विधायक सकलेचा की कलेक्टर से चर्चा,बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का सर्वे करने के दिये निर्देश

 

जावद।क्षेत्र में हुई अति वृष्टि की सूचना मिलते ही विधायक ओमप्रकाश सकलेचा ने कलेक्टर अजय गंगवार से चर्चा की औऱ बचाव एवं राहत कार्य के निर्देश दिये। साथ ही नुकसानी का आंकलन कर उचित सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये। 
ज़िले  में  2 दिन से लगातार बारिश हो रही है। आज गुरुवार- शुक्रवार की रात को हुई झमाझम बारिश से सिंगोली नीमच मार्ग बन्द हो गया। सिंगोली-रतनगढ़ में ब्राह्मणी नदी,गम्भीर नदी उफान पर थी इससे आस पास के गांव थडोद, फुसरिया,कदवासा सहित आसपास के गांवो में पानी भर गया। कदवासा में बारिश से कच्चे मकान ढ़हने की भी सूचना मिली।कांकरिया तलाई में बस स्टेशन के आसपास सभी घरों, दुकानों में पानी भर गया और तालाब जैसी स्थिति बन गई। अथवा बुजुर्ग में भी रात में लोगो के घरों में पानी चला गया था। और ग्रामीणों ने विधायक ओमप्रकाश सकलेचा को सूचना दी औऱ अति वृष्टि से हुऐ नुकसानी के फ़ोटो ,वीडियो भी मोबाइल पर सेंड करें।मामले में विधायक सकलेचा ने तत्काल कलेक्टर अजय गंगवार से बात की ओर स्थिति से अवगत कराया। सकलेचा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का सर्वे कर नुकसानी का आकलन करने के निर्देश दिये।इस पर कलेक्टर ने राजस्व अमले को गांव में भेज कर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। कलेक्टर ने  तहसिलदार,एस डी एम,पटवारीयो को नुकसानी का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिये।विधायक सकलेचा का कहना है कलेक्टर से हुई चर्चा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का सर्वे कर नुकसानी की रिपोर्ट तैयार करने की बात कही है ताकि किसानों को सरकार से उचित मुआवजा दिला सके।