हॉकी ग्राउंड का उद्घाटन कल

IनीमचI नीमच शहर का पहला 6-A साइज के ग्रास फील्ड ग्राउंड का उद्घाटन होने जा रहा है। हॉकी ग्राउंड का उद्घाटन मध्य प्रदेश हॉकी अकैडमी के चीफ कोच  परमजीत सिंह बरार द्वारा कल मंगलवार 26 जुलाई को क्रिएटिव माइंड्स ग्लोबल स्कूल में किया जाएगा। गौरतलब है की स्कूल से प्रतिवर्ष छात्र-छात्राएं राज्य स्तरीय और संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में अलग-अलग खेलों में नाम रोशन करते रहे हैं। विद्यालय के संचालक विकास मदनानी ने  बताया कि विद्यालय हमेशा से ही बच्चो में खेलो के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहा है। विद्यालय की प्राचार्य स्नेहा मदनानी ने बताया की खेल बच्चों में जीवन जीने की कला का विकास करते हैं, इसलिए विद्यालय हमेशा बच्चों में खेल कौशल के विकास के लिए उचित सुविधाएं और मार्गदर्शन देने के लिए तत्पर है।