आज ध्वज और रवियोग बनने से 6 राशियों को मिलेगा ज्यादा फायदा और भाग्यशाली रहेंगी 2 राशियां!

जीवन मंत्र डेस्क. रविवार का राशिफल, आज चंद्रमा श्लेषा और मघा नक्षत्र में रहेगा। जिससे वज्र और मुद्गर नाम के अशुभ योग बनेंगे। इनका सीधा असर मेष, वृष, सिंह, धनु, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों पर रहेगा। ग्रहों की अशुभ स्थिति के कारण इन 6 राशि वालों की टेंशन बढ़ सकती है। कामकाज में मन नहीं लगेगा। दिनभर दौड़-भाग रहेगी और खुद के लिए समय नहीं मिल पाएगा। इसके अलावा अन्य 6 राशि वाले लोग सितारों के अशुभ प्रभाव से बच जाएंगे। आज मिथुन, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक और मीन राशि वाले लोगों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा।

 

क्या कहते हैं सितारे पढ़ें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा रविवार

  • मेष

    • पॉजिटिव -  नए विचार आज आपके मन में आ सकते हैं। कई तरह की बातें आपके दिमाग में चलती रहेंगी। आज आप करियर में किसी नई योजना के साथ आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। व्यक्तिगत संबंधों में सुधार होने के भी योग बन रहे हैं। यात्रा हो सकती है। आज आप मीठा बोलकर अपने काम पूरे करवा लेंगे। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। 
    • नेगेटिव - आज गोचर कुंडली के चौथे भाव में चंद्रमा होने से थोड़ी परेशानी हो सकती है। मानसिक तनाव भी रहेगा। पैसे संभाल कर रखें। किसी तरह के जोड़-तोड़ में आपको संभलकर रहना होगा। इधर की बातें उधर करने से बचें। अपनी बातें भी लोगों से शेयर न करें। सावधान रहें। 
    • क्या करें - हनुमान जी को सिंदूर लगाएं।
  • वृष

    • पॉजिटिव - आज आप अपने कामकाज पर ध्यान दें। इससे अधूरे काम समय पर निपट सकते हैं। कुछ जरूरी मामलों को जल्दी निपटाने की कोशिश करेंगे और उसमें आप सफल हो सकते हैं। रहन-सहन, स्टाइल और तौर तरीके में कुछ बदलाव हो सकता है। महत्वपूर्ण लोगों से भी आपकी मुलाकात होने के योग हैं। 
    • नेगेटिव - आप कोई ऐसा फैसला न लें, जिसका असर लंबे समय के लिए होना हो। कुछ स्थितियां ऐसी हैं, जिन पर आपका नियंत्रण न के बराबर रहेगा। उनके कारण आप टेंशन में आ सकते हैं।  दिनभर मन में कुछ न कुछ चलता ही रहेगा। जिसके कारण किसी खास मामले में आपका कन्फ्यूजन बढ़ सकता है। काम को लेकर आपके मन में तनाव और अशांति हो सकती है। जोखिम भरे काम आज टालने की कोशिश करें।
    • क्या करें - तिल खाएं।
  • मिथुन

    • पॉजिटिव - चंद्रमा के कारण आज आपको धन लाभ हो सकता है। खरीददारी भी होगी। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपको देखकर दूसरे लोग अपने जीवन में भी बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आप दिनभर व्यस्त रहेंगे। कुछ बहुत रोचक बातें आपको पता चल सकती है।  कामकाज में मन लगेगा। उत्साह भी बढ़ेगा। घर का माहौल ठीक रहेगा। जीवनसाथी से संबंधों में अनुकूलता रहेगी। आर्थिक समृद्धि भी बढ़ सकती है। 
    •  नेगेटिव - अपने मूडी स्वभाव पर नियंत्रण रखें। लगातार भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। अचानक मन में बदलाव से नुकसान होने की संभावना है। भाइयों और दोस्तों से अनबन होने की संभावना है।
    • क्या करें - किसी मंदिर में सफेद मिठाई दान करें।
  • कर्क

    • पॉजिटिव - आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। कन्फ्यूजन खत्म हो सकता है। बड़ा फायदा होने के भी योग बन रहे हैं। कई सवालों के जवाब आपको मिल सकते हैं। पैसों से जुड़ा कोई बड़ा फैसला किया, तो वह मामला फिर उठेगा। पैसों की स्थिति पर बारीकी से विचार करें। नौकरी बदलने का विचार भी आपके दिमाग में रहेगा। आपकी महत्वाकांक्षाएं चरम पर हो सकती हैं। बिजनेस में कोई नई योजना भी बना सकते हैं। 
    • नेगेटिव -  कुछ कामों में फालतू पैसा खर्च हो सकता है। आज आप न कोई बड़ा खर्चा करें, न ही ऐसा कोई वादा करें। किसी से किया गया कोई बड़ा वादा आपको परेशानी में डाल सकता है। 
    • क्या करें - मुनक्का दाख खाएं।
  • सिंह

    • पॉजिटिव - जो महत्वपूर्ण मामला पेंडिंग है, उसका कोई समाधान आपको मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन आपके लिए सुखद रहेगा। कामकाज ज्यादा हो सकता है। दिनभर आप बिजी रहेंगे। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है और उनसे सहयोग मिल जाएगा। संतान से सहयोग मिल सकता है। 
    • नेगेटिव - नौकरी-धंधे में रुकावटें आ सकती हैं। काम करने वालों को आपसे जलन हो सकती है। बिजनेस में लेन-देन के मामले उलझ सकते हैं। ऑफिस में विवाद हो सकता है। कोई आपके काम या काम करने के तरीके को गलत समझ  सकता है। खर्चा ज्यादा हो सकता है। आपका मन कमजोर रहेगा और सेहत भी थोड़ी नासाज हो सकती है। बोलचाल, स्वभाव और चिड़चिड़ाहट पर काबू रखें। दोस्तों और भाइयों से सहयोग कम ही मिल पाएगा।
    • क्या करें - 1 मुठ्ठी चने की दाल किसी मंदिर में दान करें।
  • कन्या

    • पॉजिटिव -  चंद्रमा की स्थिति शुभ है। इससे आपको फायदा मिलेगा। कार्यस्थल पर सम्मान होगा और आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। इससे आने वाले दिनों में फायदा होगा। किसी समस्या का समाधान हाथों-हाथ मिल सकता है। धैर्य रखें और एक-एक कर के सारी चीजें सुलझाएं। नौकरी-धंधे के लिए दिन सामान्य है। संतान की उन्नति से खुश होंगे। बिजनेस में नई योजनाओं पर काम होगा। जीवनसाथी आपकी हिम्मत बढ़ाएगा। यात्रा में अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। अच्छे लोगों से भी मुलाकात हो सकती है।
    • नेगेटिव - जल्दबाजी या जोश में आकर लोगों से ऐसे वादे कर सकते हैं जिनको निभाना आपके लिए कठिन है। कुछ लोगों से बहस हो सकती है। आने वाले दिनों को लेकर किसी बात को लेकर टेंशन हो सकती है।
    • क्या करें - पान खाएं।
  • तुला

    • पॉजिटिव -  रुके काम निपटाने के लिए दिन अच्छा है। बड़े लोगों और पब्लिक से संबंध बना कर चलें। नई जिम्मेदारी या पद मिलने के योग बन रहे हैं। आप व्यस्त और सक्रिय रहेंगे। पैसों से जुड़े नए सौदे हो सकते हैं। ऑफिस के काम में नए लोग शामिल हो सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। बिजनेस करते हैं, तो नया निवेश होने की संभावना है। नए लोगों से दोस्ती या मुलाकात होने के योग हैं। दोस्तों से संबंध सुधर जाएंगे। योग्यता और अनुभव से काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको सहयोग और प्रोत्साहन मिल सकता है। 
    •  नेगेटिव - आज आप बिजी रहेंगे। आपको अपनी इच्छाएं मारनी पड़ेंगी। जो काम आपको पसंद नहीं, न चाहते हुए वो ही आपको करने पड़ सकते हैं। कुछ मामलों में आपका मूड जल्दी खराब भी हो सकता है। किसी का गुस्सा किसी ओर पर निकालने से आपके संबंधों पर नकारात्मक असर भी पड़ सकता है।
    • क्या करें - दूध पीकर थोड़ा-सा पानी पिएं।
  • वृश्चिक

    • पॉजिटिव -  कुछ नया करना चाह रहे हैं तो कर लें। सब अपने आप हो जाएगा। मन में तरह-तरह के सपने और कुछ गंभीर विचार भी आ सकते हैं। आप आगे बढ़ते रहें। कठिन मामलों को आज आप सुलझा लेंगे। कई मामलों में आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। नौकरी और बिजनेस के रुके हुए जरूरी काम आज पूरे हो सकते हैं। पुरानी मेहनत या पुराने निवेश का फायदा भी आज आपको मिल सकता है।
    • नेगेटिव - आसपास के लोग किसी न किसी बात पर आपसे नाराज हो सकते हैं। आज परिवार के कुछ लोग भी आपके कारण दुखी हो सकते हैं। किसी बात का अनजाना डर आपको परेशान कर सकता है। किसी पुरानी बात को लेकर टेंशन भी रहेगी।
    • क्या करें - गुलाब का फूल सूंघे।
  • धनु

    • पॉजिटिव - किसी खबर का इंतजार है तो आज आपको मिल सकती है। जरूरी काम निपटाने की कोई योजना भी आज बन सकती है। योजना पर काम शुरू हो सकता है। कुछ लोगों से आपको मदद मिल सकती है। संपत्ति से जुड़े मामलों पर ध्यान दें। जीवनसाथी से सहयोग मिल सकता है।
    • नेगेटिव - गोचर कुंडली के आठवें भाव में चंद्रमा होने से दुर्घटना और चोट का डर रहेगा। फालतू खर्चा बढ़ सकता है। आपको थोड़ी बेचैनी हो सकती है। बड़ा फैसला लेने में कन्फ्यूजन हो सकता है। निजी जीवन और पैसों के मामले में कोई नया फैसला न लें तो ही अच्छा है। किसी अनचाही घटना का संकेत भी मिल सकता है।
    • क्या करें - धनिया पाउडर और मिश्री मिलाकर खाएं।
  • मकर

    • पॉजिटिव - किसी काम के लिए एकदम नए सिरे से शुरूआत करने का मन बना सकते हैं। जितना हो सके, दूसरों की मदद करने की कोशिश करें। आज आप खुद को नकारात्मक विचारों से बचाकर चलें। कोई नया काम शुरू करने से पहले संबंधित अनुभवी व्यक्ति से सलाह कर लें। वाद-विवाद से बचने की कोशिश करेंगे तो कुछ हद तक सफल भी हो जाएंगे।
    • नेगेटिव - आज आप कुछ मामलों में फालतू ही चिंता करेंगे। इससे बचने की कोशिश करें। खर्चे की स्थिति भी बन सकती है। मन में दबी कोई पुरानी बात आपको परेशान कर सकती है। ऐसी बातों को मन से निकालने की कोशिश करें जो आपको परेशान करती हैं।  
    • क्या करें - मंदिर में मिश्री चढ़ाएं।
  • कुंभ

    • पॉजिटिव -   महत्वपूर्ण मामलों में कोई फैसला लेने से पहले शांति से विचार करें। लव पार्टनर के साथ समय बीतेगा। धैर्य से काम लें। कोई नया प्रस्ताव आज आपको मिल सकता है। महत्वपूर्ण मीटिंग आज कर लें। आपकी समस्याएं जल्दी ही खत्म हो सकती हैं।
    • नेगेटिव - आज कामकाज में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। दुश्मनों से सावधान रहें। धन हानि के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति भी सामान्य नहीं होने से आपका मूड खराब रहेगा। रोजमर्रा के काम पूरे होने में कुछ परेशानियां और विवाद सामने आ सकते हैं। सोचे हुए काम आज शुरू नहीं करें। 
    • क्या करें - गुलकंद खाएं।
  • मीन

    • पॉजिटिव -  बिजनेस में फायदा होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है।  पुराने कर्मों का अच्छा फल भी मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात और दोस्ती हो सकती है। आपको दूसरों की मदद का मौका मिल सकता है। इसका फायदा आपको आने वाले दिनों में हो जाएगा। आज आप खुद से प्रेम करेंगे। अपने कामों का पूरा विश्लेषण भी करें। अपने सामान का ध्यान रखें।