संजय शर्मा जावद तहसील सलाहकार नियुक्त।

जवद- नमो ग्रुप के जिलाध्यक्ष रवि जैन ने प्रदेश अध्यक्ष रोशन वर्मा व प्रदेश महामंत्री महिपालसिंह वाघेला की सहमति से संजय शर्मा को जावद तहसील का सलाहकार के दायित्व पर नियुक्त किया है। नमो ग्रुप के जिला उपाध्यक्ष संदीप बाफना व जावद तहसील अध्यक्ष अर्जुन प्रजापत ने बताया कि संजय जी शर्मा लगातार संगठन को आगे बढ़ाने व संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को समय समय पर मार्गदर्शित करते है। तहसील में संगठन और मजबूती से कार्य करे इस हेतु तहसील के सभी सदस्य उनका मार्गदर्शन चाहते है जिसको देखते हुवे प्रदेश अध्यक्ष रोशन वर्मा व जिलाध्यक्ष रवि जैन द्वारा उन्हें जावद तहसील का सलाहकार के पद पर नियुक्त किया गया है। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी राहुल राठौर द्वारा दी गई है।