क्रिएटिव माइंड्स ग्लोबल स्कूल में हुआ 6A साइज के ग्रास फील्ड हॉकी ग्राउंड का उद्घाटन

IनीमचI मंगलवार को नीमच शहर के पहले 6A साइज के ग्रास फील्ड हॉकी ग्राउंड का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर मध्य प्रदेश महिला हॉकी अकैडमी के चीफ कोच श्री परमजीत सिंह बरार को आमंत्रित किया गया। गौरतलब है कि श्री परमजीत सिंह बरार द्वारा देश के कई खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है, जिनमें से 46 खिलाड़ियों ने ओलंपिक, वर्ल्ड कप और एशिया कप जैसी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में भारत देश का नाम रोशन किया है। श्री परमजीत सिंह बरार के मार्गदर्शन में ही मध्यप्रदेश हॉकी महिला टीम नेशनल चैंपियन बनी। कार्यक्रम के विशेष अतिथि नीमच हॉकी एसोसिएशन के सचिव इम्तियाज खान एवं नीमच हॉकी एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष श्रीमती उमा भटनागर रहे।
हॉकी ग्राउंड का उद्घाटन परमजीत सिंह बरार के कर-कमलों द्वारा किया गया। संस्था के डायरेक्टर श्री विकास मदनानी ने बताया की विद्यालय हमेशा से ही छात्र-छात्राओं में खेल कौशल के विकास के लिए सजग रहा है एवं विद्यालय आने वाले समय में भी विद्यार्थियों के खेल कौशल विकास के लिए उचित सुविधाएं एवं मार्गदर्शन देने के लिए तत्पर हैं।