आज का पंचांग: आज सुबह 11:50 बजे से लगेगा शुभ मुहूर्त, पढ़ें सटीक पंचांग!

Panchang today 20 May 2019: पंचांग से शुभ अशुभ समय का ज्ञान होता है। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना चाहिए। यह सूर्य तथा चंद्रमा की गति की बताता है। मुहूर्त का अपना विशेष महत्व है। प्रत्येक कार्य शुभ मुहूर्त में ही करना चाहिए। अभिजीत मुहूर्त किसी भी कार्य को आरम्भ करने के लिए बहुत से श्रेयष्कर है। राहुकाल में कोई भी कार्य नही शुरू करें। चंद्रमा जिस राशि में स्थित हो उसका भी अपना एक महत्व है। उस ग्रह के बीज मंत्र का जप उस दिन अवश्य करना चाहिए।

आज जन्म लेने वाले बच्चों का भविष्य-
ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार आज जिन बच्चों का जन्म होगा वो बहुत ही जल्दबाज लेकिन विद्वान तथा भाग्यशाली होंगे। उनका अपना एक अलग जीवन जीने का अंदाज व सामाजिक तथा पारिवारिक महत्व होगा। साहित्य के प्रेमी होंगे। उनके कार्यों की संख्या ज्यादा होगी। माता पिता के आज्ञाकारी होंगे तथा आजीवन उनके आदेशों का पालन करेंगे। वे सफल कवि तथा चित्रकार हो सकते हैं। राजनीति में भी जाने के अवसर मिल सकते हैं। वे यारों के यार होंगे। उनके पास चल तथा अचल संपत्ति होगी। यदि वे फ़िल्म तथा मीडिया के फील्ड में कार्य करें तो बहुत बेहतर होगा। प्रायः विदेश शिफ्ट होने की संभावना रहती है। इनका प्रशासनिक पावर बहुत बेहतर होगा। व्यवहार तथा वाणी के धनी होने के कारण ये किसी को भी प्रभावित कर लेंगे। इनकी छवि बहुत ही सुंदर होगी। ऐसे बच्चे नेत्र तथा कफ के रोगों से परेशान हो सकते हैं। प्रायः ये जल्दबाजी व भावुकता में गलत निर्णय भी ले सकेंगे।

Panchang today 20 May 2019: 

  • माह-ज्येष्ठा
  • पक्ष-कृष्ण
  • वार-सोमवार
  • तिथि- द्वितीया
  • नक्षत्र-ज्येष्ठा
  • करण-तैतिल01:28 pm तदुपरांत गरज
  • सूर्य राशि-वृष,स्वामीग्रह-शुक्र
  • चंद्र राशि-   वृश्चिक, स्वामीग्रह-मंगल 
  • सूर्योदय-05:32 am
  • सूर्यास्त;07:0 2pm

शुभ मुहूर्त- अभिजीत मुहूर्त- 11:50 am से 12:44 pm
अशुभ मुहूर्त- राहुकाल-प्रातः 07:30 से 09 बजे तक