मतदाता जागरूकता अभियान दिव्यांगजनों में मतदान के प्रति  उत्साह

नीमच 27 अक्टूबर 2023, विधानसभा निर्वाचन 2023  के तहत  कलेक्टर श्री दिनेश जैन व  एडीएम सुश्री नेहा मीना के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री गुरुप्रसाद के निर्देशानुसार  जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र नीमच द्वारा ग्राम पंचायत भाटखेड़ा  में दिव्यांग, वृद्धजन मतदाताओ के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। मतदान के लिए दिव्यांगजनों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।  वृद्धजन भी बढ़-चढ कर मतदान में भाग लेने के लिए प्रेरित हुए और सभी ने मतदान करने के लिए शपथ भी ली । जागरूकता अभियान के दौरान जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र नीमच के प्रशासनिक अधिकारी अभिलाषा वर्मा,  क्लिनिकल साइकोलॉजीस्ट भूरालाल अहीर एवं ई-दिव्यांग मित्र  व ग्राम पंचायत के सचिव,सहायक सचिव व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने दिव्यांग व वृद्धजनो को मतदान करने हेतु प्रेरित किया।