पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 नीमच से प्रियांशु चोरडिया का प्रेरणा उत्सव में चयन।

।नीमच। प्रेरणा उत्सव के अंतर्गत आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय रामपुरा में निबंध प्रतियोगिता के अंतर्गत पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 नीमच के छात्र प्रियांशु चोरडिया को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। केंद्रीय विद्यालय संगठन भोपाल संभाग से एकमात्र प्रतिभागी छात्र प्रियांशी चोरडिया का निबंध प्रतियोगिता में चयन हुआ है।       

यह प्रतियोगिता भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित की जा रही है। 10 फरवरी 2024 को वडनगर गुजरात में आयोजित की जा रही है। देश के विभिन्न राज्यों से आए छात्र यहाँ विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंगे। प्रेरणा 1888 में स्थापित एक ऐतिहासिक संस्थान हैं। नगर की अदम्य जीवटता के जयघोष का प्रतीक है, इस जीवंत शहर जिसने भूकंप और प्राकृतिक आपदाओं जैसी चुनौतियों पर विजय प्राप्त की है। यह विद्यालय वर्तमान प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का अध्ययन स्थल भी रहा है।