इन कारणों की वजह से महिलाएं नहीं तोड़ना चाहती अपने पति के साथ रिश्ता!

कहते हैं रिश्ते तो भगवान के यहां से बन कर आते हैं। धरती पर तो बस वो एक दूसरे से मिलते हैं। कम से कम हमारे भारतीय समाज में तो ऐसा ही कहा जाता है। लेकिन बहुत बार समाज की इन्हीं दकियानूसी विचारधारा के भंवर में फंसकर बहुत सी महिलाएं अपने पति के साथ खराब से खराब परिस्थितियों में भी सामंजस्य बिठाने का प्रयत्न ताउम्र करती है। आइए जानते है वो कौन से कारण है जिनकी वजह से महिलाएं एक अपमानजनक रिश्ते में बनी रहती हैं।

समाज का भय
इन मामलों में सबसे बड़ा कारण समाज का होता है जिसकी वजह से अच्छी से अच्छी पढ़ी लिखी महिलाएं भी एक बार इस तरह के रिश्ते को तोड़ने से पहले बहुत बार सोचती हैं क्योंकि भारतीय समाज में किसी भी रिश्ते की असफलता के पीछे महिलाओँ को ही जिम्मेदार माना जाता है।

बच्चों का भविष्य 
बहुत सी महिलाएं अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित रहती है। उनको लगता है कि उनके अपने पति को छोड़कर चले जाने से बच्चों के ऊपर इसका गलत प्रभाव पड़ेगा।

आर्थिक कमजोरी 
हमारे समाज में बहुत से ऐसे घर हैं जहां महिलाएं कुछ भी रोजगार नही करती है। ऐसे में अपने पति को छोड़कर जाने के बाद उनके सामने अपने जीवन निर्वहन का प्रश्न खड़ा हो जाएगा। इस कारण से भी महिलाएं बहुत ही कठिन और अपमानजनक रिश्ते के बावजूद भी अपने पति के साथ रहना स्वीकार कर लेती हैं।

प्यार और अपनापन
किसी भी रिश्ते में रहने के पीछे जो सबसे बड़ी वजह काम करती है वो है प्यार। जब एक पत्नी अपने पति से प्यार करती है तो वो उसके सारे जुल्म सहने को तैयार हो जाती है। हांलाकि ये गलत है लेकिन महिलाओँ को लगता है कि वो उसे छोड़ कर चली जाएंगी तो उनके पति का क्या होगा। चाहे उनका पति उन्हें प्यार करे या फिर नहीं। 

सुधर जाने की उम्मीद