पंचांग 13 मई: जानकी नवमी, इस समय तक रहेगा गंडमूल!

 

राष्ट्रीय मिति वैशाख 23, शक संवत् 1941, वैशाख शुक्ल, नवमी, सोमवार, विक्रम संवत् 2076। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 30, रमजान 07, हिजरी 1440 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 13 मई सन् 2019 ई॰।

सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल प्रातः 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। नवमी तिथि अपराह्न 3 बजकर 21 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ।

मघा नक्षत्र पूर्वाह्न 10 बजकर 27 मिनट तक उपरांत पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ, ध्रुव योग प्रातः 8 बजकर 16 मिनट तक उपरांत व्याघात योग का आरंभ।

कौलव करण अपराह्न 03 बजकर 21 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात सिंह राशि पर संचार करेगा। आज ही सीता नवमी है।

सूर्योदय का समय दिल्ली 13 मईः सुबह 05 बजकर 32 मिनट पर

सूर्यास्त का समय दिल्ली 13 मईः शाम 07 बजकर 03 मिनट पर

आज का शुभ मुहूर्तः

अमृत काल आज सुबह 08 बजकर 13 मिनट से 09 बजकर 43 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 32 मिनट से 03 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त आज सुबह 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट तक। निशिथ काल मध्यरात्रि में 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक होगा। आज सुबह 10 बजकर 28 मिनट से अगले दिन सुबह 05 बजकर 35 मिनट तक रवि योग रहेगा। लाभ योग दोपहर 03 बजकर 51 मिनट से 05 बजकर 29 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्तः

आज राहुकाल सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। दोपहर 01 बजकर 58 मिनट से 03 बजकर 38 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 10 बजकर 37 मिनट से दोपहर 02 बजकर 18 मिनट तक यमगंड रहेगा। गंडमूल सुबह 05 बजकर 36 मिनट से 10 बजकर 28 मिनट तक। सुबह 10 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 37 मिनट तक रोग काल है।

आज के उपायः भगवान राम के संग देवी सीता की पूजा करें। कन्या को मीठा भोजन कराएं। –