शुक्रवार का राशिफल, 5 राशियों के लिए ठीक नहीं है आज के ग्रह-नक्षत्र, बिगड़ सकते हैं काम!

शुक्रवार का राशिफल, आज सूर्य-चंद्रमा की अशुभ स्थिति के कारण व्यतिपात योग बन रहा है। इसके अलावा चंद्रमा स्वाती नक्षत्र में है जिससे गद नाम का एक अशुभ योग और बन रहा है। इन अशुभ योगों के प्रभाव से मेष, वृष, कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वाले लोग परेशान हो सकते हैं। इन 5 राशि वाले लोगों के कामकाज भी बिगड़ सकते हैं। दिनभर तनाव और दौड़-भाग रहेगी और कामकाज में भी मन नहीं लगेगा। इनके अलावा मिथुन, सिंह, कन्या, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशि वाले लोग सितारों के अशुभ असर से बच जाएंगे।

शुक्रवार का राशिफल, आपकी राशि के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल

  • मेष

    • पॉजिटिव -  नए और बड़े लोगों से मुलाकात हो सकती है उनसे मदद भी मिलेगी। आज आप अपने राज जितने गोपनीय रखेंगे, आपके लिए उतना ही अच्छा हो सकता है। आज आप अपनी बुद्धि-कौशल से दुश्मनों को हरा देंगे। दाम्पत्य जीवन में भी खुशी बढ़ सकती है।
    • नेगेटिव -  ऑफिस में चुनौतीपूर्ण स्थिति बन सकती है। जीवनसाथी को सेहत संबंधी समस्या हो सकती है। परेशानी बढ़ सकती है। दोस्तों और प्रेमीजनों के साथ भी कुछ अनबन हो सकती है। सावधान रहें। आपको बेचैनी भी महसूस होगी। जरा-जरा-सी बातों पर उग्र होने से बचें। बिजनेस में विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेगे। 
    • क्या करें - कौवों को हल्दी वाली रोटी खिलाएं।
    और पढ़ें
  • वृष

    • पॉजिटिव - नई योजनाएं बन सकती हैं। आपने जो किया है, लोग उससे सहमत और संतुष्ट हो सकते हैं। आपके पुराने काम आपकी मदद करेंगे। सोचे हुए काम समय से पूरे होंगे। कारोबार में व्यस्तता हो सकती है। खुद को आर्थिक तौर पर मजबूत करने की कोशिश करें। कई मामले आज लंबे खींच सकते हैं। 
    • नेगेटिव -  कुछ मामलों में सफलता नहीं मिलने से आप परेशान रहेंगे। आज आप खुद से भी खुश नहीं हो पाएंगे। आप दिनभर किसी न किसी बात को लेकर टेंशन में रहेंगे। आपकी कोई राज की बात उजागर हो सकती है। संभलकर रहें। अपनी उम्र से बड़े लोगों या अधिकारियों के साथ गलतफहमी हो सकती है, जो आपके हित में नहीं रहेगी। किसी से कुछ भी बिना सोचे-समझे कहने से बचें। पैसों को लेकर किसी के साथ कोई अनबन या समस्या हो सकती है। किसी से ज्यादा सलाह-मशविरा करने से कोई फायदा नहीं होगा।
    • क्या करें - बंदरों को मीठी पूड़ी खिलाएं।
    और पढ़ें
  • मिथुन

    • पॉजिटिव - आज आपको जमीन-जायदाद से फायदा हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्लानिंग से सक्सेस मिल सकती है। नौकरीपेशा लोग अपने काम से अधिकारियों को खुश कर सकते हैं। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। कामकाज मे संतान की मदद मिल सकती है। न्यायालयीन मामलों में सफलता मिल सकती है। कामकाज के मामले में ज्यादातर समस्याएं सुलझ सकती हैं।
    • नेगेटिव - ग्रह-नक्षत्र आपको किसी तरह कन्फ्यूज कर सकते हैं। कामकाज में भी मन कम ही लगेगा। कोशिशों में सफलता न मिले, तो उदास न हों। किसी न किसी बात से आप हैरान हो सकते हैं। कुछ मामलों में कन्फ्यूजन बढ़ सकता है।
    • क्या करें - गाय को आटा खिलाएं।
    और पढ़ें
  • कर्क

    • पॉजिटिव - आज लिए जाने वाले फैसले या बनाई गई योजनाओं पर आपको फिर नए सिरे से विचार करना पड़ सकता है। आने वाले दिनों में फायदा भी हो सकता है। कुछ खास फैसले आप ले सकते हैं। आत्मबल बनाए रखें। माता से आपको पूरी मदद मिल सकती है। आपको भौतिक सुख भी मिलने के योग हैं। संतान से आपके संबंधों में सुधार होगा। 
    • नेगेटिव - गोचर कुंडली में आपकी राशि से चौथे भाव में चंद्रमा होने से आप परेशान हो सकते हैं। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार जरूर कर लें। आज आप थोड़े संकोची हो सकते हैं। कोई नया काम भी शुरू न करें तो अच्छा है। कुछ लोग आपसे ज्यादा ही नाराज हो सकते हैं। किसी पर भी ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं रहेगा। किसी के भरोसे कोई काम शुरू न करें। काम फैलने के कारण मेहनत भी ज्यादा करनी होगी।
    • क्या करें - किन्नरों को पैसे या हरी चूडिय़ां दें।
    और पढ़ें
  • सिंह

    • पॉजिटिव - गोचर कुंडली के पराक्रम भाव में चंद्रमा होने से निवेश और व्यापारिक यात्रा से फायदा होने के योग बन रहे हैं। आपको प्रेम प्रस्ताव मिलेंगे। रुके हुए पैसों के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आ सकता है। आज आप अपना पक्ष बेहतर ढंग से रख सकेंगे। भाइयों और दोस्तो से आपको फायदा हो सकता है। परिवार में मंगल प्रसंग आ सकता है। आज आपको मेहनत का पूरा फल भी मिल सकता है। आज किए गए काम आपको आने वाले दिनों में फायदा दे सकते हैं।
    • नेगेटिव - आज किसी बात को लेकर मन में बेचैनी रहेगी। मन में आने वाले नए विचार या सुझाव आपका भला कम करेंगे और नुकसान ज्यादा कर सकते हैं। सोच-समझकर ही कोई बड़ा कदम उठाएं। पारिवारिक मामलों पर आपको काफी समय और ध्यान देना होगा। 
    • क्या करें - किसी ब्राह्मण को खीर खिलाएं।
    और पढ़ें
  • कन्या

    • पॉजिटिव - आज आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। धन लाभ के योग हैं। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। बिजनेस में धन लाभ की पूरी संभावना है। मीठा बोलकर काम पूरे करवा लेंगे। कोई पुरानी देनदारी आज आप निपटा लेंगे। आपकी कार्य क्षमता भविष्य में भी फायदा दिलाएगी। कामकाज की गति भी धीमी हो सकती है, लेकिन इससे आपको फायदा होगा। भरोसेमंद लोगों से बात करें और अपनी प्रॉब्लम भी शेयर करें। 
    • नेगेटिव - असंतुलित विचार दिमाग में रहेंगे। आप बस इन बातों को खुद पर हावी न होने दें। दूसरों की सलाह पर ज्यादा भरोसा करना आपके लिए ठीक नहीं है। आज आप अनजान लोगों पर भरोसा न करें। प्रेम संबंधों में भी थोड़ा तनाव हो सकता है।
    • क्या करें - 40 से 50 साल के किसी ब्राह्मण को अनार दान दें।
    और पढ़ें
  • तुला

    • पॉजिटिव - आज आपका कॉन्फिडेंस पहले से और बढ़ सकता है। बिजनेस में नए क्षेत्र में प्रवेश का मौका मिल सकता है। आपके लिए निवेश भी फायदेमंद रहेगा। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। दलाली के कामों में फायदा होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। राजनीतिक मामलों में सफलता मिलेगी। कोई बड़ा फैसला भी  आप ले सकते हैं।
    • नेगेटिव - आपको कुछ कामों में कन्फ्यूजन हो सकता है। दोस्तों और प्रेमीजनों के साथ अनबन होती है, तो उसे विनम्रता से सुलझाने की कोशिश करें। मन में पुराने डर और चिंताएं रहेंगी। उन्हें हावी न होने दें। करियर में आपके तेवर आक्रामक हो सकते हैं। इससे किसी तरह का नुकसान होने का डर रहेगा।
    • क्या करें - अनाथालय या किसी मंदिर में तुलसी का पौधा दान दें।
    और पढ़ें
  • वृश्चिक

    • पॉजिटिव - आज बहुत सारी नई योजनाएं और विचार आपके मन में रहेंगे। हर मामले को धैर्य से निपटना होगा। आपको नई बातें पता चल सकती हैं। यात्रा का योग भी बन रहा है। बिजनेस में गति आ सकती है। अधीनस्थ लोगों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। 
    • नेगेटिव - आप कुछ मामलों में जल्दबाजी न करें। ज्यादातर मामलों में विलंब की स्थिति भी बन सकती है। कुछ चीजें तय समय से देरी से शुरू हो सकती है।  उनके परिणामस्वरूप आपकी गति भी धीमी हो सकती है। आपके सामने कुछ मामले उलझे हुए भी रहेंगे। खुद पर कंट्रोल नहीं रख पाएंगे। कुछ मामलों में अपनी मनमर्जी करेंगे तो परेशान होंगे। नुकसान भी हो सकता है। संतान की तरफ ध्यान दें। 
    • क्या न करें - सुगंधित तेल का उपयोग न करें।
    और पढ़ें
  • धनु

    •  पॉजिटिव - कामकाज में सफलता मिल सकती है। फायदा होने के योग बन रहे हैं। अपनी बात साफ तरीके से रखें और दूसरों की बात ठीक से समझने की कोशिश करें। परिवार और ऑफिस में अनिश्चितताओं का माहौल खत्म हो सकता है। अचानक यात्रा और फायदे के योग हैं। घर-परिवार के मामलों में समय देना होगा। महत्वपूर्ण कामों पर नजर रखें। बिजनेस अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। विवाह योग्य लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव भी मिल सकते हैं। 
    • नेगेटिव - कुछ मामलों में आपका मनोबल कमजोर हो सकता है। असुरक्षा की भावना आप पर हावी हो सकती है। जीवन के कुछ क्षेत्रों में परिस्थितियां उलझ भी सकती हैं। आप आज ऐसी दिशा में आगे बढ़ सकते हैं, जो आपके ही हितों से या आपकी महत्वाकांक्षाओं से मेल न खाती हो।  
    • क्या करें - लाल कपड़े में सिंदूर से स्वस्तिक बनाकर हनुमान मंदिर में चढ़ाएं।
    और पढ़ें
  • मकर

    • पॉजिटिव - दिन अच्छा है। आज लिए कुछ फैसले आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। भरोसेमंद दोस्तों की मदद या सलाह आपके बहुत काम आ सकती है। आपकी सोच में सकारात्मकता रहेगी। बिजनेस और निवेश के मामले में फायदा हो सकता है। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। प्रेम-संबंधों में गहराई बढ़ेगी। जीवनसाथी से भी सहयोग मिल सकता है। टूट चुके संबंधों को जोड़ने में सफलता मिल सकती है। 
    •  नेगेटिव - आपको सावधान रहना होगा। किसी फैसले या स्थिति में तब तक शामिल न हों, जब तक उसे ठीक से न समझ लें। सारे विकल्पों पर विचार कर लें। थोड़ा मानसिक दबाव या परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 
    • क्या करें - पीली मिठाई किसी गरीब को दें।
    और पढ़ें
  • कुंभ

    • पॉजिटिव - आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। धन और परिवार संबंधित कोई बड़ा काम भी हो सकता है। किसी खास व्यक्ति से मीटिंग होने की संभावना है। उसका नतीजा भी आपके फेवर में आ सकता है। कारोबार के लिए यात्रा फायदेमंद हो सकती है। नौकरी में जिम्मेदारी और कामकाज बढ़ सकता है। किसी भी काम में कोशिश करेंगे तो सफलता मिल सकती है। संतान से कोई अच्छी खबर मिलने के योग बन रहे हैं। 
    • नेगेटिव - नकारात्मक विचारों में फंस कर आप अपना नुकसान करवा सकते हैं। आपके उत्साह में भी कमी या सुस्ती महसूस हो सकती है। कुछ लोग आपसे नाराज हो सकते हैं।  
    • क्या करें - रोटी पर नमक और सरसों का तेल लगाकर कौवों को खिलाएं।
    और पढ़ें
  • मीन

    • पॉजिटिव - जो भी योजना या इरादा है, उस पर कदम उठाने के पहले एक बार फिर से विचार करें। जरूरत पड़ने पर किसी तरह का बदलाव करने में भी संकोच न करें। कुछ बातों को गुप्त ही रखें।