रहना होगा। परिवार में थोड़ी अशांति हो सकती है।
    • क्या करें - विष्णु मंदिर में इत्र चढ़ाएं।
    और पढ़ें
  • मकर

     

    • पॉजिटिव - अपनी जिम्मेदारियों को ध्यान में रखें। अपने समय और धैर्य का पूरा इस्तेमाल करें। आज इसकी जरूरत होगी। आज आप पॉजिटिव रहने की कोशिश करें। रोजमर्रा के कामकाज निपटाने के लिए आपको एक्स्ट्रा कोशिश करनी होगी। अपने ही दम पर और शांत मन से जो काम करेंगे, उसमें आपको सफलता मिल सकती है।
    • नेगेटिव - आज थोड़ी बेचैनी और चिड़चिड़ाहट भी हो सकती है। गोचर कुंडली में चंद्रमा की स्थिति ठीक नहीं होने से आपका मन दुखी हो सकता है। अनबन या विवाद के योग बन रहे हैं। सावधान रहें। बुरे ख्याल मन में आ सकते हैं। आपके व्यवहार में लापरवाही हो सकती है। स्वार्थी लोग आपके काम बिगाड़ सकते हैं। फालतू खर्चा भी हो सकता है। किसी कार्यक्रम में लापरवाही न करें।
    • क्या न करें - तला-गला खाना खाने से आपको बचना होगा।
    और पढ़ें
  • कुंभ

     

    • पॉजिटिव - आज गोचर कुंडली के सातवें भाव में चंद्रमा होने से रोजमर्रा के कामों की परेशानियां खत्म हो सकती हैं। रोजमर्रा के कामों में आज आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। आपकी इनकम सामान्य रहेगी, रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। आपके लिए दिन अच्छा हो सकता है। आपके वो काम भी पूरे हो सकते हैं जो रुके हुए थे। नौकरीपेशा लोगों के खास काम भी आज  पूरे हो सकते हैं। पैसों के मामले आपके लिए खास हो सकते हैं।  
    • नेगेटिव -  सावधान रहें। हो सके तो विवाद के मामले टाल दें। आपका कॉन्फिडेंस डगमगा सकता है। किसी पर डिपेंड होने से बचें।
    • क्या करें - बड़ के पत्तों पर राम लिखकर हनुमान जी को चढ़ाएं।
    और पढ़ें
  • मीन

     

    • पॉजिटिव - पैसा कमाने की कोशिश में सफलता मिल सकती है। कोई पार्ट-टाइम काम भी आपको मिल सकता है। एक्स्ट्रा काम में किसी की मदद मिलने के योग बन रहे हैं। पुराने कुछ मामलों में अनबन खत्म हो सकती है। दूसरों का नजरिया समझने की कोशिश करें। आपको किसी अच्छी खबर का इंतजार रहेगा।