पंचांग 11 मई: गंगा सप्तमी, चंद्रमा कर्क राशि में!

राष्ट्रीय मिति वैशाख 21, शक संवत् 1941, वैशाख शुक्ल, सप्तमी, शनिवार, विक्रम संवत् 2076। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 28, रमजान 05, हिजरी 1440 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 11 मई।

सन् 2019 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल प्रातः 9 बजे से 10 बजकर 30 निमट तक। सप्तमी तिथि सायं 7 बजकर 45 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ।

पुष्य नक्षत्र अपराह्न 1 बजकर 13 मिनट तक उपरांत आश्लेषा नक्षत्र का आरंभ, गण्डयोग अपराह्न 1 बजकर 55 मिनट तक उपरांत वृद्धि योग का आरंभ।

गर करण प्रातः 8 बजकर 44 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात कर्क राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय दिल्ली 11 मईः सुबह 05 बजकर 34 मिनट पर

सूर्यास्त का समय दिल्ली 11 मईः शाम 07 बजकर 03 मिनट पर

आज का शुभ मुहूर्तः

अमृत काल आज सुबह 07 बजकर 08 मिनट से 08 बजकर 40 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 31 मिनट से 03 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त आज सुबह 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट तक। निशिथ काल मध्यरात्रि में 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक होगा। लाभ योग दोपहर 02 बजकर 14 मिनट से 03 बजकर 51 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्तः

आज राहुकाल सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 05 बजकर 37 मिनट से 07 बजकर 17 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर 01 बजकर 58 मिनट से 03 बजकर 38 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 09 बजकर 22 मिनट से 10 बजकर 59 मिनट तक रोग काल है।

आज के उपायः जल में गुड़ या चीनी मिलाकर पीपल को जल दें। पितरों का ध्यान करें (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)