2024-03-24 09:36:01
प्रतिभा चयन कार्यक्रम 16 जून को उज्जैन में
IनीमचI संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण म.प्र. शासन द्वारा म.प्र. राज्य वाटर स्पोर्टस अकादमी की सेलिंग व रोइंग विधा वर्ष 2022-23 के प्रतिभा चयन कार्यक्रम 16 जून 2022 को प्रात: 8 से 11 बजे तक क्षीर सागर स्टेडियम उज्जैन में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें आयु 10 से 17 वर्ष के मध्य होना चाहिये। प्रतिभागी अपने साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र व मूल निवासी प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से ले जावे।
उक्त कार्यक्रम में रोईंग विधा अंतर्गत बास्केट बॉल व व्हाली बॉल के खिलाडी भी सम्मिलित हो सकते है। जिनका चयन संचालनालय भोपाल की तकनीकी टीम द्वारा किया जावेगा। सम्मिलित होने वाले खिलाड़ी श्री जी.एल.यादव-तकनीकी सलाहकार एवं मुख्य प्रशिक्षक वाटर स्पोटर्स मो.नं.9479848776 एवं श्री एलवीर सिंह राठोर-मुख्य प्रशिक्षक वाटर स्पोटर्स रोइंग मो.नं. 8319360206 पर संपर्क करसकते है। प्रतिभा चयन में सम्मिलित होने वाले प्रतिभागियों को विभाग द्वारा किसी भी प्रकार का यात्रा, भोजन व आवास भत्ता प्रदाय नहीं किया जावेगा। यह जानकारी जिला खेल अधिकारी नीमच द्वारा दी गई।